facebookmetapixel
Advertisement
ट्रंप की ईरान को खुली चेतावनी, कहा: मुझ पर हमला हुआ तो 1000 मिसाइलों से तबाह कर देंगेसरकारी बैंकों की बंपर कमाई के बाद शेयरों में जबरदस्त उछाल, इंडियन बैंक-बैंक ऑफ महाराष्ट्र में बड़ी तेजीज्यादा अल्कोहल वाली दवाओं पर सरकार सख्त, अब बिना डॉक्टर के पर्चे और लाइसेंस के नहीं मिलेगी दवाईसस्ती होंगी जगुआर लैंड रोवर जैसी लक्जरी गाड़ियां, ब्रिटेन से आने वाली कारों पर सिर्फ 10% लगेगा आयात शुल्कगिरते बाजार के जोखिम के बीच लार्जकैप फंड्स पड़े सुस्त, मिड और स्मॉलकैप फंडों का प्रदर्शन रहा शानदार!एक्साइड इंडस्ट्रीज को बेंगलुरु प्लांट से Q3 में राजस्व की उम्मीद, इस प्रोजेक्ट पर ₹4,802 करोड़ खर्च कर चुकी है कंपनीE20 से वाहन खराब होने की अफवाहों में सबूतों की कमी, डीलरों को नहीं मिली इंजन से जुड़ी लिखित शिकायत: FADANRI के लिए KYC प्रक्रिया आसान बनाने की तैयारी में SEBI, बैंक शाखाओं में खुद जाने की जरूरत होगी खत्मएथनॉल मिले पेट्रोल पर उठे सवालों का सरकार ने दिया जवाब, माइलेज घटने की बात भी मानीमहिलाओं के काम करने में सामाजिक सोच नहीं बल्कि नौकरियों की कमी बनी सबसे बड़ी बाधा: एस. महेंद्र देव

सीरिया: इजराइल ने अलेप्पो हवाई अड्डे को बनाया निशाना, एक सैनिक की मौत

Advertisement
Last Updated- May 02, 2023 | 10:50 AM IST
Aleppo International airport

इजराइल ने सीरिया के अलेप्पो शहर में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को निशाना बनाते हुए हवाई हमले किए जिसमें सीरिया के एक सैनिक की मौत हो गई। हमले के बाद हवाई अड्डे का परिचालन ठप हो गया है। सरकारी मीडिया ने यह जानकारी दी।

सीरिया की सरकारी समाचार समिति ‘सना’ ने एक सैन्य अधिकारी के हवाले से बताया कि इस हमले में दो नागरिक और पांच अन्य सैनिक घायल हो गए हैं।

अधिकारी ने बताया कि इजराइल ने अलेप्पो के आसपास के कई स्थानों को भी निशाना बनाते हुए हवाई हमले किए। इन हमलों के संबंध में फिलहाल इजराइल के अधिकारियों ने कोई बयान जारी नहीं किया है। गौरतलब है कि छह फरवरी को तुर्की और सीरिया में आए भीषण भूकंप के बाद देश में राहत सामग्री तथा अन्य मदद पहुंचने के लिए यह हवाई अड्डा बेहद अहम है। भूकंप में 50 हजार से अधिक लोग मारे गए थे,इनमें छह हजार से अधिक लोग सीरिया में मारे गए थे।

ब्रिटेन की संस्था ‘‘सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स’ ने कहा कि हमले में हथियारों को रखने वाले एक स्थान को निशाना बनाया गया। संस्था ने यह भी कहा कि इजराइल ने अलेप्पो के दूर दराज के इलाके में एक सैन्य हवाई अड्डे को भी निशाना बनाया,हालांकि सीरिया की सरकारी मीडिया ने इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी।

Advertisement
First Published - May 2, 2023 | 10:50 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement