facebookmetapixel
लेबर कोड का सीधा असर, प्राइवेट बैंकों और इंश्योरेंस कंपनियों का खर्च बढ़ाGold silver price today: सोने चांदी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, चांदी 3 लाख रुपये पारचांदी ने बनाया इतिहास: MCX पर पहली बार ₹3 लाख के पारBCCL IPO Listing Today: कोल इंडिया की सहायक कंपनी के आईपीओ की धमाकेदार शुरुआत, 96% के प्रीमियम पर हुआ लिस्टपैसों के दम पर अमीर चुनाव खरीद लेते हैं? 66 देशों के सर्वे में बड़ा दावाIOC Q3 results: फरवरी में आएंगे नतीजे, जानिए पूरा शेड्यूलStock Market Update: सेंसेक्स 400 अंक गिरा, निफ्टी 25,600 के नीचे; Wipro में 9% भारी नुकसानबजट पर शेयर बाजार की नजर: किन सेक्टरों पर बरसेगा सरकार का पैसा? जानें 5 ब्रोकरेज की रायBudget 2026: FY27 के यूनियन बजट से शेयर बाजार को क्या उम्मीदें हैंStocks To Watch Today: Tata Group से लेकर Vedanta तक, आज के कारोबार में ये शेयर रहेंगे सुर्खियों में; जानिए पूरी लिस्ट

श्रीलंका ने बाजार में किल्लत दूर करने के लिए भारत से मंगवाए 20 लाख अंडे

Last Updated- March 23, 2023 | 5:03 PM IST
Egg Prices Hike

श्रीलंका ने खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भारत से 20 लाख अंडों का आयात किया है। व्यापार मंत्री नलिन फर्नान्डो ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। फर्नान्डो ने संसद को दी जानकारी में कहा कि स्टेट ट्रेडिंग जनरल कॉरपोरेशन ने अंडों का आयात किया है और यह खेप यहां पहुंच चुकी है। उन्होंने बताया कि तीन दिन के भीतर इन्हें बाजार में पहुंचा दिया जाएगा।

व्यापार मंत्री ने कहा कि देश में खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मंत्रिमंडल समिति ने अंडे आयात करने का फैसला किया। इससे पहले, जनवरी में जब बाजार में किल्लत की जानकारी मिली थी तब पशु उत्पादन एवं स्वास्थ्य विभाग ने भारत और पाकिस्तान से अंडे के आयात को मंजूरी देने से इनकार कर दिया था क्योंकि दोनों ही देशों से इससे पहले बीते छह माह के दौरान बर्ड फ्लू के मामले सामने आए थे।

स्वास्थ्य विभाग ने तब कहा था कि अंडे उसी देश से मंगवाए जाने चाहिए जहां बीते छह महीने में बर्ड फ्लू के मामले सामने नहीं आए हों।

First Published - March 23, 2023 | 5:03 PM IST

संबंधित पोस्ट