facebookmetapixel
L&T Q2FY26 Result: मुनाफा 16% बढ़कर ₹3,926 करोड़ पर पहुंचा, रेवेन्यू भी 10% बढ़ाQ2 में 73% बढ़ा गया इस लिकर कंपनी का मुनाफा, गुरुवार को शेयरों में दिख सकता है एक्शनBFSI Summit 2025: भारत बन रहा ग्लोबल बैंकों का पसंदीदा बाजार, लुभा रहे नियामकीय सुधारBFSI Summit 2025: बैंक इश्यू मजबूत लेकिन सप्लाई सीमित रहने की संभावनाAdani Stock: 20% रिटर्न दे सकता हैं एनर्जी शेयर, ब्रोकरेज की सलाह- खरीद लें; स्मार्ट मीटर इंस्टॉलेशन से बढ़ेगा मुनाफा‘लॉयल्टी’ बन रही भारत के डिजिटल पेमेंट की नई करेंसी, हर 5 में से 1 लेनदेन का जरिया बनीFY26 में 6.8% से ज्यादा रह सकती है भारत की GDP ग्रोथ: BFSI समिट में बोले सीईए अनंत नागेश्वरनवैश्विक चुनौतियों के बीच भारत की रफ्तार 6.8% पर नहीं रुकेगी: RBI डिप्टी गवर्नर पूनम गुप्ताCoal India Q2FY26 Result: मुनाफा 32% घटकर ₹4,263 करोड़ रह गया, ₹10.25 के डिविडेंड का किया ऐलानLenskart IPO: चीन के सस्ते माल को चुनौती देने वाली भारतीय कंपनी

रेलवे में शामिल हुई एल्युमीनियम की मालगाड़ी, बढ़ेगी रफ्तार ढोएगी अधिक सामान

Last Updated- December 11, 2022 | 1:41 PM IST

India’s First Aluminium Freight Rake: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भुवनेश्वर रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर देश की पहली एल्युमीनियम के डिब्बों वाली मालगाड़ी (India’s First Aluminium Freight Rake) को रवाना किया। यह रेक मेक इन इंडिया के तहत बनाया गया हैं। यह रेक बेस्को लिमिटेड वैगन डिवीजन और एल्युमीनियम क्षेत्र की दिग्गज कंपनी हिंडाल्को की मदद से बनाया गया है। यह जानकारी रेलवे ने दी।  
एल्युमीनियम रेक मौजूदा स्टील रेक से 180 टन हल्का 

मीडिया रिपोटर्स के अनुसार नया एल्युमीनियम रेक मौजूदा स्टील रेक की तुलना में करीब 180 टन हल्का है। कम वजन के कारण मालगाड़ी की स्पीड बढ़ेगी और बिजली की भी कम खपत होगी। इतना ही नहीं एल्युमीनियम रेक स्टील रेक की तुलना में 180 टन अधिक माल ढोने में सक्षम हैं।
10 साल ज्यादा चलेंगे एल्युमिनियम रैक

एल्युमीनियम रेक में जंग नहीं लगने के कारण इसके रखरखाव की लागत भी कम होगी। रेलवे ने बताया कि इसकी रीसेल वैल्यू भी 80 प्रतिशत तक है और यह सामान्य रेक की तुलना में 10 साल अधिक चलेगा। हालांकि इसकी विनिर्माण लागत 35 प्रतिशत अधिक है। क्योंकि यह पूरी तरह एल्युमीनियम से बना है। एल्युमिनियन रैक पर्यावरण हितैषी भी है क्योंंकि इससे कार्बन उत्सर्जन कम होगा।

First Published - October 16, 2022 | 7:26 PM IST

संबंधित पोस्ट