facebookmetapixel
Advertisement
राम मंदिर दान हेराफेरी मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, UP सरकार की SIT से मांगी स्थिति रिपोर्टधारावी पुनर्विकास में आई तेजी, म्हाडा और BMC ने जमीन के लिए पट्टा रद्द करने के नोटिस किए जारीसाइबर खतरों से निपटने के लिए सर्ट-इन का ‘AI वॉर रूम’ शुरू, विदेशी AI मॉडलों की कमियों पर रखेगा नजरदूसरी छमाही में FDI और FPI फ्लो बढ़ने की उम्मीद, भारत को लेकर वैश्विक निवेशकों का भरोसा मजबूत: सिटीमहिला कारोबारियों से ही बढ़ेगा महिला रोजगार, सांख्यिकी विभाग के नए सर्वे में सामने आया सीधा कनेक्शनEditorial: ई-कॉमर्स नियमों की ‘खिचड़ी’ से निवेशक परेशान, नई और आसान रिटेल नीति की जरूरतजून में खुदरा महंगाई बढ़कर 4.38% हुई, नई CPI सीरीज में पहली बार RBI के लक्ष्य से ऊपरHCL Tech Q1 Results: मुनाफा 20% उछलकर ₹4,624 करोड़ पर, ₹12 डिविडेंड का भी ऐलानबैंक कर्ज के साथ सीपी बाजार में भी तेजी, पहली तिमाही में कंपनियों ने जुटाए ₹5.37 लाख करोड़ ₹1 लाख करोड़ का कल्याणी पारिवारिक विवाद अब मध्यस्थता से सुलझेगा, सुप्रीम कोर्ट ने दिया निर्देश

रूस में ‘विदेशी शब्दों’ के इस्तेमाल पर रोक, पुतिन ने लगाया बैन

Advertisement
Last Updated- March 01, 2023 | 1:00 PM IST
Vladimir Putin

रूस के प्रेजिडेंट व्लादिमीर पुतिन ने रुसी अधिकारियों पर ‘विदेशी शब्दों’ का इस्तेमाल करने को लेकर रोक लगा दी है। रुसी भाषा को बढ़ावा देने के लिए यह कदम उठाया गया है।

इस संबंध में 28 फरवरी को पुतिन ने एक संशोधित कानून पर हस्ताक्षर किए। यह कानून सरकारी अधिकारियों को उनके ऑफिशियल काम के दौरान ज्यादतर ‘विदेशी शब्दों’ का उपयोग करने से रोकेगा। इस नए कानून के तहत अधिकारी औपचारिक रूप से रूसी भाषा का उपयोग करने के लिए बाध्य होंगे ।

इस कानून का उद्देश्य रूसी भाषा की स्थिति की रक्षा और समर्थन करना है। साथ ही विदेशी-आधारित शब्दों की एक सूची जो अभी भी उपयोग की जा सकती है, अलग से प्रकाशित की जाएगी।

इस कानून के तहत यदि रूसी भाषा को राष्ट्रीय भाषा के रूप में प्रयोग किया जाता है, तो रूसी साहित्यिक भाषा के तय मानदंडों का पालन करना होगा।

एक सरकारी आयोग डिशनरी, रेफरेंस बुक्स और ग्रामर बुक्स की एक सूची तैयार करने और उसे मंजूरी देने के लिए एक प्रक्रिया तैयार करेगा और शब्दकोशों के संकलन तथा पब्लिशिंग के लिए आवश्यकताओं को जारी करेगा। इसे अंतिम मंजूरी कैबिनेट द्वारा दी जायेगी।

Advertisement
First Published - March 1, 2023 | 12:27 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement