facebookmetapixel
Advertisement
पीएम मोदी 28 मार्च को करेंगे जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन; यूपी में पर्यटन, उद्योग और लॉजिस्टिक्स को नई उड़ानBiharOne: बिहार में डिजिटल गवर्नेंस की नई शुरुआत, CIPL के साथ बदलाव की बयारईरानी तेल खरीद का दावा गलत, रिलायंस ने रिपोर्टों को बताया बेबुनियादरनवे से रियल्टी तक: जेवर एयरपोर्ट ने बदली नोएडा की प्रोपर्टी की कहानी, 2027 तक आ सकती है 28% और तेजी‘हेडलाइन्स’ से कहीं आप भी तो नहीं हो रहे गुमराह? SIP पर जारी रखें ये स्ट्रैटेजीAM/NS India में बड़ा बदलाव: दिलीप ओम्मन होंगे रिटायर, अमित हरलका बनेंगे नए सीईओभारत में पेट्रोल, डीजल या LPG की कोई कमी नहीं, 60 दिन का स्टॉक मौजूद: सरकारभारत की तेल जरूरतें क्यों पूरी नहीं कर पा रहा ईरानी क्रूड ऑयल? चीन की ओर मुड़े जहाजलाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दम

₹555 तक जा सकता है Apollo Tyres का भाव! टीम इंडिया के नए स्पॉन्सर के स्टॉक में दिखा ब्रेकआउट

Advertisement

Apollo Tyres ने टीम इंडिया के साथ तीन साल की स्पॉन्सरशिप की डील की, शेयर में तकनीकी चार्ट से मुनाफे की उम्मीद बढ़ी।

Last Updated- September 17, 2025 | 1:00 PM IST
Apollo Tyres

Apollo Tyres अगले तीन सालों तक भारतीय क्रिकेट टीम का आधिकारिक लीड स्पॉन्सर बन गया है। कंपनी ने इस स्पॉन्सरशिप के लिए बोली लगाई, जिसमें Canva और JK Cements को पीछे छोड़ते हुए ₹579 करोड़ का रिकॉर्ड ऑफर दिया। इस टायर कंपनी का कारोबार 100 से ज्यादा देशों में है, अब टीम इंडिया के साथ जुड़कर वैश्विक स्तर पर बहुत विजिबिलिटी पाने की उम्मीद कर रही है।

Apollo Tyres की कमाई में गिरावट

हाल ही में जारी तिमाही रिपोर्ट में Apollo Tyres का शुद्ध मुनाफा जून 2025 तिमाही में ₹12.88 करोड़ रहा, जो पिछले मार्च तिमाही के ₹184.62 करोड़ की तुलना में 93% कम है। हालांकि, कुल आमदनी में 2.1% की बढ़ोतरी हुई और यह ₹6,560.76 करोड़ पर पहुंच गई।

शेयर बाजार का रुख

बुधवार को Apollo Tyres का शेयर जनवरी 3, 2005 के बाद सबसे ऊंचे ₹499 पर पहुंचा और बाद में NSE पर ₹488 पर 0.4% की बढ़त के साथ ट्रेड कर रहा था।

तकनीकी नजरिया

वर्तमान कीमत: ₹488

संभावित टारगेट: ₹555

बढ़त की संभावना: 13.7%

सपोर्ट लेवल: ₹475, ₹460

रेजिस्टेंस लेवल: ₹524, ₹540

टेक्निकल चार्ट के हिसाब से, शेयर अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। 29 अगस्त 2025 को 50-दिन का मूविंग एवरेज (DMA) 200-दिन के DMA को पार करते हुए ‘Golden Crossover’ बन गया था। तब से शेयर 9% से ज्यादा बढ़ा है और मार्च 2025 के अंत से यह 20.5% की बढ़त दर्ज कर चुका है। लंबी अवधि का चार्ट दिखाता है कि शेयर ₹555 तक जा सकता है। बीच में ₹524 और ₹540 स्तर पर रेजिस्टेंस मिल सकता है। शॉर्ट टर्म में शेयर का रुख तब तक पॉजिटिव रहेगा जब तक यह ₹460 से ऊपर बना रहेगा।

Apollo Tyres share price outlook

Advertisement
First Published - September 17, 2025 | 1:00 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement