facebookmetapixel
IT शेयरों में कोहराम: AI के बढ़ते प्रभाव से हिला निवेशकों का भरोसा, एक हफ्ते में डूबे ₹6.4 लाख करोड़NBFCs के लिए RBI की बड़ी राहत: ₹1000 करोड़ से कम संपत्ति वाली कंपनियों को पंजीकरण से मिलेगी छूटRBI Monetary Policy: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, नई GDP सीरीज आने तक ‘तटस्थ’ रहेगा रुखट्रंप ने फिर किया दावा: मैंने रुकवाया भारत-पाकिस्तान के बीच ‘परमाणु युद्ध’, एक दिन में दो बार दोहरायाइस्लामाबाद में बड़ा आत्मघाती हमला: नमाज के दौरान शिया मस्जिद में विस्फोट, 31 की मौतखरगे का तीखा हमला: पीएम के 97 मिनट के भाषण में कोई तथ्य नहीं, सवालों से भाग रही है सरकारलोक सभा में गतिरोध बरकरार: चीन का मुद्दा व सांसदों के निलंबन पर अड़ा विपक्ष, बजट चर्चा में भी बाधाडिजिटल धोखाधड़ी पर RBI का ऐतिहासिक फैसला: अब पीड़ितों को मिलेगा ₹25,000 तक का मुआवजाPariksha Pe Charcha 2026: PM मोदी ने छात्रों को दी सलाह- नंबर नहीं, स्किल व बेहतर जीवन पर दें ध्याननागालैंड में क्षेत्रीय प्राधिकरण के गठन को मिली त्रिपक्षीय मंजूरी, PM मोदी ने बताया ‘ऐतिहासिक’

लाख करोड़ रुपये की बोली वाले आईपीओ, 89 लाख आवेदन हासिल कर बजाज हाउसिंग फाइनैंस ने बनाया नया रिकॉर्ड

प्राइम डेटाबेस के मुताबिक रिलायंस पावर के 2008 के आईपीओ के नाम अभी भी सबसे ज्यादा 7.2 लाख करोड़ रुपये की संचयी बोली का रिकॉर्ड है।

Last Updated- September 12, 2024 | 9:19 PM IST
IPO Listing: Senores up 43 percent on debut, Ventiv up 10 percent आगाज पर सेनोरेस 43 फीसदी चढ़ा, वेंटिव में 10 फीसदी की बढ़त

बजाज हाउसिंग फाइनैंस के हालिया आईपीओ ने इतिहास में सबसे ज्यादा बोली हासिल कर अपना ध्यान खींचा है। प्राइम डेटाबेस के मुताबिक रिलायंस पावर के 2008 के आईपीओ के नाम अभी भी सबसे ज्यादा 7.2 लाख करोड़ रुपये की संचयी बोली का रिकॉर्ड है। हालांकि यह बताना आवश्यक है कि ये आंकड़े नोशनल थे क्योंकि क्यूआईबी को उस समय महज 10 फीसदी मार्जिन की रकम के साथ बोली की इजाजत थी। बाद में बराबरी का मौका उपलब्ध कराने और निष्पक्ष बोलियां सुनिश्चित करने के लिए नियामक ने इस तरीके को खत्म कर दिया।

बजाज हाउसिंग फाइनैंस के आईपीओ ने अप्रैल 2022 के बाद सबसे ऊंची वास्तविक बोली हासिल की है। उस समय आरबीआई ने आईपीओ फाइनैंसिंग के लिए 1 करोड़ रुपये की सीमा लगाई थी। लिहाजा, यह कामयाबी और अहम हो गई है। अभी बहुलांश आईपीओ निवेशकों को बोली के समर्थन के लिए अपने बैंक खाते में आवश्यक रकम रखनी पड़ती है ताकि यह सुनिश्चित हो कि आवेदन को वास्तविक पूंजी का समर्थन हासिल है।

इसके अलावा बजाज हाउसिंग फाइनैंस के आईपीओ को 89 लाख आवेदन (तकनीकी तौर पर खारिज किए जाने से पहले) मिले और इस तरह से उसने टाटा टेक्नोलॉजिज के 68 लाख आवेदन के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।

उधार वाली बोलियों पर आरबीआई की पाबंदी ने निवेशकों को अन्य वैकल्पिक रणनीति खोजने के लिए प्रेरित किया है। मसलन परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों के बैंक खातों के जरिये आवेदन करना ताकि शेयर आवंटित होने की संभावना बढ़ जाए।

First Published - September 12, 2024 | 9:19 PM IST

संबंधित पोस्ट