facebookmetapixel
Advertisement
जीएसके इंडिया का ऑन्कोलॉजी पर फोकस, पांच साल में 750-1,000 करोड़ का कारोबार लक्ष्यइंजेक्टेबल डायबिटीज दवाओं पर मैनकाइंड का फोकस, चीन की कंपनी से लाइसेंसिंग समझौताशहरी सहकारी बैंक: अतीत की चुनौतियों से बदलता भविष्य, RBI ने फिर खोला ऑन-टैप लाइसेंसिंगभारत के ब्रांडेड रेजिडेंस बाजार में बढ़ी हलचल, विनडम होटल्स भी करेगी एंट्रीभारत को ESG डिस्क्लोजर ग्लोबल रिपोर्टिंग मानकों के अनुरूप करने चाहिएपश्चिम एशिया संकट के बावजूद REITs मजबूत, 2031 तक बड़ी ग्रोथ की उम्मीदचीनी की कीमतों पर लगाम के लिए सरकार का बड़ा कदम, 10 लाख टन शुल्क-मुक्त आयात की मंजूरीक्रिप्टो निवेशकों के लिए बड़ा प्लान, Infinity DAO ने 1 अरब डॉलर के इंश्योरेंस कवर का प्रस्ताव रखाभारत-सिंगापुर समझौते: टेलीकॉम, खाद्य सुरक्षा और समुद्री विरासत पर बढ़ेगा सहयोगग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2026: 8 सितंबर से मुंबई में जुटेंगे फिनटेक के दिग्गज, PM मोदी होंगे मुख्य अतिथि

WEF Annual Meeting 2024: राम मंदिर को लेकर दावोस में भी हलचल

Advertisement

महिला एवं बाल विकास मंत्री इरानी ने कहा, ‘‘हर धर्म का सम्मान करते हुए हमने लंबे समय तक प्रतीक्षा की कि भगवान घर आएंगे।’’

Last Updated- January 17, 2024 | 5:39 PM IST
WEF Annual Meeting 2024: Stir in Davos regarding Ram Temple

अयोध्या स्थित राम मंदिर को लेकर विश्व आर्थिक मंच(WEF) की वार्षिक बैठक के दौरान स्विट्जरलैंड के स्की रिसॉर्ट शहर दावोस में भी हलचल देखने को मिली। श्रद्धालु यहां आगामी सोमवार को प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर राम भजन आयोजित करने और दीये जलाने की योजना बना रहे हैं। इसके अलावा सरकारी और निजी क्षेत्र के कई वैश्विक कारोबारी लोग भारतीय प्रतिनिधिमंडल से पूछताछ कर रहे हैं।

ये लोग उत्तर प्रदेश के शहर अयोध्या को एक बड़े धार्मिक और पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने से सृजित कारोबारी और अवसरंचना संबंधी अवसरों के बारे में जानना चाहते हैं।

WEF वार्षिक बैठक-2024 से इतर PTI से बातचीत में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि वह श्रद्धालुओं के एक समूह से मिली जिसने उनसे पूछा कि क्या वे भी राम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा समारोह मना सकते हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘यहां कुछ राम भक्तों ने मुझसे एक संदेश रिकॉर्ड करने के लिए कहा ताकि यहां के समुदाय को राम भजन करने और 22 जनवरी को दीये जलाने के लिए प्रेरित किया जा सके।

ईरानी WEF में एक मजबूत भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रही हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और कई अन्य नेताओं का अयोध्या स्थित राम मंदिर में 22 जनवरी को आयोजित प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होना तय है। इस समारोह में 8000 से अधिक लोगों के शामिल होने की संभावना है।

महिला एवं बाल विकास मंत्री इरानी ने कहा, ‘‘हर धर्म का सम्मान करते हुए हमने लंबे समय तक प्रतीक्षा की कि भगवान घर आएंगे।’’ अन्य राज्यों के अलावा उत्तर प्रदेश ने भी WEF वार्षिक बैठक और आगंतुकों के लिए यहां एक पवेलियन स्थापित किया है।

Advertisement
First Published - January 17, 2024 | 5:39 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement