facebookmetapixel
Advertisement
अगर युद्ध एक महीने और जारी रहा तो दुनिया में खाद्य संकट संभव: मैट सिम्पसनहोर्मुज स्ट्रेट खुला लेकिन समुद्री बीमा प्रीमियम महंगा, शिपिंग लागत और जोखिम बढ़ेपश्चिम एशिया युद्ध का भारत पर गहरा असर, रियल्टी और बैंकिंग सेक्टर सबसे ज्यादा दबाव मेंगर्मी का सीजन शुरू: ट्रैवल और होटल कंपनियों के ऑफर की बाढ़, यात्रियों को मिल रही भारी छूटबाजार में उतार-चढ़ाव से बदला फंडरेजिंग ट्रेंड, राइट्स इश्यू रिकॉर्ड स्तर पर, QIP में भारी गिरावटपश्चिम एशिया संकट: MSME को कर्ज भुगतान में राहत पर विचार, RBI से मॉरेटोरियम की मांग तेजRCB की बिक्री से शेयरहोल्डर्स की बल्ले-बल्ले! USL दे सकती है ₹196 तक का स्पेशल डिविडेंडतेल में बढ़त से शेयर और बॉन्ड में गिरावट; ईरान का अमेरिका के साथ बातचीत से इनकारगोल्डमैन सैक्स ने देसी शेयरों को किया डाउनग्रेड, निफ्टी का टारगेट भी घटायाकिधर जाएगा निफ्टीः 19,900 या 27,500; तेल और भू-राजनीति तनाव से तय होगा रुख

जरूरी सूचना! Delhi Airport से अगले 4-5 महीने उड़ान भरने वाले सभी यात्री ध्यान दें

Advertisement

दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड (DIAL) के CEO ने कहा T-2 को अप्रैल में चार से पांच महीने के लिए अस्थायी रूप से बंद कर दिया जाएगा।

Last Updated- February 26, 2025 | 8:07 PM IST
delhi airport

दिल्ली हवाई अड्डा परिचालक डायल ने बुधवार को कहा कि टर्मिनल 2 (टी2) के अप्रैल से चार से पांच महीने के लिए बंद रहने की संभावना है। इस अवधि के दौरान ‘अपग्रेडेशन’ के लिए एक रनवे भी बंद रहेगा। राष्ट्रीय राजधानी स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (आईजीआईए) में तीन टर्मिनल टी1, टी2 और टी3 हैं।

दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा लिमिटेड (डायल) के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) विदेह कुमार जयपुरियार ने बुधवार को कहा कि टी-1 पर कार्य 15 मार्च तक पूरा होने की उम्मीद है और अपेक्षित मंजूरी मिलने के बाद इसे उड़ानों के लिए खोल दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि टी-2 को अप्रैल में चार से पांच महीने के लिए अस्थायी रूप से बंद कर दिया जाएगा। टी-2 के करीब 1.5 करोड़ यात्रियों को टी-1 पर स्थानांतरित कर दिया जाएगा। यात्रियों की बढ़ती संख्या के कारण हवाई अड्डा संचालक टी-3 के उस हिस्से को अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए खोलेंगे जहां से वर्तमान में घरेलू उड़ानों का परिचालन होता है।

इस हवाई अड्डे पर सालाना करीब 10.9 करोड़ यात्रियों की आवाजाही होती है। वर्तमान में, टी-1 पर सालाना करीब चार करोड़ यात्रियों की, टी-2 पर 1.5 करोड़ यात्रियों आवाजाही होती है। अन्य यात्री टी-3 से आते-जाते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘ टी-2 चार से पांच महीने के लिए बंद रहेगा। इस अवधि के दौरान हमारा एक रनवे बंद रहेगा, क्योंकि आईएलएस (इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम) अद्यतन का काम जारी है। हम इसे सर्दियों के मौसम से पहले पूरा करना चाहते हैं।’’ इस काम के पूरा होने के बाद उड़ानें कम दृश्यता की स्थिति में संचालित हो पाएंगी। गौरतलब है कि सर्दियों के मौसम में हवाई अड्डे पर आमतौर पर कोहरे के कारण दृश्यता संबंधी समस्याएं आती हैं।

(एजेंसी इनपुट के साथ) 

भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर EY का बड़ा एनालिसिस, GDP, Revenue को लेकर कही बड़ी बात

बड़ी खबर! NCLT का Reliance Capital पर आदेश, IIHL का 2,750 करोड़ का प्रस्ताव, जानें सारी बात…

छोटा मत समझिए, 1.28 लाख करोड़ का है Pathology Lab कारोबार, छोटे शहर-कस्बे में हो रही खूब कमाई

Indigo पर बड़ी खबर, पढ़े नॉर्स अटलांटिक एयरवेज के साथ समझौता, यूरोप के लिए उड़ानें, नए बोइंग विमान

 

Advertisement
First Published - February 26, 2025 | 8:07 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement