facebookmetapixel
वेनेजुएला संकट: भारत के व्यापार व तेल आयात पर भू-राजनीतिक उथल-पुथल से फिलहाल कोई असर नहींसोमनाथ मंदिर: 1026 से 2026 तक 1000 वर्षों की अटूट आस्था और गौरव की गाथाT20 World Cup: भारत क्रिकेट खेलने नहीं आएगी बांग्लादेश की टीम, ICC से बाहर मैच कराने की मांगसमान अवसर का मैदान: VI को मिलने वाली मदद सिर्फ उसी तक सीमित नहीं होनी चाहिए1985–95 क्यों आज भी भारत का सबसे निर्णायक दशक माना जाता हैमनरेगा भ्रष्टाचार का पर्याय बना, विकसित भारत-जी राम-जी मजदूरों के लिए बेहतर: शिवराज सिंह चौहानLNG मार्केट 2025 में उम्मीदों से रहा पीछे! चीन ने भरी उड़ान पर भारत में खुदरा बाजार अब भी सुस्त क्यों?उत्पाद शुल्क बढ़ते ही ITC पर ब्रोकरेज का हमला, शेयर डाउनग्रेड और कमाई अनुमान में भारी कटौतीमझोले और भारी वाहनों की बिक्री में लौटी रफ्तार, वर्षों की मंदी के बाद M&HCV सेक्टर में तेजीदक्षिण भारत के आसमान में नई उड़ान: अल हिंद से लेकर एयर केरल तक कई नई एयरलाइंस कतार में

Womens Asia Cup 2022: भारत ने सातवीं बार एशिया कप जीत कर रचा इतिहास

Last Updated- December 11, 2022 | 1:42 PM IST

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एक बार फिर एशिया में अपना परचम लहरा दिया है। शनिवार (15 अक्टूबर) को महिला एशिया कप 2022 का फाइनल मुकाबला भारत और श्रीलंका के बीच खेला गया। जिसमे टीम इंडिया ने श्रीलंकाई टीम को 8 विकेट करारी शिकस्त दी। 

श्रीलंका को हराने के बाद, भारतीय महिला टीम ने एशिया कप के इतिहास में 7वीं बार यह खिताब जीता है। एशिया कप के 8 सीजन में से अगर एक को छोड़ दें तो, भारतीय टीम ने 7 मैच जीते हैं।  यह अपने आप में ही एक ऐतिहासिक बात है। 

महिला एशिया कप 2022 बांग्लादेश की मेजबानी में खेला गया। शनिवार को हुए फाइनल मैच में श्रीलंकाई टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया। भारत की जबरदस्त गेंदबाजी के आगे श्रीलंकाई टीम ज्यादा देर तक टिक नहीं सकी। टीम श्रीलंका ने तो 9 ही रन पर अपने दो विकेट गंवा दिए थे। यह दोनों ही रनआउट हुए थे। 

गेंदबाजी के अलावा फील्डिंग में भी भारतीय टीम ने श्रीलंकाई टीम को जबरदस्त शिकस्त दी। बाकी कसर स्पिनरस राजेश्वरी गायकवाड़ और स्नेह राणा ने पूरी कर दिया। इन दोनों ने 2-2 विकेट लिए। 

मैच की सबसे महत्वपूर्ण पारी मंधाना और हरमन की थी। जिसमे मंधाना ने 25 बॉल पर 51 रन बनाए। वहीं हरमन ने 14 बॉल पर 11 रन बनाए। इसी पारी के बदौलत भारतीय टीम ने 8.3 ओवर में ही 2 विकेट गंवाकर 71 रन बनाते हुए श्रीलंकाई टीम के खिलाफ यह मैच जीत लिया। 
 

First Published - October 15, 2022 | 5:06 PM IST

संबंधित पोस्ट