facebookmetapixel
Advertisement
Medicine Price Update: रेबीज रोधी दवा महंगी, डायबिटीज-HIV समेत 39 दवाओं की नई कीमतें तयभारत ने जहाज पर हमले को बताया चिंताजनक, 11 भारतीय नाविकों में से एक लापताराम मंदिर मामले में संघ ने जताई पीड़ा, कहा- दोबारा न हो ऐसी चूक; विपक्ष ने घेराहोर्मुज स्ट्रेट फिर हुआ बंद, क्या भारत पर पड़ेगा असर? जानिए पूरी तस्वीरITR Filing 2026: खेती की जमीन बेची तो टैक्स लगेगा या नहीं? जानें नियम और बचावEditorial: कम शुल्क से बढ़ेगी प्रतिस्पर्धा, भारत को चाहिए स्थायी आयात सुधारहोर्मुज संकट से आगे: भारत अपनी ऊर्जा सुरक्षा कैसे कर रहा है मजबूत?‘सतलुज’ विवाद से पंजाब की चुनावी राजनीति में क्या आएगा बड़ा बदलाव?एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट का जीएमपी मजबूत, निवेशक कर रहे वैल्यू  की तलाशPage Industries पर ब्रोकरेज बुलिश, प्रीमियम प्रोडक्ट्स और बढ़ती मांग से ग्रोथ तेज; टारगेट प्राइस ₹48,000 तक

अमेरिका पाकिस्तान के साथ लॉन्ग टर्म सहयोग को महत्व देता है : अधिकारी

Advertisement
Last Updated- February 16, 2023 | 10:18 AM IST
Pak and US flag

अमेरिकी विदेश मंत्रालय के एक अधिकारी ने बुधवार को कहा कि पाकिस्तान के साथ दीर्घकालिक संबंध को अमेरिका महत्व देता है लेकिन दक्षिण एशियाई देश की मौजूदा घरेलू राजनीति पर कोई टिप्पणी नहीं की।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नेड प्राइस ने अपने दैनिक संवाददाता सम्मेलन में पत्रकारों से कहा, ‘‘हम पाकिस्तान के साथ अपने दीर्घकालिक सहयोग को महत्व देते हैं। हमने हमेशा एक समृद्ध एवं लोकतांत्रिक पाकिस्तान को अपने हितों के लिए महत्वपूर्ण माना है, जिसमें कोई बदलाव नहीं होने वाला है। हम किसी भी द्विपक्षीय संबंध में ‘प्रोपेगेंडा’, गलत, भ्रामक सूचना को नहीं आने देंगे, भले ही उनका अंत हो या न हो।’’

प्राइस ने कहा, ‘‘इसमें जाहिर तौर पर पाकिस्तान के साथ हमारे महत्वपूर्ण द्विपक्षीय संबंध भी शामिल हैं। जहां तक पाकिस्तान के अंदर विभिन्न राजनीतिक पक्षों की बात है तो एक राजनीतिक उम्मीदवार या पार्टी बनाम दूसरी में हमारी कोई भूमिका नहीं है। हम उनका समर्थन करते हैं, जैसा कि हम दुनिया भर में करते हैं, लोकतांत्रिक, संवैधानिक और कानूनी सिद्धांतों का शांतिपूर्ण समर्थन करते हैं।’’

उन्होंने हालांकि प्रधानमंत्री पद से हटाए जाने को लेकर पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के अपने बयान से पलटने पर कोई टिप्पणी नहीं की। उन्होंने कहा, ‘‘मैं आरोप-प्रत्यारोप पर कोई टिप्पणी नहीं करने जा रहा हूं। जब से ये गलत आरोप सामने आए हैं हमने इसके बारे में स्पष्ट तौर पर बात की है। हमने लगातार कहा है कि इन आरोपों में कोई सच्चाई नहीं है।’’

अमेरिकी नेतृत्व से मुलाकात के लिए एक पाकिस्तानी रक्षा प्रतिनिधिमंडल वाशिंगटन में है। प्राइस ने कहा, ‘‘मैं सार्वजनिक रूप से यह साझा करना चाहूंगा कि पाकिस्तान अमेरिका का एक महत्वपूर्ण सहयोगी है। यह कई क्षेत्रों में महत्वपूर्ण है।’’

Advertisement
First Published - February 16, 2023 | 10:18 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement