facebookmetapixel
Advertisement
35 साल बाद सुधारों की नई जरूरत: अब निर्यातकों और आयातकों पर भरोसा जताने का आया समयजेन-ज़ी की चिंगारी कैसे देशभर में फैली, अनोखे आंदोलन ने झुकाई सरकारपेपर लीक पर सरकार का सख्त संदेश, संसद में कल पेश होगा संशोधन विधेयकउदारीकरण के 35 साल: सुधारों ने खोले अवसरों के द्वार, बोले सुनील मित्तल- आजादी के दिन जैसा था 1991 का बजट भाषणपरीक्षा सुधारों पर प्रधानमंत्री मोदी का बड़ा ऐलान, नंदन नीलेकणि की अगुवाई में बनेगी हाई पावर टास्क फोर्सभारत ने बनाया पहला स्वदेशी टर्बोजेट इंजन, मिसाइल तकनीक में आत्मनिर्भरता की बड़ी छलांगदूसरी और तीसरी तिमाही में रिटर्न 1% से ऊपर रहने की उम्मीद: बैंक ऑफ बड़ौदा2030 तक दोगुना होगा माइनिंग और कंस्ट्रक्शन कैपेक्स, भारत बनेगा ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग हबEPFO की UPI सेवा में देरी, अब अगस्त में शुरू हो सकती है PF क्लेम की नई सुविधाभारत की शिक्षा व्यवस्था को नौकरशाही में फेरबदल नहीं, प्रणालीगत सुधारों की जरूरत

स्पेन के समाजवादी नेता Pedro Sánchez फिर से चुने गये प्रधानमंत्री

Advertisement

सांचेज ने हाल के सप्ताहों में दो कैटलन अलगाववादी पार्टियों सहित छह छोटी पार्टियों का समर्थन हासिल करने के बाद वोट हासिल किया।

Last Updated- November 16, 2023 | 8:38 PM IST

स्पेन के कार्यवाहक प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज (Spain’s Pedro Sánchez) को नई सरकार बनाने के लिए गुरुवार को फिर से नेता चुना गया है। ज्यादातर सांसदों ने नई सरकार बनाने के लिए सांचेज का समर्थन किया है।

समाजवादी नेता सांचेज को संसद के 350 सीट वाले निचले सदन में 179 सांसदों का समर्थन प्राप्त है। केवल दक्षिणपंथी विपक्षी प्रतिनिधियों ने उनके खिलाफ मतदान किया। पार्टी नेताओं के बीच लगभग दो दिन की चर्चा के बाद मतदान हुआ।

सांचेज ने हाल के सप्ताहों में दो कैटलन अलगाववादी पार्टियों सहित छह छोटी पार्टियों का समर्थन हासिल करने के बाद वोट हासिल किया।

नई संसद के लिए 23 जुलाई को हुए चुनाव में पॉपुलर पार्टी को चुनावों में सबसे अधिक वोट मिले थे, लेकिन धुर-दक्षिणपंथी वोक्स पार्टी के साथ गठबंधन के कारण सरकार बनाने के लिए पर्याप्त समर्थन पाने में असफल रही। सोशलिस्ट 121 सीट के साथ दूसरे स्थान पर रहे।

सांचेज की पार्टी ने दो प्रमुख कैटलन अलगाववादी पार्टियों के साथ माफी समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं, जिनके पास 14 वोट हैं। स्पेन की न्यायपालिका ने प्रस्तावित माफी समझौते की आलोचना की है। यूरोपीय संघ इसकी समीक्षा कर रहा है।

Advertisement
First Published - November 16, 2023 | 8:38 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement