facebookmetapixel
Tata Motors का दावा: 2028 तक डीजल ट्रक के बराबर होगी ई-ट्रक की लागत, बदलेगा ट्रांसपोर्ट सिस्टमशराब नीति का संतुलन जरूरी: राज्यों को रेवेन्यू बढ़ाने के साथ स्पष्ट और जिम्मेदार नियमन अपनाना होगाStock Market: शेयर बाजार में भारी गिरावट, वैश्विक तनाव और FII बिकवाली का असरSBI YONO के यूजर्स पर मंडरा रहा ठगी का खतरा, सरकार ने दी चेतावनीBudget 2026: बजट से पहले एक्सपर्ट्स को NPS और पेंशन सिस्टम में सुधार को लेकर सरकार से बड़ी उम्मीदेंBudget 2026: AMFI ने रखीं 27 मांगें; टैक्स में राहत और डेट फंड के लिए ‘इंडेक्सेशन’ लाभ बहाल करने की मांग कीBudget 2026: टैक्स में कोई बड़ी कटौती नहीं होगी, पर सैलरीड क्लास को कुछ राहत मिलने की संभावनाBudget 2026: म्युचुअल फंड इंडस्ट्री को टैक्स राहत की उम्मीद, रिटेल निवेश और SIP बढ़ाने पर नजरIndigo ने DGCA को दिया भरोसा: 10 फरवरी के बाद कोई फ्लाइट कैंसिल नहीं होगी, पायलटों की कमी हुई दूरJio BlackRock AMC का इन्वेस्टर बेस 10 लाख तक: 18% नए निवेशक शामिल, 2026 का रोडमैप जारी

5 मिनट चार्जिंग और 500Km की रेंज! BYD ने लॉन्च किया दुनिया का सबसे फास्ट EV चार्जिंग स्टेशन, Tesla की बढ़ी टेंशन

नया चार्जिंग प्लेटफॉर्म शुरुआत में BYD के दो आगामी मॉडल... Han L सेडान और Tang L SUV में उपलब्ध होगा। इनकी कीमत 270,000 युआन (लगभग $37,400) से शुरू होगी।

Last Updated- March 18, 2025 | 12:44 PM IST
BYD_Car

चीन के इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) बनाने वाली कंपनी बीवाईडी (BYD) ने नया चार्जिंग प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है। यह प्लेटफार्म केवल 5 मिनट की चार्जिंग में 500 किलोमीटर की रेंज दे सकता है। बीवाईडी ने इसे लॉन्च करते हुए इलेक्ट्रिक वाहनों की चार्जिंग को पेट्रोल कारों के रीफ्यूलिंग जितना तेज बनाने का दावा किया है।

BYD के फाउंडर वांग चुआनफू ने सोमवार को कंपनी के शेन्ज़ेन मुख्यालय से लाइव स्ट्रीम किए गए एक इवेंट में ‘Super e-Platform’ को लॉन्च किया। कंपनी ने फास्ट-चार्जिंग स्टेशनों के इस नेटवर्क को पूरे देश (चीन) में स्थापित करने का भी ऐलान किया है। माना जा रहा है कि इससे EV चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर में महत्वपूर्ण बदलाव आएगा।

Tesla के लेटेस्ट 500 kW सुपरचार्जर्स से दोगुनी तेज

BYD के नए Super e-Platform की पीक चार्जिंग स्पीड 1,000 kW है। इससे सिर्फ 5 मिनट की चार्जिंग में 400 किमी (249 मील) की रेंज मिल सकती है। यह चार्जिंग स्पीड Tesla के लेटेस्ट 500 kW सुपरचार्जर्स से दोगुनी तेज है। इससे यह दुनिया की सबसे एडवांस्ड EV चार्जिंग टेक्नोलॉजी में से एक बन जाती है।

इस इनोवेशन का उद्देश्य EV अपनाने में सबसे बड़ी बाधा…चार्जिंग के समय को हल करना है, जिससे इलेक्ट्रिक वाहनों को पेट्रोल कारों के बराबर तेजी से चार्ज किया जा सके।

कंपनी ने अपने नए प्लेटफॉर्म को सपोर्ट करने के लिए चीन में 4,000 से अधिक अल्ट्रा-फास्ट चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने की योजना की भी घोषणा की है। हालांकि, BYD ने इस परियोजना की सटीक समयसीमा या इसमें किए जाने वाले निवेश की जानकारी साझा नहीं की है। अब तक, BYD वाहन मालिक मुख्य रूप से थर्ड-पार्टी चार्जिंग नेटवर्क पर निर्भर थे। इनमें Tesla, Nio, Li Auto, Xpeng और Zeekr द्वारा संचालित चार्जिंग स्टेशन शामिल हैं।

क्या होगी कीमत?

नया चार्जिंग प्लेटफॉर्म शुरुआत में BYD के दो आगामी मॉडल… Han L सेडान और Tang L SUV में उपलब्ध होगा। इनकी कीमत 270,000 युआन (लगभग $37,400) से शुरू होगी। ये वाहन BYD के e-Platform 3.0 पर बनाए जाएंगे, जो कई एडवांस EV तकनीकों को जोड़ता है।

बीवाईडी के अनुसार, यह प्लेटफॉर्म BYD की Blade Battery का उपयोग करेगा, जो एक लिथियम आयरन फॉस्फेट (LFP) बैटरी है। इस बैटरी ने कई कड़े सेफ्टी टेस्ट पास किए हैं। इसमें नाखून घुसाने (nail penetration test) जैसे सख्त टेस्ट शामिल हैं, जो बैटरी के लिए सबसे मुश्किल स्थितियों में से एक होती है। BYD का दावा है कि यह बैटरी ट्रेडिशनल लिथियम-आयन बैटरियों की तुलना में कम तापमान पर भी स्थिर बनी रहती है।

ईवी बनाने वाली कंपनी ने कहा कि यह सिस्टम एनर्जी एफिशंयसी दक्षता (energy efficiency) को बढ़ाने के लिए डिज़ाइन किया गया है, जिसे कंपनी 89% तक पहुंचने का दावा करती है।

टेस्ला की बढ़ी टेंशन

BYD मुख्य रूप से प्लग-इन हाइब्रिड वाहन बेचती है। कंपनी ने 2024 में 42 लाख वाहनों की बिक्री दर्ज की। कंपनी ने 2025 के लिए 50 से 60 लाख यूनिट्स बेचने का टारगेट रखा है।

कंपनी द्वारा अपनी स्वयं की चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश करने का निर्णय चीन के EV बाजार में अधिक स्वतंत्रता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जहां अब तक वाहन निर्माता मुख्य रूप से थर्ड-पार्टी चार्जिंग नेटवर्क पर निर्भर रहे हैं।

हालांकि, BYD की चार्जिंग तकनीक में प्रगति से इसकी प्रतिस्पर्धात्मक बढ़त (competitive edge) मजबूत हो सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि कंपनी Tesla और अन्य प्रतिद्वंद्वियों के बढ़ते चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर के दबाव का सामना कर रही है।

इस बीच, Tesla के शेयरों पर हाल ही में दबाव देखा गया और कंपनी के स्टॉक में सोमवार को 4% से अधिक की गिरावट आई। Tesla फिलहाल अपने स्टॉक मार्केट में जारी गिरावट को रोकने के लिए संघर्ष कर रही है।

First Published - March 18, 2025 | 12:22 PM IST

संबंधित पोस्ट