facebookmetapixel
सोना, शेयर, बिटकॉइन: 2025 में कौन बना हीरो, कौन हुआ फेल, जानें हर बातट्रंप ने JP Morgan पर किया 5 अरब डॉलर का मुकदमा, राजनीतिक वजह से खाते बंद करने का आरोपShadowfax Technologies IPO का अलॉटमेंट आज होगा फाइनल, फटाफट चेक करें स्टेटसGold and Silver Price Today: सोना-चांदी में टूटे सारे रिकॉर्ड, सोने के भाव ₹1.59 लाख के पारSilver के बाद अब Copper की बारी? कमोडिटी मार्केट की अगली बड़ी कहानीAI विश्व शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे स्पेन के 80 विश्वविद्यालयों के रेक्टरभारत–कनाडा सहयोग को नई रफ्तार, शिक्षा और व्यापार पर बढ़ा फोकसIndia-EU trade deal: सीमित समझौते से नहीं मिल सकता पूरा लाभनागर विमानन मंत्री नायडू बोले: भारत अब उभरती नहीं, वैश्विक आर्थिक शक्ति हैजल्द लागू होगा DPDP ऐक्ट, बड़ी कंपनियों के लिए समय-सीमा घटाने की तैयारी

रूस ने यूक्रेन के साथ 195 युद्धबंदियों की अदला-बदली की

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि सीमा पार से दागी गयीं मिसाइलों ने 24 जनवरी को रूस के बेलगोरोद क्षेत्र में विमान को मार गिराया।

Last Updated- January 31, 2024 | 7:40 PM IST
Russia swaps 195 prisoners of war with Ukraine रूस ने यूक्रेन के साथ 195 युद्धबंदियों की अदला-बदली की

रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि रूस और यूक्रेन ने 195 युद्धबंदियों की अदला-बदली की है। मंत्रालय ने बताया कि यह अदला-बदली बुधवार को की गई।

इस घोषणा से एक सप्ताह पहले रूस ने आरोप लगाया था कि यूक्रेनी बलों ने यूक्रेनी युद्धबंदियों को ले जा रहे सेना के एक परिवहन विमान को मार गिराया। इन युद्धबंदियों की रूस के युद्धबंदियों से अदला-बदली की जानी थी।

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि सीमा पार से दागी गयीं मिसाइलों ने 24 जनवरी को रूस के बेलगोरोद क्षेत्र में विमान को मार गिराया।

यूक्रेन की सीमा से लगते बेलगोरोद में स्थानीय प्राधिकारियों ने बताया था कि इस घटना में विमान में सवार सभी 74 लोगों की मौत हो गयी जिसमें चालक दल के छह सदस्य और रूस के तीन सैनिक शामिल थे।

यूक्रेन के अधिकारियों ने पिछले सप्ताह पुष्टि की थी कि घटना वाले दिन कैदियों की अदला-बदली की जानी थी लेकिन उसे रद्द कर दिया गया था।

First Published - January 31, 2024 | 7:40 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट