facebookmetapixel
Budget 2026: रियल एस्टेट की बजट में होम लोन ब्याज छूट व अफोर्डेबल हाउसिंग सीमा बढ़ाने की मांगIndiGo Q3FY26 Results: फ्लाइट कैंसिलेशन का दिखा असर,मुनाफा 78% घटकर ₹549.1 करोड़ पर आयाGroww MF ने लॉन्च किया Nifty PSE ETF, ₹500 से सरकारी कंपनियों में निवेश का शानदार मौका!क्या बजट 2026 घटाएगा आपका म्युचुअल फंड टैक्स? AMFI ने सरकार के सामने रखीं 5 बड़ी मांगेंसिर्फ 64 रुपये का है ये SmallCap Stock, ब्रोकरेज ने कहा – ₹81 तक जा सकता है भाव; खरीद लेंRadico Khaitan Q3 Results: प्रीमियम ब्रांड्स की मांग से कमाई को मिली रफ्तार, मुनाफा 62% उछला; शेयर 5% चढ़ारूसी तेल फिर खरीदेगी मुकेश अंबानी की रिलायंस, फरवरी-मार्च में फिर आएंगी खेपें: रिपोर्ट्सSwiggy, Jio Financial समेत इन 5 शेयरों में बना Death Cross, चेक करें चार्टBudget 2026 से पहले Tata के इन 3 स्टॉक्स पर ब्रोकरेज बुलिश, 30% अपसाइड तक के दिए टारगेट27 जनवरी को देशभर में बैंक हड़ताल! 8 लाख बैंक कर्मी क्यों ठप रखेंगे कामकाज?

Maruti Suzuki ने दिसंबर में बेची 1,37,551 गाड़ियां, बिक्री में 1.28% की गिरावट

Maruti सुजुकी के अनुसार, दिसंबर 2023 में उसका निर्यात बढ़कर 26,884 हो गया, जो दिसंबर 2022 में 21,796 इकाई था।

Last Updated- January 01, 2024 | 2:03 PM IST
Maruti Suzuki Fronx SUV

Maruti Suzuki December Sales: देश की सबसे बड़ी कार कंपनी Maruti Suzuki ने दिसंबर 2023 में कुल मिलकर 1,37,551 गाड़ियां बेचीं। कंपनी की बिक्री में सालाना आधार पर 1.28 प्रतिशत की गिरावट आई है। मारुति सुजुकी ने दिसंबर 2022 में कुल 1,39,347 गाड़ियों की बिक्री की थी।

Maruti Suzuki की तरफ से जारी बयान के अनुसार, यात्री वाहनों, कमर्शियल वाहनों और तीसरे पक्ष की आपूर्ति सहित पिछले महीने कुल घरेलू बिक्री 5.86 प्रतिशत घटकर 1,10,667 इकाई रही, जो दिसंबर 2022 में 1,17,551 इकाई थी।

मारुति ने कैलेंडर वर्ष 2023 में 20 लाख गाड़ियों बेचीं

बयान में कहा गया, ‘‘ हालांकि पहली बार कंपनी ने कैलेंडर वर्ष 2023 में 20 लाख इकाई की वार्षिक बिक्री का आंकड़ा पार किया। इसमें 2,69,046 इकाई का अब तक का सर्वाधिक निर्यात (किसी कैलेंडर वर्ष में) शामिल है।’’

यह भी पढ़ें: Auto Sales December 2023: Mahindra ने दिसंबर में बेचीं 60,188 गाड़ियां, Bajaj Auto की बिक्री 16% बढ़ी

कंपनी के अनुसार, दिसंबर 2023 में कुल घरेलू यात्री वाहन (पीवी) की बिक्री 6.46 प्रतिशत घटकर 1,04,778 इकाई रही, जो 2022 में इसी महीने 1,12,010 इकाई थी। ऑल्टो और एस-प्रेसो सहित कम कीमत की कारों की बिक्री पिछले साल के इसी महीने में 9,765 इकाइयों की तुलना में घटकर 2,557 इकाई रही।

इसी तरह बलेनो, सेलेरियो, डिजायर, इग्निस, स्विफ्ट, टूर एस और वैगनआर जैसे मॉडल सहित कॉम्पैक्ट कार की बिक्री दिसंबर 2023 में घटकर 45,741 इकाई रही, जो 2022 में इसी महीने में 57,502 इकाई थी।

ब्रेज़ा, अर्टिगा, फ्रोंक्स, ग्रैंड विटारा, इनविक्टो, जिम्नी, एस-क्रॉस और एक्सएल-6 सहित यूटिलिटी वाहन की बिक्री पिछले महीने 45,957 इकाई रही, जबकि 2022 में इसी अवधि में यह 33,008 इकाई थी।

मध्यम आकार की सेडान सियाज़ की बिक्री पिछले महीने सिर्फ 489 इकाई रही, जो दिसंबर 2022 में 1,554 इकाई थी। वैन ईको की बिक्री 10,034 इकाई रही, जो 2022 में इसी महीने 10,581 इकाई थी। मारुति सुजुकी के अनुसार, दिसंबर 2023 में उसका निर्यात बढ़कर 26,884 हो गया, जो दिसंबर 2022 में 21,796 इकाई था।

यह भी पढ़ें: Year Ender 2023: 11 प्रतिशत बढ़ी वाहनों की बिक्री, कोविड से पहले वाले स्तर से थोड़ा कम

(पीटीआई-भाषा के इनपुट के साथ)

First Published - January 1, 2024 | 2:03 PM IST

संबंधित पोस्ट