facebookmetapixel
Advertisement
Embassy REIT को Nifty 500 और Nifty Midcap 150 में जगह, 30 सितंबर से होगा शामिलDebt Mutual Fund: ₹1.88 लाख करोड़ जुटाकर जुलाई में की जोरदार वापसी, क्या आगे भी जारी रहेगी तेजी?Tata Sons को मिलेगा नया चेयरमैन, जानें कैसे होता है चयन और किसकी होती है अहम भूमिकाRetail Inflation: जुलाई में खुदरा महंगाई बढ़कर 4.45% पर, खाने-पीने की चीजोंं के दाम में तेजी से बढ़ा दबावNFO Alert: जेरोधा म्युचुअल फंड ने लॉन्च की आर्बिट्रेज स्कीम, ₹1000 से SIP शुरू; किसे लगाना चाहिए पैसा?एन चंद्रशेखरन के इस्तीफे के बाद टूटे टाटा स्टॉक्स, टेक्निकल चार्ट पर किन शेयरों में दिख रही मजबूती?महाराष्ट्र में भूमि अधिग्रहण नियमों में बड़ा बदलाव, देरी पर बढ़ेगा मुआवजे का ब्याजMilky Mist IPO Day-2: इश्यू करीब 2 गुना भरा, GMP से 14% लिस्टिंग गेन के संकेतटाटा संस से क्यों विदा हो रहे एन. चंद्रशेखरन? पढ़ें बोर्ड को लिखा उनका पूरा पत्रTCS से टाटा संस की कमान तक: कैसा रहा समूह में एन. चंद्रशेखरन के 4 दशक का सफर

Youtube ने हटाया मैक्सिको के राष्ट्रपति का वीडियो, ओब्रेडोर ने की आलोचना

Advertisement

बयान में कहा गया है कि समीक्षा करने पर यूट्यूब चैनल के उस वीडियो को हटा दिया गया है जो नीति का उल्लंघन करता पाया गया।

Last Updated- February 27, 2024 | 10:01 AM IST
Mexico President Andres Manuel Lopez Obrador

मैक्सिको के राष्ट्रपति एंड्रेस मैनुअल लोपेज ओब्रेडोर ने अपनी नियमित प्रेस वार्ता के उस हिस्से को हटाने के लिए सोशल मीडिया मंच ‘यूट्यूब’ की सोमवार को एक बार फिर आलोचना की, जिसमें उन्होंने एक पत्रकार के फोन नंबर का खुलासा किया था।
ओब्रेडोर ने कहा कि मैक्सिको में (सोशल मीडिया) मंच पर “रूढ़िवादियों ने कब्जा कर लिया है।’’ उन्होंने इस पर सेंसरशिप का आरोप लगाया और दावा किया कि यूट्यूब ‘‘पूरी तरह से गिरावट’’ की ओर अग्रसर है।

उनके इस बयान ने सोशल मीडिया के साथ मैक्सिको के राष्ट्रपति के खट्टे-मीठे संबंधों में नया अध्याय जोड़ा है। ओब्रेडोर के यूट्यूब चैनल के 42 लाख सब्सक्राइबर हैं और राष्ट्रपति अपने संवाददाता सम्मेलनों में सोशल मीडिया ब्लॉग तथा समाचार साइटों को प्राथमिकता देते हैं तथा अक्सर उन्हीं के सवालों का जवाब देते हैं।

प्रेस स्वतंत्रता के पैरोकार समूहों ने कहा कि बृहस्पतिवार को न्यूयॉर्क टाइम्स के एक रिपोर्टर का फोन नंबर सार्वजनिक करने का राष्ट्रपति का निर्णय आलोचनात्मक रिपोर्टिंग को दंडित करने का एक प्रयास था और रिपोर्टर को संभावित रूप से खतरे में डालता है।

यह विवाद तब शुरू हुआ जब ओब्रेडोर ने ‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ की उस खबर पर आपत्ति जताई जिसमें दावा किया गया था कि उनके करीबी लोगों ने 2018 के चुनाव से कुछ समय पहले और फिर उनके राष्ट्रपति बनने के बाद मादक पदार्थ तस्करों से पैसे लिए थे।

आम चलन के तहत पत्रकार ने ओब्रेडोर के प्रवक्ता को एक पत्र भेजकर खबर प्रकाशित होने से पहले उस पर राष्ट्रपति की टिप्पणी मांगी थी और अपना टेलीफोन नंबर भी पत्र में लिखा था।

उस दिन अपनी दैनिक प्रेस वार्ता में राष्ट्रपति ने पत्र को एक बड़ी स्क्रीन पर प्रदर्शित किया और उसे पत्रकार के फोन नंबर सहित ऊंची आवाज में पढ़ा।

मैक्सिको का कानून हालांकि अधिकारियों को लोगों के बारे में व्यक्तिगत जानकारी का खुलासा करने से रोकता है लेकिन ओब्रेडोर ने कहा, “मैक्सिको के राष्ट्रपति का राजनीतिक और नैतिक अधिकार उस कानून से ऊपर है।”

वहीं यूट्यूब ने एक बयान में कहा, “उत्पीड़न (के खिलाफ) हमारी नीतियां उस सामग्री पर सख्ती से रोक लगाती हैं जो किसी के फोन नंबर सहित उसकी व्यक्तिगत पहचान योग्य जानकारी का खुलासा करती है।’’ बयान में कहा गया है कि समीक्षा करने पर यूट्यूब चैनल के उस वीडियो को हटा दिया गया है जो नीति का उल्लंघन करता पाया गया।

Advertisement
First Published - February 27, 2024 | 10:01 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement