स्वास्थ्य

बालों को रूखा होने से कैसे बचाएँ?

बालों को रूखा होने से कैसे बचाएँ?

Published by
admin   
Last Updated- June 12, 2024 | 3:35 PM IST

सुन्दर, घने व लम्बे बाल किसे नहीं लुभाते? मगर आज के समय में बालों  की शिकायत से सब जूझ रहे हैं चाहे वो किसी भी उम्र के हों। बालों में होने वाली समस्याएं जैसे कि रूखे , बेजान, झड़ते बाल सभी बदलते खान पान या फिर केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करने की वजह से होती हैं। 

इन समस्याओं को दूर करने के लिए बहुत सारे तरीके अपनाये जा सकते हैं जैसे कि हम अपने खान पान में बदलाव ला सकते हैं साथ ही साथ कुछ योग भी कर सकते हैं। बालों की समस्या से निवारण के लिए बाजार में उपलब्ध biotin tablets भी मददगार हैं। 

इस लेख में हम बालों के रूखे होने के कारण व उन्हें रूखे होने से कैसे बचाएँ इसके बारे में पढ़ेंगे। 

बाल रूखे होने के कारण

बाल रूखे होने में कई कारण हो सकते हैं इनमे से कुछ निम्नलिखित हैं :

  • हेयर वॉश : अगर हम कम समय में अधिक बार बाल धोते हैं तो उससे हमारे बाल रूखे हो जाते हैं ऐसा इसलिए होता है,  क्योंकि
    • इस समय में हमारे बाल बार बार शैम्पू में पाए जाने वाले केमिकल्स के साथ ज्यादा प्रभाव में आते हैं।
    • बार-बार धोने से बालों का प्राकृतिक तेल कम हो जाता है, और वे रूखे हो जाते हैं।
  • पोषण की कमी : बाल के रूखे होने का एक कारण पोषण की कमी हो सकती है जब बालों को पर्याप्त मात्रा में पोषण न मिले तो उनमें रूखेपन के साथ साथ अन्य समस्याएं भी हो सकती हैं।
  • पर्यावरण : पर्यावरण का हमारे बालों पर गलत प्रभाव पड़ता है जैसे तेज धूप, शुष्क हवा आदि। इन कारणों की वजह से हमारे बालों की नमी खत्म हो जाती है और रूखापन बढ़ जाता है।
  • हीट स्टाइलिंग टूल्स : आजकल बालों को स्टाइल करने के लिए बहुत सारी चीज़ों का उपयोग किया जाता है जैसे कि कर्लर, फ्लैट आयरन आदि।  इस तरह के टूल्स बालों के क्यूटिकल्स को नुकसान देते हैं जिसके कारण बाल बेजान बन जाते हैं।

हेयर ड्राइनेस के प्रकार

रूखे बाल अलग अलग प्रकार के देखने को मिल सकते हैं इनमे से कुछ प्रकार नीचे दिए गए हैं :

  • ड्राई स्कैल्प : स्कैल्प में रूखापन होने की वजह से स्कैल्प में डैन्ड्रफ, पपड़ी, खुजली, या जलन जैसी समस्या हो सकती है।
  • दो मुँहे बाल : जब बालों की जड़ें  सूखी और कमजोर हो जाती हैं  तो दो मुँहे बाल होने लगते हैं।
  • फ्रिज़ी हेयर : बालों में नमी की कमी के कारण बालों  के क्यूटिकल उभरे हुए दिखाई देते हैं।
  • बेजान बाल : इस समस्या में बालों की चमक खत्म हो जाती है और बाल बेजान से दिखने लग जाते हैं।

रूखे बालों के लिए उपचार

रूखे बाल बहुत ही बेकार दिखने लगते हैं इसलिए इनका उपचार जरूरी है इसके लिए हम घरेलू उपाय के साथ साथ कुछ दवाई भी ले सकते हैं। रूखे बालों के लिए हम निम्नलिखित उपचार अपना सकते हैं :

  • हाइड्रेटिंग शैंपू और कंडीशनर : शैम्पू खरीदते समय अपने बालों को ध्यान में रखते हुए शैम्पू लें।  शैम्पू या कंडीशनर ऐसे ख़रीदे जो आपके बालों को नमी प्रदान करे।
  • हीट स्टाइलिंग टूल्स का कम उपयोग : जितना हो सके उतना हीट स्टाइलिंग टूल्स का उपयोग का करें ,  क्योंकि यह हमारे बालों में रूखापन पैदा कर सकते हैं|
  • बायोटिन : बायोटिन हमारे बालों की हेल्थ को बनाए रखने में काफी मदद करता है ऐसे में हम बायोटिन युक्त भोजन का सेवन या फिर biotin gummies ले सकते हैं।
  • ट्रिम्मिंग : बालों को नियमित ट्रिम करायें ताकि आपके बाल दोमुँहे होने से बच सके।
  • कोलेजन : हमारे बालों को अच्छा स्वास्थ्य देने में मदद करता है साथ ही साथ ये बालों में चमक भी बनाए रखता है|

बालों में रूखापन से निजात

अगर आपके बाल बहुत ज्यादा सूखे हैं और काफी कोशिशों के बाद भी ये ठीक नहीं होते हैं तो इसके लिए आप किसी विशेषज्ञ से सलाह ले सकते हैं वो इस समस्या के कारण को आपको ढंग से समझा पाएंगे। अगर घरेलू उपायों से भी इस समस्या से निजात न मिले तब आप एक डर्मेटोलॉजिस्ट को दिखा सकते हैं क्योंकि वो बालों की समस्या के विशेषज्ञ होते हैं। इसके लिए वो आपसे आपके बालों से जुडी कुछ साधारण सी जानकारी लेंगे जिसको ध्यान में रखते हुए वो आपको ट्रीटमेंट्स बतायेगें|

निष्कर्ष 

बालों में किसी भी प्रकार की समस्या हो वो हमारे बालों को रूखा और बेजान बना देती है जो अच्छे नहीं लगते इसलिए हमें हमारे बालो की समस्या पर ध्यान देना बहुत जरूरी है। बालों की समस्या से निजात पाने के लिए हमे संतुलित आहार लेना जरूरी है साथ ही साथ आहार में ऐसे भोजन को शामिल करना जरूरी है जिसमें बायोटिन भरपूर मात्रा में हो। इसके आलावा हम कुछ घरेलू उपायों के साथ साथ कुछ चीज़ें अपना कर इन समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं। अगर आपको यह समस्या काफी समय से है और आपने हर बेहतर कोशिश कर ली  है तो आप डर्मेटोलॉजिस्ट से सलाह ले सकते हैं।

First Published : June 12, 2024 | 3:35 PM IST