facebookmetapixel
Advertisement
US-Iran War: डेडलाइन से पहले ट्रंप का खेल! युद्ध खत्म बताकर कांग्रेस की मंजूरी से बचने की कोशिशअप्रैल में EV बाजार कमजोर, लेकिन ओला इलेक्ट्रिक का जलवा बरकरार, बिक्री में जबरदस्त उछालभारत में EV का क्रेज बढ़ा, 4 महीने में 70% बिक्री उछाल; महिंद्रा सबसे तेज, टाटा टॉप पर कायमइंडिगो को बड़ा झटका, मई में 17% सीट क्षमता घटी, पश्चिम एशिया तनाव का असर; क्या यात्रियों पर पड़ेगा सीधा असर?अप्रैल में कार बिक्री में बंपर उछाल, 27% ग्रोथ के साथ 4.5 लाख पार; जानिए किन कंपनियों ने मारी बाजीबाजार चढ़ा लेकिन MF रहे सतर्क, अप्रैल में निवेश घटा! क्या फंड मैनेजर किसी बड़े मौके का इंतजार कर रहे हैं?भारतीय शेयर बाजार में बड़ा बदलाव! अब कुछ कंपनियों का नहीं रहा दबदबा, अमेरिका से भी कम हुआ मार्केट का केंद्रीकरणएसटीटी बढ़ते ही डेरिवेटिव ट्रेडिंग पर ब्रेक! वॉल्यूम गिरा 6% जबकि शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी, निवेशकों की बदली रणनीतिइंडियन ओवरसीज बैंक का मुनाफा 43% उछला, 1505 करोड़ कमाए; जानिए कैसे MSME और रिटेल लोन ने बदली तस्वीरटोल प्लाजा खत्म होने की शुरुआत! AI और कैमरों से अब बिना रुके कटेगा टोल, जानिए नई तकनीक

सेकंडरी बाजार में अस्बा से ब्रोकरों की बढ़ सकती है चिंता

Advertisement
Last Updated- December 15, 2022 | 11:58 PM IST
Share Market

सेकंडरी बाजार के सौदें के लिए नई भुगतान व्यवस्था पर जल्द अमल होने की संभावना है जिससे ब्रोकरों की समस्या बढ़ सकती है। सेकंडरी बाजार के लिए ऐप्लीकेशन सपोर्टेड बाई ब्लॉक्ड अमाउंट (एस्बा) प्रणाली पेश करने के प्रस्ताव पर चर्चा तेज हो गई है और भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) में जरूरी बदलाव को मंजूरी दे दी है।

7 दिसंबर को आरबीआई ने यूपीआई के लिए ‘सिंगल-ब्लॉक मल्टीपल डेबिट्स’ पेश करने की घोषणा की, जिससे कि छोटे निवेशकों के लिए सेकंडरी बाजार में अस्बा मॉडल की राह सुगम बनाई जा सके। उद्योग के जानकारों का मानना है कि यूपीआई प्रणाली में कार्यक्षमता बढ़ाने से सेकंडरी बाजार में अस्बा क्रियान्वयन की समय-सीमा आगे बढ़ाए जाने की संभावना है।

मौजूदा समय में, अस्बा का इस्तेमाल मुख्य तौर पर आरंभिक सार्वजनिक पेशकश (आईपीओ) भुगतान के लिए किया जाता है और करीब 50 प्रतिशत रिटेल आवेदनों में इस भुगतान व्यवस्था का इस्तेमाल होता है। ब्रोकर ग्राहकों के अतिरिक्त पैसे पर हासिल होने वाले ब्याज से राजस्व में 15-20 प्रतिशत गिरावट की आशंका जता रहे हैं।

समान उदाहरण तब देखा गया था, जब आईपीओ के लिए पहली बार अस्बा की पेशकश की गई थी। सेकंडरी बाजार में अस्बा से ब्रोकरों के पास फ्लोट (ग्राहकों की जमा राशि) में कमी आने और उनकी परिचालन लागत बढ़ने की आशंका है। फ्लोट वह पूंजी है जो ग्राहक अपने सौदों के लिए लेनदेन आसान बनाने के लिए ब्रोकरों के पास रखते हैं। कई पुराने ब्रोकर और डिस्काउंट ब्रोकर अपने पास जमा इस राशि ब्याज कमाते हैं।

यह भी पढ़े: म्युचुअल फंडों की रफ्तार धीमी पड़ी

एक ब्रोकिंग फर्म के सदस्य ने कहा, ‘पिछली तिमाही के एकमुश्त निपटान से करीब 30,000 करोड़ रुपये की निकासी का पता चलता है। यह करीब 2.5 प्रतिशत का मार्जिन और ब्याज बरकरार रखे जाने के बाद का आंकड़ा था। नई व्यवस्था के तहत, ब्रोकर मार्जिन का भी प्रबंधन नहीं कर सकते, क्योंकि यह ग्राहकों के खातों में जमा हो सकती है या क्लियरिंग कॉरपोरेशनों को स्थानांतरित की जा सकती है। व्यवस्था से बाहर होने वाली यह पूरी फ्लोट राशि करीब 1 लाख करोड़ रुपये के आसपास हो सकती है।’

हालांकि उद्योग के कारोबारियों का मानना है कि सेकंडरी बाजार में अस्बा सिर्फ चरणबद्ध तरीके से पेश किया जा सकता है, क्योंकि यह आईपीओ के लिए लागू किए जाने की तुलना में ज्यादा जटिल होगा।

सैमको के समूह मुख्य कार्याधिकारी जिमीत मोदी का कहना है, ‘सबसे बड़ा सवाल जोखिम दूर करने से जुड़ा है। ब्रोकर दिन के कारोबार और डेरिवेटिव बाजार में अचानक आने वाले उतार-चढ़ाव में मार्जिन मुहैया कराते हैं, क्योंकि एक्सचेंज पूंजी के 90 प्रतिशत की ही अनुमति देते हैं।’ उद्योग के जानकारों का कहना है कि अस्बा की पेशकश शुरू में सिर्फ कैश सेगमेंट में की जा सकती है।

Advertisement
First Published - December 15, 2022 | 6:52 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement