facebookmetapixel
Advertisement
ईरान में तख्तापलट की आहट? ट्रंप की अपील और खामेनी की मौत के बाद क्या बदलेगी सत्ता, समझें समीकरणWest Asia crisis: CBSE का बड़ा फैसला, मध्य पूर्व संकट के चलते 7 देशों में बोर्ड परीक्षाएं स्थगितWest Asia crisis: दिल्ली एयरपोर्ट पर हड़कंप! वेस्ट एशिया संकट के चलते 100 से ज्यादा उड़ानें रद्दGST कलेक्शन में जबरदस्त उछाल: फरवरी में सरकार की झोली में आए 1.83 लाख करोड़ रुपयेMiddle East Crisis: पश्चिम एशिया के बिगड़े हालात से भारत को सता रही है व्यापार व सप्लाई चेन की चिंताFPI Data: 17 महीने में पहली बार विदेशी निवेशकों ने लगाया बड़ा दांव, भारत में आया ₹22,615 करोड़ का बम्प!मिडिल ईस्ट में कोहराम: खामेनेई की मौत के बाद शेयर बाजार में बड़ी गिरावट की आशंका, निवेशक रहें सतर्क!चार साल में पहली बार इतना घटेगा रूसी तेल आयात, क्या बदल रही है भारत की रणनीति?होर्मुज स्ट्रेट हुआ बंद: ईरान के इस कदम से क्या भारत में पेट्रोल-डीजल के लिए मचेगा हाहाकार?Iran-Israel Conflict: खामेनेई के बाद कौन? ईरान में उत्तराधिकार की जंग तेज

Antfin ने बेचा फिनटेक कंपनी Paytm का 3.6 फीसदी हिस्सा

Advertisement

चीन के दिग्गज Alibaba group की सहायक कंपनी ने 895.2 रुपये प्रति शेयर पर करीब 2.275 करोड़ शेयर बेचकर 2,037 करोड़ रुपये जुटाए

Last Updated- August 25, 2023 | 10:23 PM IST
Paytm

एंटफिन ने शुक्रवार को डिजिटल पेमेंट फर्म पेटीएम की 3.6 फीसदी हिस्सेदारी ब्लॉक डील के जरिए बेच दी। चीन के दिग्गज अलीबाबा समूह की सहायक कंपनी ने 895.2 रुपये प्रति शेयर पर करीब 2.275 करोड़ शेयर बेचकर 2,037 करोड़ रुपये जुटाए।

पेटीएम का शेयर 899.3 रुपये पर बंद हुआ। सोसियाते जेनराली ने 536 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे, मॉर्गन स्टैनली ने 357.7 करोड़ रुपये और सिटीग्रुप ने 253.9 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

एक्सचेंजों के आंकड़ों से यह जानकारी मिली। देसी फंडों में आईसीआईसीआई प्रू. लाइफ, मोतीलाल ओसवाल फंड और निप्पॉन इंडिया म्युचुअल फंड ने भी शेयर खरीदे।

जून 2023 में समाप्त तिमाही के दौरान एंटफिन के पास पेटीएम की 23.79 फीसदी हिस्सेदारी थी। इस महीने कंपनी ने ऐलान किया था कि संस्थापक विजय शेखर शर्मा ने एंटफिन से बाजार से बाहर लेनदेन के जरिये 10.3 फीसदी हिस्सेदारी के अधिग्रहण के लिए करार किया है। हालांकि इस सौदे में किसी तरह की नकदी शामिल नहीं है।

Advertisement
First Published - August 25, 2023 | 10:23 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement