facebookmetapixel
Advertisement
पेपर लीक के खिलाफ कानून में संशोधन को केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी, सोमवार को संसद में पेश होगा विधेयकभारी बारिश और बाढ़ का कहर: गुजरात में सेना ने संभाला मोर्चा, असम-महाराष्ट्र में भी हालात गंभीरचार साल के निचले स्तर पर पहुंची निजी कारोबारी गतिविधियां, महंगाई और पश्चिम एशिया तनाव से सुस्त पड़ी रफ्तारफ्रंट-रनिंग मामले में ऐक्सिस MF के पूर्व डीलर वीरेश जोशी पर 7 साल का प्रतिबंध, 3 करोड़ का जुर्माना भीरसायन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए सरकार का बड़ा कदम, 3,030 करोड़ रुपये की ‘भव्य-रसायन’ योजना मंजूरCBDT को वित्त मंत्री की सख्त हिदायत, कहा: अभी भी 5.4 लाख अपीलें लंबित, मुकदमेबाजी रणनीति की करें समीक्षाUS Tariff on India: अमेरिका ने भारतीय वस्तुओं पर लगाया 10% टैरिफ, धारा 301 के तहत हुई कार्रवाईUpcoming IPO: देश का सबसे बड़ा हेल्थकेयर IPO ला रही मणिपाल हेल्थ, 29 जुलाई से खुलेगा इश्यूHindustan Zinc Q1 Results: दोगुने से ज्यादा बढ़ा मुनाफा, 5,469 करोड़ रुपये पर पहुंचा आंकड़ाबिना इंटरनेट चलने वाले Bitchat ऐप पर सरकार का शिकंजा, GitHub से कोड हटाने का दिया निर्देश

सीतारमण और येलेन ने दिया धन शोधन से निपटने पर जोर

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 12:13 AM IST

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अवैध आर्थिक गतिविधियों, धन शोधन से निपटने और आतंकवाद को वित्तीय मदद का मुकाबला करने समेत विभिन्न मुद्दों पर आज अमेरिका की वित्त मंत्री जैनेट येलेन के साथ चर्चा की। भारत-अमेरिका आर्थिक एवं वित्तीय साझेदारी (ईएफपी) की आठवें दौर की बातचीत के दौरान दोनों नेताओं के बीच यह बातचीत हुई।
वित्त मंत्रालय ने ट्वीट किया कि सीतारमण और येलेन ने अवैध आर्थिक गतिविधियों, धन शोधन से निपटने और आतंकवाद को मिलने वाली वित्तीय मदद का मुकाबला करने के मुद्दों पर जोर दिया। दोनों देशों ने इस बैठक के बाद एक संयुक्त बयान भी जारी किया। बैठक में एफएटीएफ मानकों के प्रभावी कार्यान्वयन के महत्व पर भी सहमति व्यक्त की गई। धन शोधन और आंतकी वित्त पोषण के खिलाफ पेरिस स्थित वैश्विक निकाय ने जून में धन शोधन की जांच करने में विफल रहने के कारण पाकिस्तान को अपनी ग्रे सूची में बनाए रखा था।
बयान में कहा गया, ‘हम अधिक जानकारी साझा करने और तालमेल के जरिये धन शोधन से निपटने तथा आतंकवाद को मिलने वाली वित्तीय मदद का मुकाबला करने में अपना सहयोग बढ़ाना जारी रखेंगे। दोनों पक्ष वित्तीय अपराधों से निपटने के महत्त्व पर और अपनी वित्तीय प्रणालियों को दुरुपयोग से बचाने के लिए वित्तीय कार्रवाई कार्यबल मानकों के प्रभावी कार्यान्वयन पर सहमत हैं।’
कोविड-19 वैश्विक महामारी के प्रकोप के बाद भारत-अमेरिका आर्थिक एवं वित्तीय साझेदारी (ईएफपी) की पहली बैठक में दोनों देश सीमा पार धन के लेनदेन, भुगतान प्रणाली और अंतरराष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र के विकास जैसे उभरते वित्तीय क्षेत्रों पर आगे भी भागीदारी करने को सहमति हुए। सीतारमण और येलेन के अलावा बैठक में फेडरल रिजर्व सिस्टम के अध्यक्ष जेरोम पॉवेल और भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास भी शामिल हुए।
सीतारमण और येलेन ने वैश्विक आर्थिक मुद्दों को हल करने के लिए द्विपक्षीय और बहुपक्षीय दोनों तरह से संबंध जारी रखने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। दोनों नेताओं ने कोविड-19 संकट के जीवन और आजीविका पर पड़े प्रभाव को भी रेखांकित किया। बयान में कहा गया, ‘हम सहायक नीतियों को तब तक कायम रखने पर सहमत हुए जब तक कि मजबूत एवं समावेशी सुधार मजबूती से स्थापित नहीं हो जाते।’

Advertisement
First Published - October 15, 2021 | 11:05 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement