facebookmetapixel
त्योहारी मांग और नीतिगत समर्थन से ऑटो सेक्टर रिकॉर्ड पर, यात्री वाहन बिक्री ने बनाया नया इतिहासTata Motors मजबूत मांग के बीच क्षमता विस्तार पर दे रही जोर, सिएरा और पंच फेसलिफ्ट से ग्रोथ को रफ्तार!अधिग्रहण से अगले वर्ष रेवेन्यू 1.5 फीसदी बढ़ेगा, 5G और एआई पर दांव: एचसीएलटेकक्विक कॉमर्स में अब नहीं होगी ‘10 मिनट में डिलिवरी’! गिग वर्कर्स की सुरक्षा पर सरकार सख्तईरान से व्यापार करने वाले देशों पर ट्रंप का 25% टैरिफ, भारत के बासमती चावल और चाय निर्यात पर मंडराया खतराबजट से पहले क्रिप्टो एक्सचेंजों पर सख्त नियमों की तैयारी, सेबी को मिल सकती है बड़ी नियामकीय भूमिका!Editorial: जर्मन चांसलर मैर्त्स की भारत यात्रा से भारत-ईयू एफटीए को मिली नई रफ्तारवीबी-जी राम जी का बड़ा बदलाव: ग्रामीण बीमा से मैनेज्ड इन्वेस्टमेंट की ओर कदमग्लोबल AI सिस्टम की नई पटकथा लिखी जा रही है, भारत के समक्ष इतिहास रचने का मौकाबाजारों ने भू-राजनीतिक जोखिमों को ध्यान में नहीं रखा, घरेलू मांग बनेगी सुरक्षा कवच

15-17 वर्ष के 1 करोड़ किशोरों को पूर्ण टीका

Last Updated- December 11, 2022 | 9:21 PM IST

अभियान शुरू होने के बाद एक महीने से कुछ ही अधिक समय में भारत ने बुधवार को कोविड के खिलाफ 15 से 17 वर्ष वाले आयु वर्ग के एक करोड़ से अधिक किशोरों का पूर्ण टीकाकरण कर लिया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी है। सरकार ने 3 जनवरी को इस आयु वर्ग वाले युवाओं के लिए टीकाकरण शुरू किया था।
15-17 वर्ष वाले आयु वर्ग में भारत की कुल जनसंख्या करीब 7.4 करोड़ है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों से पता चलता है कि जहां एक ओर अब तक लगभग 14 प्रतिशत का पूरी तरह से टीकाकरण हो चुका है, वहीं दूसरी ओर पांच करोड़ से अधिक किशोर अपनी पहली खुराक ले चुके हैं।
इससे पहले सरकार कह चुकी है कि टीकाकरण अभियान का विस्तार 12 से 15 साल वालों के लिए करने को वह वैज्ञानिक आंकड़ों की जांच कर रही है। इस संबंध में अब कोई निर्णय नहीं लिया गया है। स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने एक ट्वीट में कहा ‘युवा भारत द्वारा क्या ऐतिहासिक कारनामा …’ केंद्र ने हाल ही में राज्यों को 15-17 आयु वर्ग वाले युवाओं के लिए दूसरी खुराक के टीकाकरण पर जोर देने के लिए पत्र लिखा था। आंध्र प्रदेश 15-17 वर्ष की अपनी पूरी किशोर आबादी को पहली खुराक दे चुका है।
कुल मिलाकर 96 प्रतिशत से अधिक वयस्क आबादी का पहली खुराक के साथ टीकाकरण हो चुका है, जिसमें से 76 प्रतिशत से अधिक का पूर्ण टीकाकरण हो चुका है। 20 ऐसे राज्य हैं जिनका पहली खुराक के साथ टीकाकरण राष्ट्रीय औसत से अधिक है, 16 राज्यों ने अपनी पूरी वयस्क आबादी का पहली खुराक के साथ टीकाकरण कर लिया है।
गोवा, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़, जम्मू कश्मीर, अंडमान निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप समेत छह राज्यों ने अपनी वयस्क आबादी का पूर्ण टीकाकरण कर लिया है।

First Published - February 9, 2022 | 10:56 PM IST

संबंधित पोस्ट