facebookmetapixel
Advertisement
भारत की रिन्यूएबल एनर्जी कैपेसिटी में बड़ी छलांग, एक साल में दोगुनी बढ़कर 47 लाख मेगावॉट हुईगिग वर्कर्स के लिए सामाजिक सुरक्षा की तैयारी, कंपनियों में अनुपालन को लेकर असमंजसDelhi Metro Updates: सुरक्षा कारणों से दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद, चेक करें डीटेलरुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI ने मई में बेचे 6 अरब डॉलर, सामने आए ताजा आंकड़ेविदेश भेजे गए पैसे में बढ़ोतरी, लेकिन पढ़ाई और घूमने पर खर्च घटा! RBI रिपोर्ट ने दिखाया नया ट्रेंडमहिलाओं के लिए नौकरी ढूंढना हुआ और मुश्किल! ग्रामीण बेरोजगारी एक साल के रिकॉर्ड स्तर पर, सामने आई बड़ी वजहविदेशों से आने वाला पैसा क्यों हुआ कम? NRI Deposits में 29.25% की गिरावट, RBI रिपोर्ट में बड़ा खुलासाभारत का EV बाजार किसके हाथ में जाएगा? TVS या Bajaj… Q1 नतीजों और 5 ब्रोकरेज रिपोर्ट्स ने क्या दिए संकेतApple की एंट्री से बदलेगा Foldable Phone का खेल! 2026 में भारत में 6.5 लाख यूनिट्स का बड़ा रिकॉर्ड बनने की उम्मीदOpening Bell: सेंसेक्स 300 अंक टूटा, निफ्टी 23,900 के नीचे फिसला; FMCG शेयरों ने दिखाई मजबूती

भारत-ईरान के बीच नाविक समझौता

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 4:25 PM IST

चाबहार बंदरगाह पर बातचीत गति पकड़ रही है और इस बीच सोमवार को भारत और ईरान ने दोनों देशों के नाविकों को असीमित यात्राओं के लिए योग्यता प्रमाणपत्र को मान्यता देने के लिए सहमति पत्र (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। भारत के बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय ने कहा कि एमओयू पर हस्ताक्षर का लक्ष्य दोनों देशों के नाविकों की आसान आवाजाही सुनिश्चित करना है। केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनोवाल इस समय 4 दिन के ईरान दौरे पर हैं। वह चाबहार पोर्ट के बेहिश्त टर्मिनल में हो रही प्रगति की भी समीक्षा करेंगे, जो इंटरनैशनल नॉर्थ साउथ ट्रांसपोर्ट कॉरिडोर (आईएनएसटीसी) में बदलाव करने की क्षमता वाला माना जा रहा है।
नाविक समझौते के साथ बंदरगाह प्राधिकरण को 6 मोबाइल हार्बर क्रेन सौंपने का भी समझौता हुआ है, जो वर्षों के बाद इस दिशा में उल्लेखनीय प्रगति है। कोविड-19 के प्रतिबंधों और बंदरगाह की क्षमता का पूरा इस्तेमाल न होने के कारण कामकाज सुस्त हो गया था। सोनोवाल ने ईरान के उपराष्ट्रपति मोहम्मद मोखबेर और सड़क एवं शहरी विकास मंत्री रुस्तम घासेमी से मुलाकात की है। सोनोवाल की शहरी विकास मंत्री से चाबहार बंदरगाह विकसित करने के दीर्घकालीन समझौते पर बातचीत हो रही है।  ईरान की मीडिया ने खबर दी है कि घासेमी को उम्मीद है कि सभी तकनीकी और कानूनी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद अगले दो महीने में यह बातचीत पूरी कर ली जाएगी। बिजनेस स्टैंडर्ड ने पिछले सप्ताह खबर दी थी कि यह बातचीत मंत्री के एजेंडे में शामिल है। साथ में बंदरगाह के पट्टे की अवधि 18 महीने और बढ़ाने के ईरान के प्रस्ताव पर भी बात होनी है।

Advertisement
First Published - August 22, 2022 | 11:10 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement