facebookmetapixel
Advertisement
Trump-Xi Meeting: अमेरिका-चीन की बड़ी डील! ट्रंप-शी बैठक में तनाव कम करने की कोशिश, जानें 5 बड़े फैसलेदिल्ली की रेखा सरकार का बड़ा फैसला! वर्क फ्रॉम होम से लेकर ‘नो व्हीकल डे’ तक कई नए नियम लागूHUF के जरिए घर खरीदना कैसे बन सकता है टैक्स बचत का स्मार्ट तरीका, जानिए क्या हैं फायदे और जरूरी बातेंNEET में लाखों छात्रों का भविष्य खतरे में? पेपर लीक के बाद चौंकाने वाले आंकड़ेTata Motors Q4 Results: मुनाफा 31% गिरा, राजस्व में बढ़त; JLR का दबाव भारीSenior Citizens के लिए खुशखबरी! FD पर मिल रहा 8.3% तक बंपर ब्याज, जानें कौन से बैंक दे रहे सबसे ज्यादा रिटर्नMutual Fund: अप्रैल में इक्विटी AUM रिकॉर्ड स्तर पर, फंड हाउसेस ने किन सेक्टर और स्टॉक्स में की खरीदारी?तेल संकट और कमजोर पर्यटन ने मॉरीशस की अर्थव्यवस्था को झकझोरा, भारत भी रहे सतर्कप्लेटिनम हाइब्रिड लॉन्ग-शॉर्ट फंड: 20 मई से खुलेगा NFO, किसे करना चाहिए इस SIF में निवेश?Airtel को लेकर सुनील मित्तल का 10 साल का मास्टरप्लान सामने आया

Trump ने मेक्सिको-कनाडा के ऑटोमोबाइल टैरिफ पर ब्रेक लगाया, नए टैरिफ एक महीने के लिए टाले

Advertisement

इस कदम से अमेरिकी वाहन निर्माताओं और अन्य विदेशी ऑटोमोबाइल कंपनियों को फायदा होगा जो USMCA के नियमों का अनुपालन कर रही हैं।

Last Updated- March 06, 2025 | 7:49 AM IST
Trump administration to strip legal status from 532K migrants living in US

Trump auto tariffs: अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने जनरल मोटर्स (General Motors) एंव फोर्ड (Ford) के सीईओ और स्टेलैंटिस (Stellantis) के चेयरमैन के साथ बातचीत के बाद नॉर्थ अमेरिका में निर्मित कुछ वाहनों पर टैरिफ एक महीने के लिए टालने पर सहमति जताई है। व्हाइट हाउस ने बुधवार को यह जानकारी दी। ऑटोमोबाइल कंपनियों ने ट्रंप से अनुरोध किया था कि वह मेक्सिको (Mexico) और कनाडा (Canada) से आने वाले उन वाहनों पर 25% टैरिफ माफ करें जो 2020 के यूएस-मेक्सिको-कनाडा समझौते (USMCA) के रूल्स ऑफ ओरिजिन का पालन करते हैं। इस कदम से अमेरिकी वाहन निर्माताओं और अन्य विदेशी ऑटोमोबाइल कंपनियों को फायदा होगा जो इन नियमों का अनुपालन कर रही हैं।

USMCA के तहत आने वाले सभी वाहनों को मिली एक महीने की छूट

समाचार एजेंसी रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट ने मीडिया को बताया, “हम USMCA के तहत आने वाले सभी वाहनों को एक महीने की छूट देने जा रहे हैं, ताकि वे किसी नुकसान में न रहें। प्रतिस्पर्धी टैरिफ (reciprocal tariffs) 2 अप्रैल से प्रभावी होंगे।”

सूत्रों के अनुसार, वाहन निर्माताओं ने अमेरिका में ऑटोमोबाइल निवेश बढ़ाने की पेशकश की है, लेकिन वे टैरिफ और पर्यावरण नीतियों को लेकर स्पष्टता चाहते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि ट्रंप 2 अप्रैल को अतिरिक्त टैरिफ लगा सकते हैं, जिससे अमेरिकी ऑटो उत्पादन पर बड़ा प्रभाव पड़ सकता है।

Also read: भारत को भी नहीं छोड़ेंगे ट्रम्प, पढ़ें क्या कहा; क्या कनाडा, मेक्सिको जैसा होगा हाल?

अमेरिकी ऑटो उद्योग में हलचल, टैरिफ और निवेश पर बड़ी चर्चा

नॉर्थ अमेरिकी ऑटो सप्लाई चेन अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको के बीच गहराई से जुड़ी हुई है, क्योंकि उत्पादन के विभिन्न चरणों में ऑटो पार्ट्स सीमा पार जाते हैं, जिससे वाहन कंपनियां कई टैरिफ के दायरे में आ सकती हैं।

जनरल मोटर्स की सीईओ मैरी बर्रा, फोर्ड के सीईओ जिम फार्ले, फोर्ड के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन बिल फोर्ड और स्टेलैंटिस के चेयरमैन जॉन एल्कान ने मंगलवार को इस बातचीत में हिस्सा लिया।

वाहन निर्माताओं ने इस पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। स्टेलैंटिस ने डीलरों से कहा कि वह अमेरिका में अपने निवेश का विस्तार करने के लिए तैयार है। व्हाइट हाउस ने तुरंत कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। बुधवार को फोर्ड के शेयर लगभग 4% बढ़े, जबकि जनरल मोटर्स (GM) के शेयरों में 5% की बढ़ोतरी हुई।

Also read: EU-India trade: भारत में व्यापार के लिए ईयू कंपनियों की शर्तें: टैक्स, वीजा और नियमों में सुधार चाहिए

ऑटो कंपनियों ने मांगा समय

छूट केवल उन्हीं वाहनों तक सीमित रखने से जो नियमों का अनुपालन कर रहे हैं, उन कुछ विदेशी वाहन निर्माताओं पर असर पड़ सकता है, जिन्होंने नार्थ अमेरिकी मुक्त व्यापार नियमों (NAFTA) का पालन करने के बजाय मेक्सिको से अमेरिका में वाहनों के निर्यात पर 2.5% टैरिफ देना चुना है।

ट्रंप ने मंगलवार को कांग्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि उन्होंने उसी दिन डेट्रायट की तीन बड़ी ऑटो कंपनियों के टॉप अधिकारियों से बात की। ट्रंप ने कहा कि टैरिफ और अन्य नीतियों से ऑटो उद्योग को मजबूती मिलेगी और यह तेजी से बढ़ेगा।

इस बीच, स्टेलैंटिस ने कहा कि उसे बड़े बदलाव करने से पहले समय चाहिए। कंपनी ने एक ईमेल में कहा, “हम अमेरिका में अपने मैन्युफैक्चरिंग विस्तार के लिए ट्रंप प्रशासन के साथ काम करने के लिए तैयार हैं, लेकिन हमें यह बदलाव बिना ग्राहकों और कारोबार पर असर डाले करने के लिए समय चाहिए।”

वाहन कंपनियों ने इस मुद्दे पर पिछले हफ्ते कॉमर्स सेक्रेटरी हावर्ड लुटनिक के साथ एक वर्चुअल बैठक भी की थी।

Advertisement
First Published - March 6, 2025 | 7:49 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement