facebookmetapixel
42% चढ़ सकता है महारत्न कंपनी का शेयर, ब्रोकरेज ने बढ़ाया टारगेट; Q3 में ₹4011 करोड़ का हुआ मुनाफाईरान की ओर बढ़ रहा है ‘विशाल सैन्य बेड़ा’, ट्रंप ने तेहरान को फिर दी चेतावनीदुनिया में उथल-पुथल के बीच भारत की अर्थव्यवस्था के क्या हाल हैं? रिपोर्ट में बड़ा संकेत30% टूट चुका Realty Stock बदलेगा करवट, 8 ब्रोकरेज का दावा – ₹1,000 के जाएगा पार; कर्ज फ्री हुई कंपनीसिर्फ शेयरों में पैसा लगाया? HDFC MF की रिपोर्ट दे रही है चेतावनीIndia manufacturing PMI: जनवरी में आर्थिक गतिविधियों में सुधार, निर्माण और सर्विस दोनों सेक्टर मजबूतसोना, शेयर, बिटकॉइन: 2025 में कौन बना हीरो, कौन हुआ फेल, जानें हर बातट्रंप ने JP Morgan पर किया 5 अरब डॉलर का मुकदमा, राजनीतिक वजह से खाते बंद करने का आरोपShadowfax Technologies IPO का अलॉटमेंट आज होगा फाइनल, फटाफट चेक करें स्टेटसGold and Silver Price Today: सोना-चांदी में टूटे सारे रिकॉर्ड, सोने के भाव ₹1.59 लाख के पार

भारतीय को खूब भा रहा है घूमना-फिरना, आध्यात्मिक जगहों की ओर बढ़ा रुझान

रिपोर्ट में अंतरराष्ट्रीय यात्राओं की भी जानकारी दी गई। दुबई, बैंकॉक और सिंगापुर शीर्ष तीन सबसे अधिक खोजे गए गंतव्य बने हुए हैं।

Last Updated- April 22, 2024 | 5:26 PM IST
Ayodhya

देश के लोग अब पहले के मुकाबले अधिक यात्रा कर रहे हैं। साथ ही अयोध्या, उज्जैन और बद्रीनाथ जैसे आध्यात्मिक स्थलों के बारे में अधिक जानकारी हासिल की जा रही है। सोमवार को जारी एक रिपोर्ट में यह बात कही गई।

‘मेकमाईट्रिप इंडिया ट्रैवल ट्रेंड्स रिपोर्ट’ में उसके मंच के 10 करोड़ से अधिक सक्रिय उपयोगकर्ताओं से प्राप्त जानकारी और उनकी अन्य जिज्ञासाओं पर गौर करने के बाद यह बात सामने आई है। इससे पता चला कि 2019 के बाद से एक वर्ष में तीन से अधिक यात्राएं करने वाले लोगों की संख्या में 25 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

रिपोर्ट के अनुसार, आध्यात्मिक यात्राओं में बढ़ती रुचि इसकी मुख्य वजह रही। आध्यात्मिक पर्यटन संबंधी जानकारी हासिल करने की गतिविधि में 2021 की तुलना में 2023 में 97 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई। इसमें कहा गया, छोटे तथा मझोले शहरों में धार्मिक महत्व वाले स्थलों की जानकारी हासिल करने के मामलों वृद्धि देखी जा रही है।

अयोध्या में 2022 की तुलना में 2023 में 58.5 प्रतिशत की भारी वृद्धि हुई है। इसी तरह उज्जैन और बद्रीनाथ को लेकर की गई खोज (सर्च) में क्रमशः 359 प्रतिशत और 343 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई।

रिपोर्ट में पाया गया कि सप्ताहांत में घूमने वाले गंतव्यों में जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क के बारे में 2022 की तुलना में 2023 में 131 प्रतिशत अधिक जानकारी बटोरी गई। ऊटी और मुन्नार जैसे हिल स्टेशन भी लोकप्रिय विकल्प हैं, खासकर देश के दक्षिणी हिस्से में…।’’

रिपोर्ट में अंतरराष्ट्रीय यात्राओं की भी जानकारी दी गई। दुबई, बैंकॉक और सिंगापुर शीर्ष तीन सबसे अधिक खोजे गए गंतव्य बने हुए हैं, जबकि लंबी दूरी की यात्रा के लिए लोगों ने सबसे अधिक लंदन, टोरंटो और न्यूयॉर्क में रुचि दिखाई। इसमें कहा गया, हांगकांग, अल्माटी (कजाकिस्तान), पारो (भूटान), बाकू (अजरबैजान), डा नांग (वियतनाम), त्बिलिसी (जॉर्जिया) जैसे गंतव्यों के बारे में 2023 में लोगों की रुचि उल्लेखनीय रूप से बढ़ी। लीक से हटकर स्थानों में रुचि बढ़ रही है।

इसके अलावा, पारिवारिक यात्रा की बुकिंग तेजी से बढ़ रही है। इसमें 2022 की तुलना में 2023 में 64 प्रतिशत की वृद्धि हुई। इसी अवधि में एकल यात्रा की बुकिंग में 23 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।

First Published - April 22, 2024 | 5:26 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट