प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो
डिजिटल पेमेंट्स की दुनिया में बड़ा नाम कमा चुका फोनपे अब अपने यूजर्स के लिए एक और शानदार सहूलियत लेकर आया है। कंपनी ने अपने प्लेटफॉर्म पर ‘टैक्स फाइलिंग’ फीचर लॉन्च करने का ऐलान किया है। इस नए फीचर की मदद से अब फोनपे के करोड़ों यूजर्स ऐप के अंदर ही बेहद आसानी से अपना इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) फाइल कर सकेंगे। इसके अलावा, छोटे कारोबारियों को ध्यान में रखते हुए इसमें हर महीने की GST कंप्लायंस को मैनेज करने की सुविधा भी दी गई है।
फोनपे ने इस सर्विस के लिए डिजिटल टैक्स कंप्लायंस प्लेटफॉर्म ‘टैक्सबडी’ (TaxBuddy) के साथ हाथ मिलाया है। कंपनी का दावा है कि इस साझेदारी के जरिए नौकरीपेशा लोगों, फ्रीलांसरों और छोटे व्यापारियों को टैक्स से जुड़े सभी काम एक ही जगह निपटाने का मौका मिलेगा।
इस सर्विस की सबसे बड़ी खासियत इसकी किफायती कीमत है। अगर आप अपना टैक्स खुद फाइल करना चाहते हैं, तो इसमें सेल्फ-फाइलिंग का विकल्प भी है, जो 24 रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है। वहीं, जिन लोगों का टैक्स का मामला थोड़ा पेचीदा है, उनके लिए ऐप पर एक्सपर्ट-असिस्टेड प्लान भी मौजूद हैं। इसके साथ ही छोटे दुकानदारों और व्यापारियों के लिए हर महीने GST फाइल करने की सहूलियत भी दी गई है।
कंपनी का कहना है कि इस फीचर के आने के बाद यूजर्स को ITR फाइल के लिए अलग-अलग सरकारी या दूसरी वेबसाइटों पर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। ऐप के अंदर ही टैक्स से जुड़ी पूरी प्रक्रिया पूरी की जा सकेगी। साथ ही ITR ऑप्टिमाइजेशन के लिए एक्सपर्ट की मदद और नियमित GST फाइलिंग जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी। यानी जैसे लोग रोजमर्रा के बिल आसानी से ऐप पर भरते हैं, वैसे ही टैक्स से जुड़े काम भी आसान हो जाएंगे।
Also Read: ITR Filing 2026: नौकरी संग फ्रीलांसिंग से भी कमाई करें तो आयकर रिटर्न कैसे भरें
इस नई शुरुआत पर फोनपे में ‘इन-ऐप कैटेगरीज’ की हेड निहारिका सहगल ने कहा कि कंपनी अपने यूजर्स की रोजमर्रा की आर्थिक जरूरतों को आसान तरीके से पूरा करने के लिए एक मजबूत इकोसिस्टम बना रही है।
उनका कहना है कि किफायती कीमत पर एक्सपर्ट टैक्स सलाह देकर कंपनी का लक्ष्य नौकरीपेशा लोगों से लेकर छोटे दुकानदारों तक, हर किसी को भरोसे के साथ अपना टैक्स मैनेज करना आसान बनाना है।
फोनपे ऐप के मुताबिक, इस सर्विस का इस्तेमाल करना बेहद आसान है। यूजर्स इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं: