facebookmetapixel
महंगी बाइक के हैं शौकीन? हार्ले-डेविडसन समेत बड़ी बाइक्स होंगी सस्ती, लगेगी जीरो इंपोर्ट ड्यूटी150% का तगड़ा डिविडेंड! Q3 में अच्छी कमाई के बाद नवरत्न कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सस्टॉक मार्केट में मचेगी हलचल: अगले हफ्ते डिविडेंड-स्टॉक स्प्लिट-बोनस शेयर की बारिश, देखें पूरी लिस्टIndia US Trade Deal: फार्मा से ऑटो तक, अमेरिका में इन सेक्टरों की चमक बढ़ेगी कई गुनामार्केट में डिविडेंड की बारिश: अगले हफ्ते Hero, MRF, RVNL समेत 50 से अधिक कंपनियां बाटेंगी मुनाफापीयूष गोयल का दावा: अमेरिका के साथ ट्रेड डील से किसान, छोटे उद्योग और कारीगर रहेंगे सुरक्षितअगले हफ्ते रडार पर रहेगा यह शेयर! स्टॉक स्प्लिट से बढ़ेगी लिक्विडिटी, चेक करें पूरी डिटेल्सरिलायंस ने ऑस्ट्रेलिया की मशहूर हेल्थ ड्रिंक कंपनी खरीदी, अब Nexba और PACE भारत में!Bonus Issue: निवेशकों की चांदी! अगले हफ्ते ये 2 कंपनियां बांटने जा रही हैं बोनस शेयर, जानें रिकॉर्ड डेटभारत-अमेरिका व्यापार समझौते से ऑटो कंपोनेंट सेक्टर को मिली राहत, निर्यात में जबरदस्त तेजी की उम्मीद

सिविल कंस्ट्रक्शन सेक्टर की कंपनी को मिला 396 करोड़ रुपये का ऑर्डर, फोकस में शेयर, सालभर में दिया 155 फीसदी रिटर्न

Power Mech Share Price:यह एक मल्टीबैगर स्टॉक है। मुनाफे पर नजर डालें तो कंपनी ने एक साल में शेयरधारकों को 155 फीसदी का बढ़िया रिटर्न दिया है।

Last Updated- February 27, 2024 | 10:40 AM IST
Power Mech Projects
Picture from website @Power Mech Projects

Power Mech Share Price: पावर मेक प्रोजेक्ट्स को रेलवे से एक बड़ा ऑर्डर मिला है। ये कंपनी सिविल कंस्ट्रक्शन सेक्टर की एक कंपनी है। ऑर्डर के बारे में बाजार बंद होने के बाद कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज को जानकारी दी। कंपनी की जानकारी के अनुसार दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से इसे 396.25 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है।

बता दें, यह एक मल्टीबैगर स्टॉक है। मुनाफे पर नजर डालें तो कंपनी ने एक साल में शेयरधारकों को 155 फीसदी का बढ़िया रिटर्न दिया है।

BSE की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, मल्टीबैगर रिटर्न देने वाली कंपनी को मिले ऑर्डर में छत्तीसगढ़ राज्य में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में दाधापारा-सेलाहादागोरी और निपानिया-भाटापारा-हथबंध स्टेशनों के बीच ईपीसी आधार पर इलेक्ट्रिफाइड चौथी रेलवे बीजी लाइन बनाना है। इस पूरे काम की लागत 396.25 करोड़ रुपये है।

यह भी पढ़ें: विजय शेखर के इस्तीफा देने के बाद Paytm के शेयरों में भारी उतार चढ़ाव, 5% के उछाल के बाद लाल निशान में फिसला

कैसी है कंपनी की वित्तीय सेहत

कंपनी की वित्तीय सेहत पर नजर डालें तो कंपनी का चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में कंसोलिडेटे नेट प्रॉफिट बढ़ा है। ये 22.5 फीसदी बढ़कर 62 करोड़ रुपये रहा। वहीं एक साल पहले समान तिमाही में मुनाफा 50.6 करोड़ रुपये था। सालाना आधार पर कंपनी की कुल आय 912 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,114.9 करोड़ रुपये हो गई।

एक साल में दिया तगड़ा रिटर्न

मल्टीबैगर कंपनी के शेयर ने शेयरधारकों को तगड़ा मुनाफा दिया है। एक साल में शेयर का रिटर्न 155 फीसदी है। जबकि यह 1 महीने 6 फीसदी, 3 महीने में 30 फीसदी और 6 महीने में 32 फीसदी बढ़ा है। स्टॉक का 52 वीक हाई 5,544 और लो 2,006.25 है। वहीं कंपनी का मार्केट कैप 8,232.96 करोड़ रुपये है। 26 फरवरी को स्टॉक 5208.05 के स्तर पर बंद हुआ।

यह भी पढ़ें: MCX ने Jakarta Futures Exchange के साथ की बड़ी डील, शेयर में दिखा उछाल, रखें फोकस

डिस्‍क्‍लेमर: बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है। बिजनेस स्टैंडर्ड सलाह देता है कि किसी भी तरह के निवेश के पहले अधिकृत एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।

First Published - February 27, 2024 | 10:03 AM IST

संबंधित पोस्ट