facebookmetapixel
Advertisement
टाटा समूह के दोहरे संकट से उठे नेतृत्व और नियंत्रण को लेकर बड़े सवालटाइटन और कल्याण ज्वैलर्स पर ब्रोकरेज बुलिश, ज्वैलरी रिटेल में वृद्धि जारी रहने की उम्मीदGDP की बहस छोड़िए, एथनॉल मिश्रित पेट्रोल पर बढ़ रही है भाजपा समर्थकों की नाराजगीEditorial: G20 शिखर सम्मेलन में सहमति नहीं, चीन-अमेरिका की नीतियों से बढ़ी मुश्किलडायरेक्ट प्लान का बढ़ा चलन, खुदरा निवेशकों का AUM चार गुना से ज्यादा बढ़ाGDP वृद्धि को लेकर 7.8 और 2.6 फीसदी की तुलना बेतुकी : करंदीकरपेंशन में सुनिश्चित रिटर्न का विकल्प लाने की तैयारी, PFRDA की वित्त मंत्रालय से चर्चाम्युचुअल फंड में खुदरा निवेशकों की हिस्सेदारी घटी, पैसिव फंडों में HNI बढ़ेNTPC ने परमाणु ऊर्जा के मसौदा नियमों में चार बड़े बदलावों की मांग कीनेपाल में बाढ़ से भारत का कारोबार प्रभावित, पर्यटकों ने रद्द कराई बुकिंग

स्किल अपग्रेड से अप्रेजल, प्रमोशन और नौकरी की सुरक्षा में सुधार: रिपोर्ट

Advertisement

अपने स्किल में सुधार करने वाली महिलाओं के लिए ब्रेक के बाद काम पर लौटना आसान हो गया और उन्होंने करियर की स्थिरता में पांच गुना से अधिक का सुधार किया।

Last Updated- December 04, 2023 | 11:05 PM IST
skill development

पिछले तीन से पांच साल के दौरान नया स्किल सीखने के लिए निवेश करने वाले पेशेवरों ने अप्रेजल और प्रमोशन में तीन गुना से अधिक फायदा पाया है। सोमवार को एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। शिक्षा प्रौद्योगिकी स्टार्टअप अपग्रैड की रिपोर्ट में कहा गया है कि स्किल विकास से नौकरी की सुरक्षा 1.7 गुना बढ़ गई है।

अपने स्किल में सुधार करने वाली महिलाओं के लिए ब्रेक के बाद काम पर लौटना आसान हो गया और उन्होंने करियर की स्थिरता में पांच गुना से अधिक का सुधार किया। स्किल में सुधार करने वाले तीन पेशेवरों में से दो पेशेवर माता-पिता थे।

अपग्रैड के सह-संस्थापक और प्रबंध निदेशक मयंक कुमार ने कहा कि विगत वर्षों के विपरीत स्किल में सुधार अब हमारे उद्योग में विकास का स्पष्ट संचालक बन चुका है। उन्होंने कहा कि इस रिपोर्ट की उत्पत्ति महानगरों और गैर-महानगरों में उभर रहे सीखने के बदलते प्रतिरूप से हुई है।

यह उन वरिष्ठ पेशेवरों और माता-पिता के बीच व्यापक रूप से इसके चलन का संकेत देता है, जो महसूस कर रहे हैं कि आजीवन सीखना दीर्घकालिक सफलता की कुंजी है।

इंडिया करियर अपस्किलिंग रिपोर्ट वॉल्यूम-1 नामक इस रिपोर्ट को स्वतंत्र सर्वेक्षणों के जरिये उद्योग के रुझानों का अध्ययन करने के लिए कंपनी की आंतरिक शाखा अपग्रैड इनसाइट्स के तहत तैयार किया गया था।

Advertisement
First Published - December 4, 2023 | 11:05 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement