facebookmetapixel
Advertisement
Aviation sector: इंडिगो की वापसी, लेकिन पश्चिम एशिया संकट और महंगा ईंधन बना खतराUS Israel-Iran War: सुरक्षा चेतावनी! अमेरिका ने 14 देशों से नागरिकों को तुरंत बाहर निकलने का निर्देश दियाTrump ने दी चेतावनी- ईरान पर हमला 4-5 हफ्तों तक रह सकता है जारी, जरूरत पड़ी तो और बढ़ेगा!Stock Market Holiday: NSE और BSE में आज नहीं होगी ट्रेडिंग, जानें पूरा शेड्यूलपश्चिम एशिया में जंग से दहला दलाल स्ट्रीट: सेंसेक्स 1048 अंक टूटा, निवेशकों के ₹6.6 लाख करोड़ डूबेभारतीय चाय पर ईरान संकट का साया: भुगतान अटके और शिपमेंट पर लगी रोक, निर्यातकों की बढ़ी चिंताकपड़ा उद्योग पर युद्ध की मार: पश्चिम एशिया के ऑर्डर अटके, तिरुपुर और सूरत के निर्यातकों की बढ़ी चिंताहोर्मुज संकट के बीच भारत ने खोला अपना ‘प्लान बी’: अमेरिका और अफ्रीका से कच्चा तेल मंगाने की तैयारीखाड़ी देशों में फंसे भारतीय विमानों की घर वापसी शुरू, 357 उड़ानें रद्द होने के बाद शुरू हुआ परिचालनपश्चिम एशिया में जंग के बीच PM मोदी ने इजरायल और खाड़ी देशों के नेताओं से की बात

महत्त्वपूर्ण खनिज में सहयोग बढ़ाने पर अमेरिका से बात, निवेश संभावनाओं पर भी हुई चर्चा

Advertisement

इंडिया यूएस सीईओ फोरम निजी क्षेत्र के सदस्यों को भारत और अमेरिका की सरकारों को निजी क्षेत्र के विचारों से अवगत कराता है और द्विपक्षीय कारोबार बेहतर करने को लेकर सुझाव देता है।

Last Updated- October 03, 2024 | 10:23 PM IST
Industry should focus on becoming competitive instead of depending on government: Goyal

वाणिज्य मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और अमेरिका की वाणिज्य मंत्री जीना रायमोंडो ने बुधवार को महत्त्वपूर्ण खनिजों की आपूर्ति श्रृंखला मजबूत करने की राह निकालने पर बातचीत की।

गोयल और रायमोंडो ने अमेरिकी निवेशकों द्वारा भारत में निवेश की संभावनाओं पर भी चर्चा की। खासकर भारत के उन नए औद्योगिक शहरों में निवेश को लेकर बात हुई है, जिनकी योजना बनाई गई है। अमेरिका, भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार और निर्यात केंद्र है।

बयान में कहा गया है, ‘वाणिज्य और उद्योग मंत्री ने अमेरिका की वाणिज्य मंत्री जिना रायमोंडो से मुलाकात की और आपसी हितों के क्षेत्रों पर चर्चा की। उन्होंने महत्त्वपूर्ण खनिजों की आपूर्ति श्रृंखला मजबूत करने में द्विपक्षीय सहयोग पर भी बात की, जिसकी सिफारिश यूएस-इंडिया सीईओ फोरम ने की थी।’गोयल 30 सितंबर से 4 अक्टूबर तक अमेरिका के दौरे पर हैं। वह अमेरिकी और भारतीय सीईओ के साथ भारत के निवेश केंद्रों को लेकर चर्चा कर रहे हैं। साथ ही वह छठे भारत-अमेरिका वाणिज्यिक वार्ता की बैठक की रायमोंडो के साथ सह अध्यक्षता करेंगे।

इंडिया यूएस सीईओ फोरम निजी क्षेत्र के सदस्यों को भारत और अमेरिका की सरकारों को निजी क्षेत्र के विचारों से अवगत कराता है और द्विपक्षीय कारोबार बेहतर करने को लेकर सुझाव देता है। इस फोरम की अध्यक्षता गोयल और रायमोंडो ने संयुक्त रूप से की। निजी क्षेत्र की ओर से फोरम की सह अध्यक्षता टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन और लॉकहीड मार्टिन के प्रेसीडेंट और सीईओ जेम्स टाइक्लेट ने की। यह तीसरा मौका है, जब नवंबर 2022 में इसके पुनर्गठन के बाद बैठक हो रही है।

Advertisement
First Published - October 3, 2024 | 10:23 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement