facebookmetapixel
Advertisement
Dividend Stocks: इंफ्रा सेक्टर की यह कंपनी हर शेयर पर देगी ₹38 का तगड़ा डिविडेंड, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्तेसिगरेट बनाने वाली यह कंपनी देगी 1650% का डिविडेंड, शेयरों ने सिर्फ दो साल में दिया है 104% का रिटर्नहोर्मुज संकट के बीच ईरान से तेल आपूर्ति समझौते कर सकता है भारत: Moody’sHotel Stock: हाई से 38% टूट चुका स्टॉक, मोतीलाल ओसवाल की सलाह- खरीदें; 44% लगा सकता है छलांगFPI outflows: विदेशी निवेशकों की बड़ी बिकवाली, 2026 में अब तक भारतीय बाजार से ₹2.2 लाख करोड़ निकालेटॉप कंपनियों की मार्केट वैल्यू में ₹3.12 लाख करोड़ की गिरावट, RIL को सबसे बड़ा झटकाAGR राहत से Vi छह साल बाद मुनाफे में लौटी; बिड़ला समूह करेगा ₹4,730 करोड़ का निवेशCNG Price Hike: 48 घंटे में दूसरी बार बढ़े सीएनजी के दाम, दिल्ली में ₹80.09/KG हुई कीमत; चेक करें नोएडा-गाजियाबाद के रेटRajdhani Express Fire: तिरुवनंतपुरम-दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस में भीषण आग, थर्ड AC कोच जलकर खाकPersonal Loan रिजेक्ट हो रहा है? कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलतियां! अभी चेक करें

रूस के बॉर्डर इलाके में हुआ ड्रोन हमला, यूक्रेन ने जिम्मेदारी लेने से किया इनकार

Advertisement
Last Updated- June 09, 2023 | 5:33 PM IST
Three wounded as drone strikes building in Russian border city

यूक्रेन की सीमा से सटे रूस के वोरोनेज प्रांत में एक ड्रोन एक आवासीय इमारत से जा टकराया, जिससे तीन लोग मामूली रूप से घायल हो गए। क्षेत्रीय गवर्नर एलेक्सांद्र गुसेव ने शुक्रवार को टेलीग्राम पर जारी एक पोस्ट में यह जानकारी दी।

यह ड्रोन हमला ऐसे समय में हुआ है, जब यूक्रेन ने अपने दक्षिणी और पूर्वी हिस्से के बड़े क्षेत्र को रूस के कब्जे से छुड़ाने के लिए उसके बलों को वहां से खदेड़ने के प्रयास तेज कर दिए हैं।

रूस ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आदेश पर लगभग 15 महीने पहले इन क्षेत्रों पर कब्जा कर लिया था। गुसेव ने टेलीग्राम पोस्ट में बताया कि ड्रोन हमले से खिड़कियों के शीशे चटकने के कारण तीन लोगों को मामूली चोटें आईं और उन्हें मौके पर ही प्राथमिक उपचार दिया गया।

रूस की सरकारी मीडिया ने कुछ तस्वीरें प्रकाशित कीं, जिनमें ड्रोन हमले के चलते वोरोनेज की एक बहुमंजिला आवासीय इमारत की खिड़कियां चटकी हुई नजर आ रही हैं और इसके अगले हिस्से को भी नुकसान पहुंचा दिखाई दे रहा है। हालांकि, इस हमले के पीछे किसका हाथ है, फिलहाल इस बारे में कुछ नहीं कहा गया है।

यूक्रेनी अधिकारियों ने इस तरह के हमलों में अपनी कोई भी भूमिका होने से साफ इनकार किया है। इस बीच, यूक्रेनी राष्ट्रपति की वेबसाइट ने राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की का एक वीडियो संदेश प्रसारित किया, जिसमें एक हजार किलोमीटर से अधिक के अग्रिम क्षेत्रों से रूसी बलों को खदेड़ने के प्रयास तेज किए जाने के संकेत दिए गए हैं।

बाढ़ प्रभावित दक्षिणी यूक्रेन के दौरे से लौटते समय ट्रेन में रिकॉर्ड किए गए इस वीडियो संदेश में जेलेंस्की ने कहा कि वह ‘भीषण लड़ाई वाले सभी क्षेत्रों में’ सुरक्षाबलों के लगातार संपर्क में हैं। जेलेंस्की ने सुरक्षाबलों के अथक प्रयासों से मिली अनिर्दिष्ट ‘सफलता’ के लिए उनकी तारीफ भी की।

Advertisement
First Published - June 9, 2023 | 5:32 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement