facebookmetapixel
Advertisement
तेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमणसरकार का बड़ा फैसला: पीएनजी नेटवर्क वाले इलाकों में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलिंडर

Intel में 10% हिस्सेदारी खरीदेगा अमेरिका, ट्रंप बोले- देश के लिए बड़ा सौदा

Advertisement

अमेरिका ने ट्रंप की नई चिप रणनीति के तहत 8.9 अरब डॉलर में इंटेल में 10% हिस्सेदारी खरीदी, घरेलू सेमीकंडक्टर उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए।

Last Updated- August 23, 2025 | 12:04 PM IST
Intel
Representative Image

अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप (Donald Trump) की नई चिप रणनीति के तहत अमेरिका सरकार ने इंटेल कॉरपोरेशन में 10% हिस्सेदारी खरीद ली है। शुक्रवार को हुई इस डील के बाद वॉशिंगटन के पास अब इंटेल के 433.3 मिलियन शेयर हैं, जो कंपनी की कुल हिस्सेदारी का करीब 9.9% है।

यह सौदा 8.9 अरब डॉलर (लगभग ₹74,000 करोड़) में हुआ है, जिसकी फंडिंग अमेरिका के Chips and Science Act और Secure Enclave Programme के तहत मिलने वाली ग्रांट से की जाएगी। इससे पहले इंटेल को सरकार से 2.2 अरब डॉलर की मदद भी मिल चुकी है। इस तरह सरकार का कुल निवेश अब 11.1 अरब डॉलर तक पहुंच गया है। हालांकि, इस हिस्सेदारी के बावजूद सरकार को बोर्ड में कोई सीट या मैनेजमेंट अधिकार नहीं मिलेगा।

ट्रंप बोले- ‘चिप्स बनाना देश के लिए जरूरी’

ट्रंप ने इसे अमेरिका और इंटेल के लिए “शानदार सौदा” बताया। उन्होंने कहा, “लीडिंग-एज चिप्स का निर्माण हमारे देश के भविष्य के लिए अहम है। सेमीकंडक्टर उत्पादन राष्ट्रीय सुरक्षा का मुद्दा है।”

इंटेल सीईओ का बयान

इंटेल के सीईओ लिप-बु तान ने कहा कि कंपनी अमेरिका में अपने मैन्युफैक्चरिंग बेस को और बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने एरिजोना में नई फैक्ट्रियों के विस्तार की योजना का भी जिक्र किया।

विश्लेषकों के मुताबिक, अमेरिका सरकार का यह कदम सीधे तौर पर किसी बड़े कॉरपोरेट में हिस्सेदारी लेने का उदाहरण है, जो आमतौर पर युद्ध या वित्तीय संकट के समय ही देखने को मिलता है। हाल के वर्षों में चिप्स की कमी से दुनिया भर की इंडस्ट्री प्रभावित हुई थी। इस कदम से इंटेल की एशियाई कंपनियों के मुकाबले प्रतिस्पर्धा बढ़ाने की कोशिश की जा रही है।

यह डील इस बात का भी संकेत है कि ट्रंप प्रशासन Chips Act का इस्तेमाल सिर्फ सब्सिडी देने के बजाय निवेश से रिटर्न हासिल करने में करना चाहता है। वाणिज्य सचिव हॉवर्ड लटकनिक ने कहा कि अब सरकार केवल ग्रांट बांटने के बजाय अमेरिकी अर्थव्यवस्था को ठोस फायदा दिलाने पर जोर दे रही है।

इंडस्ट्री की प्रतिक्रिया और चुनौतियां

माइक्रोसॉफ्ट, डेल, एचपी और अमेज़न वेब सर्विसेज जैसी टेक कंपनियों ने अमेरिकी चिप सप्लाई चेन मजबूत करने के कदम का समर्थन किया है। हालांकि, ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट में विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि सिर्फ पैसे से इंटेल की पुरानी समस्याएं हल नहीं होंगी। बर्नस्टीन के विश्लेषक स्टेसी रैसगन ने कहा, “फंडिंग के साथ इंटेल को ज्यादा ग्राहक भी चाहिए, वरना यह विस्तार सफल नहीं होगा।”

इंटेल डील ट्रंप की व्यापक आर्थिक रणनीति का हिस्सा है। हाल ही में उनकी सरकार ने एनविडिया और एएमडी जैसी कंपनियों के साथ रेवेन्यू-शेयरिंग एग्रीमेंट और निप्पॉन स्टील की अमेरिकी यूनिट में ‘गोल्डन शेयर’ जैसी डील भी की है।

Advertisement
First Published - August 23, 2025 | 12:03 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement