facebookmetapixel
Budget 2026 MSME सेक्टर के लिए गेम चेंजर रहा? जानें इसमें ऐसा क्या है और इसपर एक्सपर्ट क्या सोचते हैंRBI नए नियमों के जरिए कैसे भारतीयों के लिए बैंकिंग को आसान बनाने की कोशिश कैसे कर रहा है?योगी का बैंकरों को निर्देश: किसानों को आसान शर्तों पर दें कर्ज, FPO, MSME जुड़े लोगों का भी करें सहयोगरिजर्व बैंक ने क्यों ​स्थिर रखीं ब्याज दरें, आम लोगों पर क्या असर होगा?Market This Week: यूएस ट्रेड डील से बाजार को मिला सहारा, सेंसेक्स-निफ्टी 1.5% चढ़े; निवेशकों की दौलत ₹7.23 लाख करोड़ बढ़ीलिस्टेड कंपनियों ने अनलिस्टेड को कॉरपोरेट टैक्स में पछाड़ाचांदी के भाव में ऐतिहासिक गिरावट: 1980 और 2011 जैसे क्रैश की आहट, क्या और गिरेंगे दाम?Budget 2026 में मिडिल क्लास के लिए क्या-क्या था? एक्सपर्ट ने बताया मध्यम वर्ग कहां उठा सकते हैं फायदाRBI पॉलिसी के बाद बैंकिंग सेक्टर पर फोकस, एक्सपर्ट ने कहा- इन चुनिंदा बैंक शेयरों पर रखें नजर₹1.46 लाख का एक शेयर, डिविडेंड सिर्फ 3 रुपये; दिग्गज टायर कंपनी का निवेशकों के लिए ऐलान

AI के लिए भी SEBI की तरह नियमन मॉडल की जरूरत: संजीव सान्याल

सान्याल ने कहा कि कृत्रिम मेधा क्षेत्र में स्व-नियमन और नौकरशाही के जरिये नियमन मॉडल के काम करने की संभावना नहीं है।

Last Updated- November 23, 2023 | 4:13 PM IST
Artificial Intelligence
Representative Image

प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद (पीएमईएसी) के सदस्य संजीव सान्याल ने गुरुवार को कहा कि भारत कृत्रिम मेधा (एआई) के नियमन के लिये नियम तैयार करेगा और एआई नियामक बाजार नियामक सेबी की तरह से काम कर सकता है। सान्याल ने कहा कि कृत्रिम मेधा क्षेत्र में स्व-नियमन और नौकरशाही के जरिए नियमन मॉडल के काम करने की संभावना नहीं है।

उन्होंने सुझाव दिया कि देश एक नियामक के बारे में सोच सकता है, जो प्रौद्योगिकी को समझता हो और इस पर ध्यान दे कि यह कैसे विकसित हो रहा है। पीएमईएसी सदस्य ने ‘डिजिटल एक्सेलेरेशन एंड ट्रांसफॉर्मेशन एक्सपो’ (डीएटीई) के प्रौद्योगिकी पर आयोजित एक सत्र में यहां कहा, ‘‘ आपको एआई प्रणाली के लिये सेबी की तरह नियामक बनाने की जरूरत है। आपको एक ऐसे नियामक की जरूरत है जो प्रौद्योगिकी को समझता हो और…. इसपर ध्यान दे सके कि यह कैसे विकसित हो रहा है।’’

उन्होंने कहा कि एआई के नियमन के लिये एक प्रणाली स्थापित करनी होगी, आपको वित्तीय बाजार में ‘सर्किट ब्रेक’ की तरह नियमों की आवश्यकता होगी। सान्याल ने कहा, ‘‘आपको इसमें सफल होने के लिये इससे पूरी तरह से जुड़ने की जरूरत है। साथ ही इसमें पहले से जवाबदेही तय करने की आवश्यकता है। जैसे आपके पास कंपनी में निदेशक मंडल है जो जवाबदेह है। आपको यह सुनिश्चित करने की जरूरत है कि एआई और उसका व्यवहार जवाबदेह हो…आपको नियमित ऑडिट लागू करना होगा। जैसे आपको कारोबारी मॉडल और खातों को समझाने की जरूरत है, आपको यह समझाने की जरूरत है कि एआई क्या कर रहा है। इसलिए आपको मानकों की आवश्यकता है।’’

यह पूछे जाने पर कि नियमन कितनी जल्दी लागू हो सकता है, उन्होंने कहा, ‘‘यह (नियमन मानदंड) विकसित होगा। यह काफी तेजी से होगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘भारत ने इस क्षेत्र को सूझबूझ के साथ प्रबंधित करने की क्षमता विकसित कर ली है। एक बार जब हम उस दिशा में सोचना शुरू कर देंगे तो हमें एआई नियमन विकसित करने के लिये अच्छे ‘प्रोटोकॉल’ की आवश्यकता होगी। सान्याल ने कहा कि दुनियाभर में लोगों को अब लगता है कि एआई के लिये कुछ नियमन की आवश्यकता है।

First Published - November 23, 2023 | 4:02 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट