facebookmetapixel
Advertisement
कॉल और डेटा के बाद अब AI टोकन से कमाई की तैयारी में जियोसिर्फ 30 दिन का LPG स्टॉक बचा, खाड़ी में फंसे जहाजों से भारत में गैस संकट का डरगैस संकट गहराया: कतर से LNG बंद, CNG महंगी होने का खतराअब नहीं जाना पड़ेगा अलग वेबसाइट पर, इन बैंक ऐप्स से ही मिलेगी पूरी CIBIL रिपोर्टपाकिस्तान में भड़के प्रदर्शन, अमेरिका ने कराची-लाहौर से स्टाफ हटाने का दिया आदेशBusiness Loan Insurance क्यों है जरूरी? कहीं आपकी एक चूक परिवार और संपत्ति को संकट में न डाल दे!SIP Investment: ₹10,000 की मंथली एसआईपी से कितना बनेगा पैसा? 5 से 15 साल तक की पूरी कैलकुलेशन देखेंSugar Stocks: क्या आने वाली है एथेनॉल कीमतों में बढ़ोतरी? शुगर शेयरों ने लगाई दौड़दुनिया के केंद्रीय बैंक अचानक क्यों धीमे पड़ गए? जनवरी में सोना खरीद सिर्फ 5 टनखामेनेई के बाद कौन? बेटे मोजतबा को सुप्रीम लीडर बनाने की तैयारी

अक्षय कुमार की ‘राम सेतु’ 23 दिसंबर से प्राइम वीडियो पर प्रसारित होगी

Advertisement
Last Updated- December 21, 2022 | 1:59 PM IST
Akshay Kumar

अक्षय कुमार अभिनीत ‘राम सेतु’ 23 दिसंबर से प्राइम वीडियो पर प्रसारित की जाएगी। स्ट्रीमिंग मंच प्राइम वीडियो ने बुधवार को यह घोषणा की। ‘परमाणु’ और ‘तेरे बिन लादेन’ फेम निर्देशक अभिषेक शर्मा द्वारा निर्देशित ‘राम सेतु’ इस साल अक्टूबर में देशभर के सिनेमाघरों में प्रदर्शित की गई थी।

इसमें जैकलीन फर्नांडीज और नुसरत भरूचा ने भी अहम किरदार निभाए हैं। फिल्म का निर्माण प्राइम वीडियो ने अक्षय की केप ऑफ गुड फिल्म्स, लाइका प्रोडक्शंस और अबंडनशिया इंटरटेनमेंट के साथ मिलकर किया है।

अक्षय ने एक बयान में कहा कि ‘राम सेतु’ एक ऐसी फिल्म है, जिसकी जड़ें भारतीय इतिहास में समाई हुई हैं और उन्हें खुशी है कि प्राइम वीडियो पर प्रदर्शन के साथ ही यह बड़े पैमाने पर दर्शकों के बीच पहुंच सकेगी। अभिनेता ने कहा, “सिनेमाघरों में प्रदर्शन के दौरान ‘राम सेतु’ को अच्छी प्रतिक्रिया मिली और हम इसे बड़े पैमाने पर दर्शकों के बीच ले जाने को लेकर उत्सुक हैं।

यह एक अच्छी तरह से रिसर्च करके बनाई गई फिल्म है, जो न सिर्फ कहानी बयां करने की कला में प्रामाणिकता लाती है, बल्कि दर्शकों को अत्याधुनिक वीएफएक्स तकनीक पर आधारित दृश्यों के माध्यम से एक व्यापक अनुभव भी देती है।”

Advertisement
First Published - December 21, 2022 | 1:57 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement