facebookmetapixel
Advertisement
किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी: पीएम मोदी ने जारी की PM-Kisan की 23वीं किस्त, ऐसे चेक करें स्टेटसकेंद्र सरकार ने 16 FDC दवाओं पर लगाया परमानेंट बैन, कई स्किन क्रीम और एंटीबायोटिक भी लिस्ट मेंसावधान! ऑनलाइन बैंकिंग फ्रॉड का हुए शिकार तो तुरंत करें ये काम, वरना डूब जाएगा पूरा पैसा; जानें RBI के नियमDividend Stocks: टाटा पावर और LIC समेत ये 31 कंपनियां अगले हफ्ते बांटेंगी मुनाफा, देखें पूरी लिस्टट्रंप ने की पीएम मोदी की जमकर तारीफ, बोले: 150 करोड़ लोगों का यह नेता है असली ‘टफ कुकी’NEET UG 2026: नागपुर के छात्र को मिला अबू धाबी का परीक्षा केंद्र, NTA की लापरवाही से परिवार परेशानBonus Stocks Alert: अगले हफ्ते इन 2 कंपनियों के निवेशकों की चमकेगी किस्मत, मिलेंगे मुफ्त में शेयरOMC को भारी चपत: तेल कंपनियों को लगा ₹22,000 करोड़ का बड़ा झटका, बाजार से कम दाम पर बेची रसोई गैसCrude Oil Import: पश्चिम एशिया संकट की भारी चपत, बराबर तेल खरीदने के बाद भी 81.5% बढ़ा भारत का खर्चRBI Regulatory Action: विदेश से जुटाई उधारी की रोज देनी होगी जानकारी, RBI ने बैंकों को दिया कड़ा निर्देश

CBSE Board 12th Result Declared: 12वीं के रिजल्ट हुए जारी, लड़कियों ने मारी बाजी

Advertisement
Last Updated- May 12, 2023 | 11:11 AM IST
Result

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं की परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए हैं। स्टूडेंट अपने रिजल्ट को CBSE की ऑफिशियल वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।

इस साल 12वीं की बोर्ड परीक्षा में कुल 87.33 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं। इस बार के बोर्ड परिणामों में लड़कियों ने बाजी मारी है। बता दें कि लड़कियों का पास प्रतिशत 90.68% रहा है जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 84.67% रहा है।

12वीं के रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को अपने लॉग इन डिटेल्स को सब्मिट करना होगा। रिजल्ट चेक करने की तरीका नीचेे देख सकते हैं।

CBSE Board 12th Results 2023: ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट

1. आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जाएं
2. 12वीं कक्षा के परिणाम के लिए रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें
3. अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें
4. सबमिट करें और अपना स्कोर देखें

सीबीएसई के छात्र अपने बोर्ड एग्जाम के नतीजे नीचे दी गई आधिकारिक साइट पर देख सकते हैं:

cbse.gov.in और cbseresults.nic.in

CBSE Board 12th Results 2023: डिजीलॉकर पर ऐसे चेक करें मार्कशीट

1. सबसे पहले Digilocker.gov.in पर जाएं।
2. इसके बाद CBSE Result 2023 लिंक पर क्लिक करें।
3. अपनी जानकारी दर्ज करें।
4. आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर डिस्प्ले हो जाएगी।

CBSE Board 12th Results 2023: SMS के जरिए देखें रिजल्ट

अगर आप रिजल्ट एसएमएस के जरिए देखना चाहते हैं तो इसके लिए नीचे दिए आसान स्टेप को फॉलो करें।

1. फोन के Message Box पर जाएं।
2. Text Message पर जाकर CBSE12 टाइप कर बिना स्पेस दिए बिना Roll Number दर्ज करें।
3. इसके बाद 77388299899 पर भेजें।

बता दें कि 12वीं की बोर्ड परीक्षा 5 अप्रैल तक आयोजित की गई थी ।

सीबीएसई बोर्ड एग्जाम के लिए 38 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन किया था, जिसमें कक्षा 10वीं के कुल 21 लाख 8 हजार छात्र शामिल थे। वहीं 12वीं की परीक्षा के लिए कुल 16 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था।

Advertisement
First Published - May 12, 2023 | 11:04 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement