facebookmetapixel
Advertisement
बंगाल की खाड़ी में बड़ा हादसा: 22 नाविक लापता, खोज में दो चीनी जहाज भी शामिलस्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों से दवाओं की मांग बढ़ी, एंटीवायरल बिक्री में 25.5 फीसदी उछालउदारीकरण के 35 साल: कैसे निजी निवेश और PPP ने बदली भारत के बुनियादी ढांचे की तस्वीरमॉनसून सत्र में संसद का कामकाज सबसे कम, लोकसभा में सिर्फ 15 फीसदी समय हुआ कामब्रिक्स से पहले भारत का बड़ा कूटनीतिक अभियान, पीएम मोदी समेत कई मंत्री विदेश दौरे परभारत-चीन संबंधों में सुधार के संकेत, डोभाल और वांग यी के बीच सीमा मुद्दे पर बातचीतद​क्षिण के राज्य बना रहे ऐसी नीतियां, ताकि गूंज सकें और अ​धिक किलकारियांईरान युद्ध की तपिश से एनआरआई का भारत के लग्जरी घरों पर बढ़ा दांव, प्रीमियम मकानों की मांग तेजखतरनाक कीटनाशक कार्बोसल्फान पर रोक की तैयारी, सरकार ने रखा प्रतिबंध का प्रस्तावऑडिटर नियमों में बड़ा बदलाव संभव, कूलिंग-ऑफ अवधि 3 साल से घटकर 1 साल होगी

दिल्ली के लिए 10,000 करोड़ की योजना को मोंटेक की हरी झंडी

Advertisement
Last Updated- December 05, 2022 | 4:45 PM IST

योजना आयोग ने आगामी वित्त वर्र्ष के दौरान दिल्ली के लिए 10,000 करोड़ रुपये की वार्षिक योजना की सिफारिश की है।


आयोग के उपाध्यक्ष मोंटेक सिंह अहलूवालिया ने दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित सरकार से कहा है कि वह यमुना स्वच्छता कार्ययोजना पर ज्यादा जोर दें।


 उन्होंने  कहा कि हमने दिल्ली के लिए 2008-09 के दौरान 10,000 करोड़ रुपये के योजना आकार की सिफारिश की है।मौजूदा योजना राशि से यह 1000 करोड़ रूपए अधिक है।


शीला और उनके मंत्रिमंडल के वरिष्ठ सहयोगियों से मुलाकात के बाद अहलूवालिया ने कहा कि राज्य सरकार को स्वच्छता व्यवस्था सुधारने पर अधिक ध्यान देना होगा। साथ ही उसे दीर्घकालिक बिजली खरीद समझौते करने होंगे। बुनियादी ढांचा विकास और सामाजिक क्षेत्र की योजनाओं पर अधिक ध्यान देना होगा।

Advertisement
First Published - March 19, 2008 | 10:22 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement