facebookmetapixel
Advertisement
कॉल और डेटा के बाद अब AI टोकन से कमाई की तैयारी में जियोसिर्फ 30 दिन का LPG स्टॉक बचा, खाड़ी में फंसे जहाजों से भारत में गैस संकट का डरगैस संकट गहराया: कतर से LNG बंद, CNG महंगी होने का खतराअब नहीं जाना पड़ेगा अलग वेबसाइट पर, इन बैंक ऐप्स से ही मिलेगी पूरी CIBIL रिपोर्टपाकिस्तान में भड़के प्रदर्शन, अमेरिका ने कराची-लाहौर से स्टाफ हटाने का दिया आदेशBusiness Loan Insurance क्यों है जरूरी? कहीं आपकी एक चूक परिवार और संपत्ति को संकट में न डाल दे!SIP Investment: ₹10,000 की मंथली एसआईपी से कितना बनेगा पैसा? 5 से 15 साल तक की पूरी कैलकुलेशन देखेंSugar Stocks: क्या आने वाली है एथेनॉल कीमतों में बढ़ोतरी? शुगर शेयरों ने लगाई दौड़दुनिया के केंद्रीय बैंक अचानक क्यों धीमे पड़ गए? जनवरी में सोना खरीद सिर्फ 5 टनखामेनेई के बाद कौन? बेटे मोजतबा को सुप्रीम लीडर बनाने की तैयारी

शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान के खिलाफ लखनऊ में FIR दर्ज, जानें पूरा मामला

Advertisement
Last Updated- March 02, 2023 | 1:33 PM IST
Gauri Khan

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बालीवुड अभिनेता शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान और तुलसियानी समूह के मुख्य प्रबंध निदेशक समेत दो अधिकारियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि गौरी, तुलसियानी समूह की ब्रांड एंबेस्डर हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी थाने में गत 25 फरवरी को गौरी के साथ-साथ निर्माण कंपनी तुलसियानी कंस्ट्रक्शंस एंड डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य प्रबंध निदेशक अनिल कुमार तुलसियानी और निदेशक महेश तुलसियानी के खिलाफ मुंबई के एक कारोबारी किरीट जसवंत की तहरीर पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है।

जसवंत का आरोप है कि गौरी खान तुलसियानी समूह की ब्रांड एंबेस्डर हैं और उनके द्वारा किए गए विज्ञापन पर विश्वास करके उन्होंने वर्ष 2015 में लखनऊ में तुलसियानी समूह की एक परियोजना में फ्लैट बुक कराया था।

जसवंत के मुताबिक, फ्लैट की बुकिंग के लिए उन्होंने तुलसियानी समूह को 85 लाख 46 हजार रुपये का भुगतान किया था, बावजूद इसके कंपनी ने उन्हें फ्लैट पर कब्जा नहीं दिया।

जसवंत ने आरोप लगाया कि धनराशि वापस मांगने पर कंपनी के मुख्य प्रबंध निदेशक अनिल तुलसियानी और निदेशक महेश तुलसियानी तरह-तरह के बहाने करने लगे।

जसवंत का कहना है कि वर्ष 2017 में कंपनी ने अलग-अलग तारीखों पर कुल 22 लाख 70 हजार रुपये हर्जाने के तौर पर चुकाए और कहा कि अगर छह महीने के अंदर कब्जा नहीं दिया गया, तो कंपनी ब्याज सहित पूरा धन लौटाएगी। जसवंत ने कहा कि हालांकि, उन्हें न तो कब्जा मिला और न ही रकम दी गई।

उन्होंने कहा कि बाद में उन्हें पता चला कि जिस फ्लैट के लिए बिक्री अनुबंध हुआ था, उसके लिए अनुबंध किसी अन्य व्यक्ति के साथ भी किया गया था।

Advertisement
First Published - March 2, 2023 | 1:33 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement