facebookmetapixel
Advertisement
रेरा पर सुप्रीम कोर्ट की सख्ती, रियल एस्टेट सेक्टर में बढ़ेगी जवाबदेहीनिफ्टी में आईटी सेक्टर की पकड़ कमजोर, 26 साल के निचले स्तर पर पहुंचा वेटेजQ3 में मजबूत प्रदर्शन के बाद इंफोसिस ने कर्मचारियों को औसतन 85% बोनस देने का ऐलान कियाFY26 में शहरी भारत देगा GDP का 70% योगदान, डन एंड ब्रैडस्ट्रीट की रिपोर्ट में बड़ा अनुमानBest FD Rates: एफडी में 8.95% तक ब्याज, फरवरी 2026 में कहां मिल रहा सबसे ज्यादा रिटर्न?मिडकैप निवेशकों के लिए बड़ी खबर, BSE लॉन्च करेगा नया इंडेक्स डेरिवेटिववैलेंटाइन डे से पहले ई-कॉमर्स बिक्री 60% तक बढ़ी, फूल-चॉकलेट की मांग में उछालबीएनपी की जीत के बाद भारत-बांग्लादेश रिश्तों में सुधार की उम्मीद, मोदी ने तारिक रहमान से की बाततीखी बहसों के साथ बजट सत्र का पहला भाग पूराभारत में एआई इम्पैक्ट समिट, छह प्रधानमंत्री और सात राष्ट्रपति करेंगे मंथन; 45 देशों की भागीदारी

5 साल में ₹1 लाख को ₹5 लाख बनाने वाले Steel Stock पर ब्रोकरेज की BUY रेटिंग बरकरार, 1 साल में 34% और दे सकता है रिटर्न

Advertisement

जिंदल स्टील एंड पावर (JSPL) भारत की सबसे बड़ी स्टील उत्पादक कंपनियों में से एक है। इसकी कुल 9.6 मिलियन टन प्रति वर्ष (MTPA) स्टील उत्पादन क्षमता है।

Last Updated- January 14, 2025 | 8:04 PM IST
Vehicle companies protest against security duty on steel import, differences over self-reliance वाहन कंपनियों का स्टील आयात पर सुरक्षा शुल्क का विरोध, आत्मनिर्भरता को लेकर मतभेद

भारतीय शेयर बाजार में स्टील सेक्टर को लेकर चर्चाएं तेज हैं। घरेलू और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्टील की बढ़ती मांग और सरकार की नई नीतियों ने इस सेक्टर को सुर्खियों में ला दिया है। इसी कड़ी में, ब्रोकरेज फर्म ICICI डायरेक्ट ने जिंदल स्टील एंड पावर (JSPL) पर कवरेज शुरू करते हुए इसे ‘BUY’ रेटिंग बरकरार रखी है।

फर्म ने JSPL का टार्गेट प्राइस बढ़ाकर ₹1220 तय किया है। मौजूदा समय में शेयर ₹909 पर ट्रेड कर रहा है। अगर अनुमान सही रहा, तो अगले एक साल में यह शेयर 34% का रिटर्न दे सकता है।

JSPL: भारत की स्टील इंडस्ट्री का मजबूत प्लेयर

जिंदल स्टील एंड पावर (JSPL) भारत की सबसे बड़ी स्टील उत्पादक कंपनियों में से एक है। इसकी कुल 9.6 मिलियन टन प्रति वर्ष (MTPA) स्टील उत्पादन क्षमता है। कंपनी के बड़े प्लांट ओडिशा के अंगुल और छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में स्थित हैं। JSPL की ताकत केवल स्टील उत्पादन तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके पास आयरन ओर माइनिंग, पेलेट प्लांट और फिनिश्ड स्टील निर्माण की भी बड़ी क्षमताएं हैं।

Also Read: Fitch Ratings की ‘India Corporates Credit Trends: January 2025’ रिपोर्ट जारी, Infra, Oil & Gas, Steel & Engineering, IT, Power हर सेक्टर पर पूरे साल का एनालिसिस…पढ़ें विस्तार से

ब्रोकरेज के हिसाब से निवेश के बड़े कारण

स्टील की बढ़ती मांग

भारत, दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा स्टील उपभोक्ता है, लेकिन यहां प्रति व्यक्ति स्टील खपत सिर्फ 93 किलोग्राम है, जो वैश्विक औसत 219 किलोग्राम से काफी कम है। सरकार ने वित्त वर्ष 2031 तक इसे 160 किलोग्राम तक ले जाने का लक्ष्य रखा है। इस बढ़ती मांग का फायदा JSPL को अपनी क्षमता विस्तार योजनाओं के जरिए मिलेगा।

आयात पर लगाम की संभावना

स्टील आयात के बढ़ने से घरेलू कीमतों पर दबाव पड़ा है। हालांकि, सरकार आयात शुल्क बढ़ाने पर विचार कर रही है। अगर ऐसा होता है, तो JSPL को इसका सीधा फायदा मिलेगा।

विस्तार योजनाओं से मजबूती

कंपनी ने ₹31,000 करोड़ का कैपेक्स प्लान तैयार किया है। इसका उद्देश्य अंगुल प्लांट की क्षमता को दोगुना कर 6 MTPA से 12 MTPA करना है। इसके अलावा, नया हॉट स्ट्रिप मिल शुरू करने से कंपनी का उत्पाद पोर्टफोलियो और मजबूत होगा।

पिछले पांच साल में यह शेयर मल्टीबैगर साबित हुआ है और इस दौरान इसने 413.73% की तगड़ा रिटर्न दिया है। कहने का मतलब है कि अगर आप पांच साल पहले इस शेयर में 1 लाख रुपये लगाते तो आप आज ₹5,13,733 का रिटर्न पा गए होते।

(डिस्क्लेमर: यहां शेयर में खरीदारी की सलाह ब्रोकरेज ने दी है। बाजार में निवेश जो​खिमों के अधीन है। निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

Advertisement
First Published - January 14, 2025 | 6:08 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement