शिक्षा

देश में शिक्षकों की संख्या 1 करोड़ पार, कार्यबल में महिलाओं की हिस्सेदारी 54.2 प्रतिशत

महिला शिक्षकों की बढ़ती उपस्थिति के कारण लड़कियों के नामांकन में वृद्धि हुई है, जो 2024-25 में सभी नए नामांकनों का 48.3 प्रतिशत है

Published by
संकेत कौल   
Last Updated- August 28, 2025 | 11:19 PM IST

देश में शिक्षकों की कुल संख्या किसी भी शैक्षणिक वर्ष में पहली बार 1 करोड़ को पार कर गई है। यह जानकारी 2024-25 के लिए शिक्षा मंत्रालय की एकीकृत जिला शिक्षा सूचना प्रणाली प्लस (यूडाइज प्लस) की रिपोर्ट में दी गई है। इसमें सरकारी और निजी दोनों तरह के स्कूलों के शिक्षक शामिल हैं।

यह उपलब्धि ऐसे समय आई है जब शैक्षणिक वर्ष 2024-25 में महिला शिक्षकों की संख्या में भी वृद्धि दर्ज की गई है। अब कुल शिक्षक कार्यबल में महिलाओं की हिस्सेदारी 54.2 प्रतिशत हो गई है जबकि 2014-15 में यह आंकड़ा 46.9 प्रतिशत पर ही था।  शिक्षा मंत्रालय के अनुसार 2014 से अब तक कुल 51.4 लाख शिक्षकों की भर्ती की गई है, जिनमें से 61 प्रतिशत महिलाएं हैं।

अधिकारियों ने संकेत दिया कि महिला शिक्षकों की बढ़ती उपस्थिति के कारण लड़कियों के नामांकन में वृद्धि हुई है, जो 2024-25 में सभी नए नामांकनों का 48.3 प्रतिशत है। पिछले वर्ष यह आंकड़ा 48.1 प्रतिशत था। लेकिन रिपोर्ट में छात्रों के कुल नामांकन में गिरावट दर्ज की गई है, जो 2022-23 में 25.17 करोड़ से घटकर 2024-25 में 24.69 करोड़ रह गई है।

आंकड़ों से पता चलता है कि यह गिरावट प्राथमिक विभागों (कक्षा 1 से 5) में प्रवेश के प्रतिशत में गिरावट के साथ आई है। कक्षा 1 से 5 तक दाखिले 2022-23 में 48.7 प्रतिशत से घटकर 2024-25 में 48 प्रतिशत रह गई है।

First Published : August 28, 2025 | 11:01 PM IST