facebookmetapixel
IT शेयरों में कोहराम: AI के बढ़ते प्रभाव से हिला निवेशकों का भरोसा, एक हफ्ते में डूबे ₹6.4 लाख करोड़NBFCs के लिए RBI की बड़ी राहत: ₹1000 करोड़ से कम संपत्ति वाली कंपनियों को पंजीकरण से मिलेगी छूटRBI Monetary Policy: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, नई GDP सीरीज आने तक ‘तटस्थ’ रहेगा रुखट्रंप ने फिर किया दावा: मैंने रुकवाया भारत-पाकिस्तान के बीच ‘परमाणु युद्ध’, एक दिन में दो बार दोहरायाइस्लामाबाद में बड़ा आत्मघाती हमला: नमाज के दौरान शिया मस्जिद में विस्फोट, 31 की मौतखरगे का तीखा हमला: पीएम के 97 मिनट के भाषण में कोई तथ्य नहीं, सवालों से भाग रही है सरकारलोक सभा में गतिरोध बरकरार: चीन का मुद्दा व सांसदों के निलंबन पर अड़ा विपक्ष, बजट चर्चा में भी बाधाडिजिटल धोखाधड़ी पर RBI का ऐतिहासिक फैसला: अब पीड़ितों को मिलेगा ₹25,000 तक का मुआवजाPariksha Pe Charcha 2026: PM मोदी ने छात्रों को दी सलाह- नंबर नहीं, स्किल व बेहतर जीवन पर दें ध्याननागालैंड में क्षेत्रीय प्राधिकरण के गठन को मिली त्रिपक्षीय मंजूरी, PM मोदी ने बताया ‘ऐतिहासिक’

₹21,000 करोड़ टेंडर से इस Railway Stock पर ब्रोकरेज बुलिश

MRVC के मेगा टेंडर से टिटागढ़ रेल सिस्टम्स को मिल सकता है बड़ा फायदा, ब्रोकरेज ने दी ‘Buy’ रेटिंग

Last Updated- September 09, 2025 | 8:34 AM IST
Railway

रेलवे कोच बनाने वाली कंपनियों के लिए लंबे समय के बाद बड़ा मौका आया है। मुंबई रेलवे विकास निगम (MRVC) ने अपने ‘वंदे मेट्रो’ प्रोजेक्ट के लिए 2,856 एसी कोच बनाने की बोली मांगी है। इस कॉन्ट्रैक्ट की कीमत करीब ₹21,000 करोड़ आंकी गई है। यह प्रोजेक्ट मुंबई अर्बन ट्रांसपोर्ट प्रोजेक्ट (MUTP) के तीसरे और तीसरे-ए चरण का हिस्सा है। इसके तहत मुंबई की उपनगरीय रेल को आधुनिक बनाने के लिए 238 नई एसी लोकल ट्रेनें खरीदी जाएंगी। 47 ट्रेनें MUTP-III में और 191 ट्रेनें MUTP-3A में। कॉन्ट्रैक्ट में कोच सप्लाई के साथ-साथ 35 साल तक की मेंटेनेंस और दो नए डिपो बनाने की जिम्मेदारी भी शामिल है।

ऑर्डर कैसे मिलेगा

बोली की शर्तों के मुताबिक पूरा ऑर्डर (2,856 कोच) एक ही कंपनी को दिया जा सकता है। ऐसे में डिलीवरी 7.5 साल में पूरी करनी होगी। अगर ऑर्डर दो हिस्सों में बंटता है तो सबसे कम बोली लगाने वाली कंपनी (L1) को 1,715 और दूसरी कंपनी (L2) को 1,141 कोच मिल सकते हैं, बशर्ते L2 कंपनी भी L1 की कीमत पर काम करने को तैयार हो। इस स्थिति में डिलीवरी 6.5 साल में करनी होगी। पहली 12-कोच वाली ट्रेन 24 महीने में और दूसरी 26 महीने में देनी होगी।

‘मेक इन इंडिया’ का फायदा

इस टेंडर में सभी कोच भारत में ही बनाने होंगे। यानी विदेशी कंपनियों के लिए दिक्कत बढ़ जाएगी और सिर्फ वही प्लेयर बचेंगे जिनके पास भारत में पहले से मैन्युफैक्चरिंग सुविधा है। इनमें अल्सटॉम, बीईएमएल और टिटागढ़ रेल के नाम सामने आते हैं।

नुवामा की राय

नुवामा इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज के विश्लेषकों का कहना है कि पिछले दो साल से कोच मैन्युफैक्चरिंग सुस्त थी, लेकिन अब ऑर्डर फिर से आने लगे हैं। देशभर में मेट्रो रेल प्रोजेक्ट्स भी तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। मुंबई का यह बड़ा टेंडर आने वाले कई साल तक कंपनियों को मजबूत ऑर्डर बुक देगा।

टिटागढ़ रेल की स्थिति

टिटागढ़ रेल ने हाल के सालों में अपनी क्षमता और तकनीक दोनों को बढ़ाया है। ऐसे में सीमित कंपटीशन और सरकार की ‘मेक इन इंडिया’ नीति का सीधा फायदा कंपनी को मिल सकता है। नुवामा ने कंपनी पर अपना ‘Buy’ रेटिंग बनाए रखा है और कहा है कि आने वाले समय में इसके पास बड़ी ग्रोथ संभावनाएं हैं।

पिछले एक महीने में टिटागढ़ रेल के शेयर 5.3% चढ़े हैं। छह महीने में यह बढ़त करीब 19.3% की रही है। हालांकि, पिछले एक साल में शेयर अब भी करीब 38.5% गिरा हुआ है।

First Published - September 9, 2025 | 8:34 AM IST

संबंधित पोस्ट