facebookmetapixel
Advertisement
Stock Market Today: सेंसेक्स-निफ्टी पर दबाव के संकेत! GIFT Nifty फिसला, ब्रेंट क्रूड 97 डॉलर के करीब; आज IPO और लिस्टिंग पर भी नजरशेयर बाजार खुलने से पहले बदला NSE का नियम, अब 5 मिनट होंगे अहम; जानिए नए प्री-ओपन सेशन में क्या बदलाईरान-अमेरिका के हमलों से कच्चे तेल में उबाल, ब्रेंट 97 डॉलर के करीब; होर्मुज से आवाजाही बेहद कमStocks To Watch Today: Tata Motors, RVNL, Lupin और JSW Steel समेत इन शेयरों में आज रह सकती है हलचल, रखें नजरटाटा समूह के दोहरे संकट से उठे नेतृत्व और नियंत्रण को लेकर बड़े सवालटाइटन और कल्याण ज्वैलर्स पर ब्रोकरेज बुलिश, ज्वैलरी रिटेल में वृद्धि जारी रहने की उम्मीदGDP की बहस छोड़िए, एथनॉल मिश्रित पेट्रोल पर बढ़ रही है भाजपा समर्थकों की नाराजगीEditorial: G20 शिखर सम्मेलन में सहमति नहीं, चीन-अमेरिका की नीतियों से बढ़ी मुश्किलडायरेक्ट प्लान का बढ़ा चलन, खुदरा निवेशकों का AUM चार गुना से ज्यादा बढ़ाGDP वृद्धि को लेकर 7.8 और 2.6 फीसदी की तुलना बेतुकी : करंदीकर

JEE Main Session 1 Result 2024 Declared: NTA ने जारी किया जेईई मेंस का रिजल्ट, ऐसे करें तुरंत चेक

Advertisement

JEE Main Session 1 Result 2024: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने JEE Main January Session 1 2024 के लिए फाइनल आंसर की को वेबसाइट पर अपलोड किया था।

Last Updated- February 13, 2024 | 10:59 AM IST
Bihar Board Result 2025
Representative Image

JEE Main 2024 Result Declared: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने अपनी जनवरी सेशन के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा मेंस 2024 का रिजल्ट आज जारी कर दिया है। सभी कैंडिडेट्स अपना रिजल्ट NTA की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर देख सकते हैं।

इससे पहले, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने JEE Main January Session 1 2024 के लिए फाइनल आंसर की को वेबसाइट पर अपलोड किया था। अब JEE Main एग्जाम देने वाले कैंडिडेट्स रिजल्ट और अपना स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं।

कितने कैंडिडेट्स ने दिया था एग्जाम?

जेईई मेन 2024 (JEE Main 2024 exam) के दोनों पेपरों के लिए कुल 12,31,874 कैंडिडेट्स ने रजिस्ट्रेशन किया था, इसमें से कुल 11,70,036 उम्मीदवारों ने ही परीक्षा दी थी।

कब हुई थी परीक्षा?

जेईई मेन 2024 सेशन 1 की परीक्षा (JEE Main 2024 Session 1 exam) का आयोजन 24, 27, 29, 30, 31 जनवरी और 1 फरवरी 2024 को देश के 291 शहरों के लगभग 544 एग्जाम सेंटर पर किया गया था।

कैसे चेक करें रिजल्ट?

  • JEE Main Session 1 का रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर जाएं।
  • “स्कोरकार्ड देखें” या “जेईई मेन 2024 रिजल्ट देखें” के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • लॉग इन करने के लिए कैंडिडेट अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड डालें
  • डिटेल्स भरने के बाद सबमिट कर दें।
  • आपका जेईई मेन रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा, जिसमें आपका स्कोर भी होगा।
  • अपने रिजल्ट को डाउनलोड कर सकते हैं और इसका प्रिंट आउट भी ले सकते हैं।

कब जारी होगी AIR?

NTA स्टूडेंट्स की ऑल इंडिया रैंक (AIR) दूसरे सेशन की प्रवेश परीक्षा के नतीजे जारी करने के बाद जारी करेगा।

सेशन 2 के लिए करना होगा रजिस्ट्रेशन

जो उम्मीदवार सेशन 1 की परीक्षा दे चुके हैं, उन्हें अपने अप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ की डिटेल से लॉग-इन करके सेशन 2 के लिए भी रजिस्ट्रेशन करना होगा। जो स्टूडेंट्स अपने स्कोर को और बेहतर करना चाहते हैं वे सेशन 2 में भी सम्मिलित हो सकते हैं, जिसके लिए पंजीकरण किया जा रहा है।

Advertisement
First Published - February 13, 2024 | 10:59 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement