facebookmetapixel
Advertisement
छात्रों के विरोध के आगे झुकी सरकार! कैसे PM मोदी के 12 साल के कार्यकाल में इस्तीफा देने वाले दूसरे केंद्रीय मंत्री बने प्रधानपश्चिम एशिया संकट व तेल की बढ़ती कीमतों के बीच अगले हफ्ते कैसा रहेगा शेयर बाजार और कमोडिटी मार्केट का हाल?नीट पेपर लीक, परीक्षा रद्द, आंदोलन और अब शिक्षा मंत्री का इस्तीफा…..3 मई से लेकर अब तक क्या-क्या हुआ?शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, खुद अपने पोस्ट में लेटर जारी करके दी जानकारीफ्लैट खरीदने के बाद पुराने मेंटेनेंस बकाया का आ गया बिल? जानिए क्या कहता है कानून और क्या करें नए खरीदार360% का मोटा डिविडेंड! IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी का निवेशकों को तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सक्या ईरान पर सबसे बड़े हमले की तैयारी में अमेरिका? ट्रंप बोले: हम ‘लॉक्ड एंड लोडेड’, पर बातचीत भी जारी‘उदारीकण के बाद अहसास हुआ कि हमें इनोवेशन करना होगा, न कि दिल्ली में इंतजार’, नारायण मूर्ति ने बयां की 1991 से पहले की दुश्वारियां1991 से अब तक का सफर: अविश्वास से निकलकर भरोसे पर आधारित आर्थिक नीति बनाने की जरूरत‘बंगाल को मिली तबाही और निराशा की विरासत’, बोले स्वप्न दासगुप्ता: निवेश लाने के लिए करेंगे अतिरिक्त प्रयास

PM Modi की जाति को लेकर अमित शाह ने कही ये बात, कांग्रेस पर किया हमला

Advertisement

Rahul Gandhi ने भाषण में कहा था कि मोदी ‘का जन्म ऐसे परिवार में हुआ जो सामान्य जाति की श्रेणी में आता है।’

Last Updated- February 10, 2024 | 3:17 PM IST
PM Modi- पीएम मोदी
Prime Minister Narendra Modi

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का ताल्लुक सामान्य जाति की श्रेणी से होने का दावा करने के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कहा कि गुजरात में कांग्रेस सरकार ने ही मोदी की जाति को 1994 में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) की श्रेणी में शामिल किया था।

शाह ने एक कार्यक्रम में कहा कि केंद्र ने प्रधानमंत्री मोदी की जाति को साल 2000 में केंद्रीय ओबीसी सूची में शामिल किया था। उन्होंने कहा कि उस समय मोदी न तो सांसद थे, न विधायक और न ही सरपंच थे। राहुल ने आठ फरवरी को ओडिशा में ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के तीसरे एवं अंतिम दिन एक संक्षिप्त भाषण में कहा था कि मोदी ‘का जन्म ऐसे परिवार में हुआ जो सामान्य जाति की श्रेणी में आता है।’

कांग्रेस नेता ने कहा था,‘‘ मोदी जी लोगों को यह कह कर गुमराह करते आ रहे हैं कि वह अन्य पिछड़ा वर्ग से हैं। मोदी का जन्म तेली जाति में हुआ था, जिसे 2000 में गुजरात में भारतीय जनता पार्टी सरकार के कार्यकाल के दौरान ओबीसी में शामिल किया गया। इस प्रकार से मोदी जी जन्म से ओबीसी नहीं हैं।’’

इस पर पलटवार करते हुए शाह ने कहा कि राहुल गांधी की बार-बार झूठ बोलने की आदत है। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि प्रधानमंत्री मोदी जैसे महान नेता की जाति पर बहस हो रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस का बताना चाहिए कि उसने ओबीसी के लिए क्या किया। उसने वर्षों तक काका कालेलकर और मंडल आयोग की रिपोर्ट को लागू नहीं किया था।’’

केंद्रीय मंत्री ने दावा किया कि प्रधानमंत्री मोदी ने ही ओबीसी को संवैधानिक मान्यता दी, ओबीसी आयोग गठित किया, केंद्रीय परीक्षाओं में ओबीसी को आरक्षण दिया।

Advertisement
First Published - February 10, 2024 | 2:50 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement