facebookmetapixel
Budget 2026 में सरकार ने सीनियर सिटीजन्स के लिए कुछ किया भी या नहीं? जानें एक्सपर्ट इसपर क्या सोचते हैंट्रेड डील की डिटेल्स फाइनल स्टेज में; भारत-अमेरिका जल्द जारी करेंगे बयान: पीयूष गोयलIndia-Us trade deal: भारतीय मसालों का जायका होगा तेज, निर्यात को मिलेगा बढ़ावावित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील का स्वागत किया, कहा- ‘मेड इन इंडिया’ को मिली बड़ी राहतEPFO का दावा: PF के नए नियमों से टैक्स का झंझट खत्म, अब निवेश व रिटर्न पाना होगा और आसानKotak MF ने उतारा नया सर्विसेज फंड, ₹500 की SIP से भारत के ग्रोथ इंजन पर दांव लगाने का मौकाट्रेड डील के बाद बाजार का भरोसा क्यों लौटा अंबानी-अदाणी पर?Explainer: India-US Trade Deal के बाद देश के टेक्सटाइल सेक्टर को कैसे बूम मिलने वाला है?अमेरिकी टैरिफ कटौती से रत्न, आभूषण और कपड़ा सेक्टर को बढ़ावा, रूसी तेल से तुरंत दूरी मुश्किल: Moody’sHAL, BEL से लेकर PTC तक निवेश का मौका, ब्रोकरेज ने डिफेंस शेयरों पर हाई टारगेट तय किए

रूस से कच्चा तेल लेकर आ रहे अमेरिकी प्रतिबंध वाले पोत को रोके जाने की उम्मीद नहीं

इस महीने की शुरुआत में अमेरिकी ट्रेजरी विभाग ने कच्चे तेल के बारे में लगी सीमा का उल्लंघन करने पर कई समुद्री कंपनियों पर प्रतिबंध लगा दिया था।

Last Updated- November 23, 2023 | 10:18 PM IST
US exports of crude oil to India last month climbed to their highest in over two years.

अमेरिकी प्रतिबंध झेल रहा पोत दो दिनों में भारत पहुंचने का अनुमान है। यह उम्मीद नहीं कि रूस से कच्चा तेल लेकर आ रहे इस पोत को रोकने के लिए भारत सरकार कोई निर्देश जारी करेगी। इस मामले की जानकारी रखने वाले विभिन्न मंत्रालयों के वरिष्ठ अधिकारी ने बिज़नेस स्टैंडर्ड को बताया कि केंद्र द्वारा इस पोत को लंगर डालने से रोकने का निर्देश दिए जाने की उम्मीद नहीं है।

वरिष्ठ नियामकीय अधिकारी ने बताया, ‘अभी तक इस पोत को आने से रोकने का कोई निर्देश नहीं दिया गया है। नौवहन निदेशालय के महानिदेशक श्याम जगन्नाथन ने बीते सप्ताह कहा था कि नियामक विदेश मंत्रालय के संदेश का इंतजार करेगा। अभी तट के समीप लागू नियम अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों वाले जहाज पर लागू नहीं होते हैं।’ उन्होंने कहा कि इस बारे में केंद्र को फैसला लेने का अधिकार है।

रिपोर्ट के मुताबिक पोत एनएस सेंचुरी उन तीन में से है जो नियमित तौर पर रूस के कच्चे तेल की आपूर्ति भारत में कर रहा है। यह भारत में गुजरात के तट पर शनिवार को पहुंचने की उम्मीद है।

वाडिनार बंदरगाह एक गैर प्रमुख बंदरगाह है। केंद्र सरकार के अधीन ज्यादातर प्रमुख बंदरगाह हैं और गैर प्रमुख बंदरगाहों का संचालन निजी क्षेत्र व समुद्री सीमा से जुड़े संबंधित राज्य के पास है। गुजरात के मैरीटाइम बोर्ड के पास वाडिनार बंदरगाह का संचालन है और इस पोत के संचालन में केंद्र सरकार का कोई नियंत्रण नहीं है।

युद्ध में खोई बढ़त

बीते साल सात देशों के समूह ने पश्चिमी नौवहन व बीमा कंपनियों को रूस के 60 डॉलर से अधिक के कच्चे तेल के सौदे को प्रतिबंधित कर दिया था। इन सात देशों में अमेरिका, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान और यूके हैं। इसके अलावा रूस के कच्चे तेल और रिफाइंड शिपमेंट पर यूरोपीय संघ के देशों ने भी प्रतिबंध लगा रखा है।

इस महीने की शुरुआत में अमेरिकी ट्रेजरी विभाग ने कच्चे तेल के बारे में लगी सीमा का उल्लंघन करने पर कई समुद्री कंपनियों पर प्रतिबंध लगा दिया था।

अंतरराष्ट्रीय मीडिया ने बाद में रिपोर्ट दी थी कि एनएस सेंचुरी के साथ-साथ दो अन्य पोतों कजान, लिगोव्स्की प्रॉस्पेक्ट का नाम सूची में रखा गया है। इन तीनों पोतों पर लाइबेरिया का ध्वज है। नाम गु्प्त रखने की शर्त पर विदेश मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘अभी तक इस पोत को रोके जाने पर कोई फैसला नहीं हुआ है।’

First Published - November 23, 2023 | 10:18 PM IST

संबंधित पोस्ट