facebookmetapixel
Advertisement
Stocks to Watch Today: Bharat Forge से BEL तक, आज इन 12 शेयरों में दिख सकता है बड़ा एक्शनसेमीकंडक्टर चिप के लिए दुनिया को मिलेगा भारत का भरोसा, सप्लाई चेन में बड़ी भूमिका की तैयारी: PMसेमीकंडक्टर शेयरों की तेजी थमी तो भारत में बढ़ाएंगे निवेश, क्रिस्टोफर वुड ने जताया 15% रिटर्न की उम्मीदअमेरिका के 100 फीसदी शुल्क के खतरे के बीच भारत का रुख साफ, ऊर्जा सुरक्षा से समझौता नहींबॉम्बे हाउस में फिर शुरू हुआ बोर्डरूम ड्रामा: एन चंद्रशेखरन बने टाटा संस के चेयरमैन, नोएल टाटा ने किया विरोधटाटा इलेक्ट्रॉनिक्स का सेमीकंडक्टर सेक्टर में बड़ा दांव, नेक्सपीरिया समेत 5 से रणनीतिक साझेदारीजिलेट इंडिया से विज्ञापन विवाद में बॉम्बे शेविंग कंपनी ने हटाया नकली कोर्ट वाला ऐडजी एंटरटेनमेंट की नई रणनीति, कंटेंट मजबूत कर डिजिटल कारोबार को मुनाफे की राह पर ले जाने की तैयारीवैश्विक चिप विनिर्माण में उभर रहा भारत, 2030 तक 110 से 120 अरब डॉलर पहुंच सकता है बाजार1996 के बाद पहली बार एक दिन में छह कंपनियों की लिस्टिंग, चार के शेयरों में जबरदस्त उछाल भी दिखा

दो हवाई अड्डों पर प्रदूषण घटाएंगे इलेक्ट्रिक वाहन

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 1:06 PM IST

 कार्बन उत्सर्जन कम करने के लिए भारत के हवाईअड्डे इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) में निवेश कर रहे हैं। गुरुवार को, दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा लिमिटेड ने अपने हरित परिवहन कार्यक्रम के एक हिस्से के रूप में 57 इलेक्ट्रिक वाहन तैनात करने की घोषणा की है।
तिरुवनंतपुरम हवाई अड्डे ने इस सप्ताह की शुरुआत में बताया था कि अपने अभियंत्रण और रखरखाव दल के लिए उसने चार ईवी का अधिग्रहण किया है। नवीनतम पहले उड्डयन क्षेत्र के हरित कार्यक्रम का हिस्सा है। बेंगलूरु, मुंबई, दिल्ली के हवाई अड्डे पनबिजली, सौर और पवन ऊर्जा से बिजली की जरूरतें पूरा कर रहे हैं। नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सितंबर में कहा था कि देश के 90 फीसदी से अधिक हवाईअड्डे 2024 तक कार्बन न्यूट्रल का दर्जा प्राप्त कर लेंगे। 
दिल्ली हवाई अड्डे ने कहा कि ईवी की तैनाती से सालाना करीब 1,000 टन ग्रीन हाउस गैस उत्सर्जन में कमी लाने में मदद मिलेगी। दिल्ली हवाईअड्डा लिमिटेड चरणबद्ध तरीके से सभी पेट्रोल और डीजल वाहनों को इलेक्ट्रिक वाहनों से बदल देगा। तिरुवनंतपुरम हवाईअड्डे ने सभी पेट्रोल और डीजल वाहनों को इलेक्ट्रिक वाहनों से बदलने की मियाद 2025 तक तय की है। 
 

Advertisement
First Published - October 27, 2022 | 9:59 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement