facebookmetapixel
ट्रंप ने सीरिया और साउथ सूडान समेत 5 और देशों पर लगाया यात्रा प्रतिबंधICICI Prudential AMC IPO allotment: आज फाइनल होगा शेयरों का अलॉटमेंट, जानें कितने रुपये पर हो सकती है लिस्टिंगPark Medi World IPO ने निवेशकों को किया निराश, शेयर 4% डिस्काउंट पर लिस्ट; GMP अनुमान से चूकाIT शेयर अभी सस्ते, AI की रिकवरी से आ सकता है बड़ा उछाल; मोतीलाल ओसवाल ने चुने ये 4 स्टॉक्सइंडिगो संकट ने हिलाया विमानन क्षेत्र, भारत के विमानन क्षेत्र में बढ़ी प्रतिस्पर्धा की बहसNephrocare Health IPO की बाजार में पॉजिटिव एंट्री, 7% प्रीमियम के साथ ₹491 पर लिस्ट शेयरGold, Silver price today: चांदी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, सोना के भी भाव बढ़ेकलंबोली दौरे में क्या दिखा? पाइप कारोबार पर नुवामा की रिपोर्ट, जानें किस कंपनी को हो रहा ज्यादा फायदाईलॉन मस्क की दौलत 600 अरब डॉलर के पार, बेजोस और जुकरबर्ग की कुल संपत्ति से भी आगेमहंगे सोने से छोटे ज्वेलर्स दबाव में, बड़ी कंपनियों को फायदा; ब्रोकरेज ने Titan पर ₹4,397 का टारगेट दिया

राज्यों में 1 मई से 18 पार को नहीं लग पाएगा टीका

Last Updated- December 12, 2022 | 5:22 AM IST

राज्य 1 मई से 18 से 45 साल के लोगों के लिए कोविड-19 टीकाकरण अभियान की शुरुआत करने की स्थिति में नहीं होंगे क्योंकि टीका निर्माताओं ने पहले वितरण के लिए जो वादा किया है उसे पूरा करना होगा इसके साथ ही उनके सामने आपूर्ति से जुड़ी दिक्कतें भी हैं। महाराष्ट्र सरकार ने बुधवार को 18-45 साल उम्र वर्ग के लिए मुफ्त टीकाकरण की घोषणा की लेकिन राज्य के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने यह स्पष्ट किया कि इस उम्र वर्ग के लिए टीकाकरण अभियान की शुरुआत 1 मई से शुरू नहीं हो पाएगी। पंजाब में भी टीके की आपूर्ति में कमी की वजह से 1 मई से केवल 45 साल से अधिक उम्र के लोगों को ही टीके दिए जाएंगे। आंध्र प्रदेश सरकार मई के पहले या दूसरे हफ्ते से टीके की डिलिवरी की उम्मीद कर रही है।
महाराष्ट्र और पंजाब सरकार भी 18-45 उम्र वर्ग समूह के भीतर उप समूह के लिए टीके की प्राथमिकता तय करने की योजना बना रही है। राज्य में नौकरशाहों और विशेषज्ञ समूह को इस संदर्भ में योजना तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। टोपे ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार छह महीने में 18-45 साल के 5.7 करोड़ लोगों को टीका देने का लक्ष्य पूरा कर लेगी। राज्य मंत्रिमंडल ने टीके की खरीद के लिए 6,500 करोड़ रुपये के आवंटन को मंजूरी दी है।

कोवैक्सीन संक्रमण बेअसर करने में सक्षम
कोविड-19 से प्रतिरक्षा के लिए विकसित भारत का स्वदेशी टीका, कोवैक्सीन घातक वायरस के 617 प्रकारों को निष्प्रभावी करने में सक्षम पाया गया है। व्हाइट हाउस के मुख्य चिकित्सा सलाहकार एवं अमेरिका के शीर्ष महामारी रोग विशेषज्ञ डॉ एंथनी फाउची ने यह बात कही। फाउची ने कहा, ‘यह कुछ ऐसा है जहां हमें रोजाना अब भी आंकड़े मिल रहे हैं। आंकड़ों में कोविड-19 मरीजों के खून के सीरम और जिन लोगों को भारत में कोवैक्सीन टीका दिया गया है उनको शामिल किया गया है। यह 617 प्रकारों को बेअसर करने वाला पाया गया है।’     भाषा

महाराष्ट्र में 15 दिन लॉकडाउन बढ़ेगा
महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बुधवार को कहा कि कोरोनावायरस के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए राज्य में 30 अप्रैल के बाद भी 15 दिनों के लिए लॉकडाउन जैसे प्रतिबंधों को बढ़ाया जाएगा। राज्य में 14 अप्रैल से लोगों की आवाजाही और कई अन्य गतिविधियों पर रोक है। यह रोक 30 अप्रैल तक लगाई गई थी। इन पाबंदियों से जरूरी सेवाओं को छूट दी गई है। मंत्रिमंडल की बैठक के बाद टोपे ने कहा कि ऐसा लगता है कि राज्य में काफी हद तक कोविड-19 की स्थिति स्थिर हो गई है लेकिन सभी सदस्यों ने इन प्रतिबंधों को बढ़ाने का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल के सभी सदस्यों ने कहा है कि लॉकडाउन को बढ़ाया जाए।
झारखंड: लॉकडाउन छह मई तक बढ़ा
झारखंड सरकार ने राज्य में कोरोना संक्रमण की खराब स्थिति को देखते हुए अब स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह के नाम से लगाए गए लॉकडाउन को 29 अप्रैल की सुबह छह बजे से एक सप्ताह के लिए आगे बढ़ा दिया है। झारखंड सरकार के प्रवक्ता ने बुधवार को यह जानकारी दी।     भाषा

First Published - April 29, 2021 | 12:16 AM IST

संबंधित पोस्ट