facebookmetapixel
Advertisement
फरवरी में FPI निवेश 17 महीने के हाई पर, करीब तीन साल बाद म्युचुअल फंड बने शुद्ध बिकवालSEBI का सख्त आदेश: सोशल मीडिया सामग्री के लिए पहचान का खुलासा अनिवार्यSEBI का बड़ा फैसला: गोल्ड-सिल्वर वैल्यूएशन अब घरेलू स्पॉट प्राइस से तय होगाबदलेंगे स्मार्टफोन PLI नियम! अगले चरण में उत्पादन के बजाय लोकल वैल्यू-एडिशन को मिल सकती है प्राथमिकताRBI के स्पष्टीकरण से UPI लेनदेन पर राहत, PhonePe-Paytm को बड़ा फायदाटैरिफ पर अनिश्चितता के बीच हॉवर्ड लटनिक और पीयूष गोयल में ‘सार्थक’ बातचीतएंटरप्राइज एआई में तेजी से बढ़त: यूनिफोर को भारत में दिख रहीं अपार संभावनाएंiPhone के ग्लोबल उत्पादन का 30% भारत में होने की संभावना, Apple की रणनीति में बदलाव की उम्मीद नहींस्टार्टर तकनीक के लिए सेडेमैक की नजर ग्लोबल बाजार पर, टीवीएस-बजाज के बाद विदेशी OEM से बातचीत तेजकीमत बनी सबसे बड़ा फैक्टर: भारतीय ग्राहक 15 लाख के भीतर कार पसंद कर रहे, हाइब्रिड की मांग बढ़ी

ट्रंप शुल्क की मार से बाजार बेजार, एशिया से लेकर यूरोप तक में हाहाकार

Advertisement

विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने 11,639 करोड़ रुपये की बिकवाली की और घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 12,309 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

Last Updated- March 01, 2025 | 2:24 AM IST
Stock Market

बेंचमार्क सूचकांक आज करीब दो फीसदी टूट गया, जो चार महीने में एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट है। व्यापार शुल्क पर अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की ताजा घोषणा, कंपनियों की आय में नरमी और विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों की लगातार बिकवाली से निवेशकों का हौसला कमजोर पड़ा है, जिससे बाजार में गिरावट बढ़ी है। अमेरिकी के व्यापार शुल्क का वै​श्विक अर्थव्यवस्था पर असर पड़ने की आशंका से ए​शिया और यूरोप के बाजारों में भी भारी गिरावट आई।

सेंसेक्स 1,414 अंक या 1.9 फीसदी लुढ़क कर 73,198 पर बंद हुआ। निफ्टी 420 अंक या 1.9 फीसदी के नुकसान के साथ 22,125 पर बंद हुआ। दोनों सूचकांकों में 4 अक्टूबर के बाद एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट आई है। निफ्टी लगातार पांचवें महीने में नुकसान में रहा, जो 1996 के बाद सबसे लंबी मासिक गिरावट है।

ताजा गिरावट के बाद सेंसेक्स अपने सर्वकालिक उच्चतम स्तर से 14.7 फीसदी और निफ्टी 15.6 फीसदी टूट चुका है। निफ्टी मिडकैप अपने उच्चतम स्तर से 21.3 फीसदी और स्मॉलकैप 25.2 फीसदी नीचे आ चुका है। बंबई स्टॉक एक्सचेंज में सूचबद्ध कंपनियों का कुल बाजार पूंजीकरण 90 लाख करोड़ रुपये घटकर 384 लाख करोड़ रुपये रह गया।

विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने 11,639 करोड़ रुपये की बिकवाली की और घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 12,309 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

ट्रंप ने गुरुवार को घोषणा की थी कि कनाडा और मे​क्सिको पर 25 फीसदी शुल्क 4 मार्च से प्रभावी होगा और चीन के आयात पर भी 10 फीसदी शुल्क लगाया जाएगा। इससे अमेरिका और उसके सबसे बड़े व्यापारिक भागीदारों के बीच तनाव बढ़ सकता है, वहीं अमेरिका की आ​र्थिक वृद्धि और मुद्रास्फीति पर भी असर पड़ सकता है जबकि कनाडा और मे​क्सिको में मंदी देखी जा सकती है। चीन ने अपने अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए जवाबी शुल्क लगा सकता है। 

अल्फानीति फिनटेक के सह-संस्थापक यूआर भट्ट ने कहा, ‘अमेरिका की शुल्क नीति को लेकर बड़ी अनिश्चितता है। चीन पर अतिरिक्त 10 फीसदी शुल्क भारत के लिए सहज हो सकता है मगर 20 फीसदी शुल्क चुनौतीपूर्ण होगा। भारत को मूल्य निर्धारण के मामले में प्रतिस्पर्धात्मक बढ़त मिल सकती है लेकिन निवेशक सतर्क हैं क्योंकि अमेरिका के निशाने पर भारत भी आ सकता है। निवेशक फिलहाल शुल्क पर अनि​श्चितता खत्म होने का इंतजार कर रहे हैं।’

Advertisement
First Published - March 1, 2025 | 2:24 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement