facebookmetapixel
Advertisement
Gold, Silver Price Today: एमसीएक्स पर सोना ₹2,065 की गिरावट के साथ खुला, चांदी भी फिसली₹929 का शेयर उड़ेगा ₹1,880 तक? इस IT Stock पर ब्रोकरेज ने लगाया बड़ा दांवकार से लेकर बाइक तक बंपर बिक्री, जानें मोतीलाल ओसवाल ने किस Auto Stock पर दी BUY की सलाहFractal Analytics vs Aye Finance IPO: किसमें कमाई का मौका, किसमें छुपा है बड़ा खतरा?Stocks to Watch Today: Titan, BSE, Aurobindo समेत ये शेयर रहेंगे फोकस मेंStock Market Today: ओपन होते ही बाजार में रफ्तार, सेंसेक्स 144 अंक बढ़त के साथ खुला, निफ्टी 25,900 के पारलोक सभा अध्यक्ष के खिलाफ प्रस्ताव लाने की तैयारी में विपक्ष, राहुल गांधी की मांग पर अड़ी विपक्षी पार्टियां16वें वित्त आयोग की नई अंतरण व्यवस्था: राज्यों के लिए फायदे-नुकसान और उठते सवालAI Impact Summit 2026: पंजीयन के नाम पर वसूली से बचें, इंडिया AI मिशन ने जारी किया अलर्टहिंद महासागर में भारत का बड़ा कदम: सेशेल्स के लिए 17.5 करोड़ डॉलर के आर्थिक पैकेज का ऐलान

योगी सरकार का बड़ा फैसला! गेहूं खरीद की निगरानी के लिए जिलों में नोडल अधिकारी तैनात

Advertisement

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने नोडल अधिकारियों को जिलों में जाकर गेहूं खरीद की पड़ताल करने के निर्देश दिए हैं।

Last Updated- April 21, 2024 | 7:41 PM IST
Wheat

लोकसभा चुनावों (Lok Sabha Elections) के दौरान उत्तर प्रदेश में चल रही गेहूं की सरकारी खरीद की निगरानी के लिए नोडल अधिकारी तैनात किए गए हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने नोडल अधिकारियों को जिलों में जाकर गेहूं खरीद की पड़ताल करने के निर्देश दिए हैं। इस निर्देश के बाद नोडल अधिकारी मौके पर जाकर गेहूं खरीद की व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं।

योगी सरकार ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में 60 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके लिए प्रदेश भर में 6500 क्रय केंद्र संचालित करने का लक्ष्य रखा है। इसके सापेक्ष वर्तमान में 6414 क्रय केंद्र संचालित किये जा रहे हैं। प्रदेश सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि अब तक 6414 क्रय केंद्रों पर 2,75,759 किसानों ने रजिस्ट्रेशन कराया है।

वहीं अब तक 1,91,492 किसानों का सत्यापन किया जा चुका है। इनमें से 72,100 किसानों का पब्लिक पोर्टल, जबकि 2,02,805 किसानों का एजेंसियों द्वारा रजिस्ट्रेशन किया गया है। इसके अलावा 854 बटाईदारों ने भी रजिस्ट्रेशन कराया है।

मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर गेहूं खरीद के पर्यवेक्षण के लिए तैनात नोडल अधिकारियों ने शासन को अपनी रिपोर्ट सौंपी है। लखनऊ संभाग के नोडल अधिकारी प्रमुख सचिव खाद्य एवं रसद आलोक कुमार ने सीतापुर और लखीमपुर का दौरा किया। उनके अनुसार सीतापुर के किसानों द्वारा बोनस की मांग की गई है।

वहीं सीतापुर में 1680 कुंतल और लखीमपुर खीरी में 13 हजार कुंटल गेहूं की खरीद की जा चुकी है। इसी तरह चित्रकूट, झांसी एवं कानपुर संभाग के नोडल अधिकारी खाद्य एवं रसद आयुक्त सौरभ बाबू ने महोबा, हमीरपुर, जालौन और कानपुर देहात का भ्रमण किया।

उन्होंने बताया कि महोबा में क्रय केंद्रों पर 100 कुंटल रोजाना गेहूं की खरीद हो रही है। वहीं कानपुर देहात के किसानों ने बोनस की मांग की है। अयोध्या संभाग के नोडल अधिकारी खाद्य एवं रसद विशेष सचिव अभिषेक गोयल ने अमेठी और बाराबंकी का दौरा किया।

उन्होंने बताया कि यहां गेहूं की कटाई शुरू हो गई है, लेकिन मंडियों में गेहूं की आवक शुरू नहीं हुई है। गेहूं की खरीद के लिए सारी तैयारियों पूरी कर ली गई है। मंडियों में आवक शुरू होते ही खरीद शुरू कर दी जाएगी।

इसी तरह मेरठ संभाग के नोडल अधिकारी खाद्य एवं रसद के विशेष सचिव प्रभाष कुमार, मुरादाबाद संभाग के नोडल अधिकारी खाद्य एवं रसद विभाग के अपर आयुक्त स्थापना कामता प्रसाद सिंह, सहारनपुर संभाग के नोडल अधिकारी कृषि विभाग के विशेष सचिव अजय कुमार द्विवेदी, झांसी संभाग के नोडल अधिकारी यूपीपीसीयू के प्रबंध निदेशक श्रीकांत गोस्वामी, बस्ती संभाग के नोडल कृषि विपणन विभाग के विशेष सचिव विनीत प्रकाश, आगरा संभाग के नोडल सहकारिता विभाग के विशेष सचिव नरेंद्र प्रसाद पांडेय, चित्रकूट संभाग के नोडल यूपीएसएस के प्रबंध निदेशक विनोद कुमार सिंह, बरेली संभाग के नोडल खाद्य एवं रसद के अपर आयुक्त राजीव कुमार मिश्र और अलीगढ़ संभाग के नोडल सहकारिता विभाग के अपर आयुक्त मनोज कुमार ने अपने-अपने जिलों का दौरा कर रिपोर्ट शासन को भेजी है।

Advertisement
First Published - April 21, 2024 | 7:41 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement