facebookmetapixel
Silver के बाद अब Copper की बारी? कमोडिटी मार्केट की अगली बड़ी कहानीAI विश्व शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे स्पेन के 80 विश्वविद्यालयों के रेक्टरभारत–कनाडा सहयोग को नई रफ्तार, शिक्षा और व्यापार पर बढ़ा फोकसIndia-EU trade deal: सीमित समझौते से नहीं मिल सकता पूरा लाभनागर विमानन मंत्री नायडू बोले: भारत अब उभरती नहीं, वैश्विक आर्थिक शक्ति हैजल्द लागू होगा DPDP ऐक्ट, बड़ी कंपनियों के लिए समय-सीमा घटाने की तैयारीनिर्यातकों की बजट में शुल्क ढांचे को ठीक करने की मांगबजट में सीमा शुल्क एसवीबी खत्म करने की मांगऑटो, ग्रीन एनर्जी से लॉजिस्टिक्स तक, दावोस में CM मोहन यादव ने बताया एमपी का पूरा प्लानमध्य भारत को समुद्र से जोड़ने वाला बड़ा प्लान सामने आया

Closing Bell: दो दिन की गिरावट के बाद Sensex ने लगाई 491 अंकों की छलांग, Nifty 21,600 के पार

व्यापक बाजारों में, BSE मिडकैप इंडेक्स में 1.5 फीसदी और BSE स्मॉलकैप इंडेक्स में 1 फीसदी की तेजी दर्ज की गई।

Last Updated- January 04, 2024 | 5:48 PM IST
Sensex can hit 100,000 2026

Stock Market: ग्लोबल मार्केट की कमजोरी को मात देते हुए गुरुवार को देसी शेयर बाजार में शानदार तेजी देखी गई। इसी के साथ बाजार में लगातार दो दिन से जारी गिरावट पर ब्रेक लग गया। मुख्य रूप से रियल्टी, बिजली और वित्तीय शेयरों में लिवाली से बाजार में मजबूती रही।

आज के कारोबार में BSE सेंसेक्स 491 अंक मजबूत हुआ। वहीं, निफ्टी (Nifty) में भी 141 अंक की बढ़त दर्ज की गई। व्यापक बाजारों में, BSE मिडकैप इंडेक्स में 1.5 फीसदी और BSE स्मॉलकैप इंडेक्स में 1 फीसदी की तेजी दर्ज की गई।

BSE का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) 490.97 अंक यानी 0.69 फीसदी की बढ़त के साथ 71,847.57 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स में आज 71,546.60 और 71,954.79 के रेंज में कारोबार हुआ।

Also read: D-Mart के राधाकिशन दमानी ने इस सिगरेट कंपनी के खरीदे 2.22 लाख स्टॉक, रॉकेट की रफ्तार से भागे शेयर

वहीं, दूसरी तरफ नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के निफ्टी (Nifty) में भी 141.25 अंक यानी 0.66 फीसदी की मजबूती दर्ज की गई। निफ्टी दिन के अंत में 21,658.60 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी में आज 21,564.55 और 21,685.65 के रेंज में कारोबार हुआ।

Top Gainers

सेंसेक्स की कंपनियों में बजाज फाइनेंस सर्वाधिक 4.44 प्रतिशत और एनटीपीसी तीन प्रतिशत से अधिक मजबूत हुआ। इसके अलावा इंडसइंड बैंक, एक्सिस बैंक, टाटा मोटर्स, नेस्ले, पावर ग्रिड, इन्फोसिस, बजाज फिनसर्व और एचडीएफसी बैंक में भी प्रमुख रूप से तेजी रही।

Top Losers

दूसरी तरफ नुकसान में रहने वाले शेयरों में एचसीएल टेक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, मारुति और हिंदुस्तान यूनिलीवर शामिल हैं।

Also read: UPI से पेमेंट करते हैं, तो 2024 में 5 प्रमुख बदलावों को जरूर जान लें

International Indices

एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहे। यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरुआती कारोबार में तेजी का रुख रहा। अमेरिकी बाजार बुधवार को नुकसान में रहे थे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.92 प्रतिशत चढ़कर 78.97 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

FIIs

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने बुधवार को 666.34 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे थे। BSE सेंसेक्स बुधवार को 535.88 अंक और निफ्टी 148.45 अंक नुकसान में रहा था।

(भाषा के इनपुट के साथ)

First Published - January 4, 2024 | 4:11 PM IST

संबंधित पोस्ट