facebookmetapixel
Advertisement
Sugar Price: मॉनसून की मार से चीनी महंगी, जानें क्यों बढ़ रही हैं कीमतें और आगे क्या होगा?कच्चे तेल की कीमतें घटीं, फिर भी पेट्रोल-डीजल महंगा क्यों? हरदीप पुरी ने बताई वजहInvesco Mutual Fund ने SIF सेगमेंट में रखा कदम, लॉन्च किया समिट इक्विटी लॉन्ग-शॉर्ट फंड; क्या है इसमें खास?India-EU FTA: 10-12 दिन में पूरी होगी कानूनी समीक्षा, गोयल बोले- साल के अंत तक होगी डील30 चुनिंदा मिडकैप शेयरों में निवेश का मौका, 17 जुलाई तक खुला रहेगा MOMF का नया इंडेक्स फंडMirae Asset MF ने उतारे 2 नए मिडकैप फंड, ₹5,000 से निवेश शुरू; प्राइस मोमेंटम वाले शेयरों पर फोकसविदेशी फंड्स में लौटी निवेशकों की दिलचस्पी, 40% रिटर्न और ₹7,600 करोड़ के इनफ्लो ने बदला ट्रेंडSBI Mutual Fund का IPO अगले हफ्ते आ सकता है, ₹11,400 करोड़ जुटाने की तैयारी: रिपोर्टModi-Takaichi बैठक में बड़ा फैसला! AI, ग्रीन एनर्जी और डिफेंस में भारत-जापान मिलकर करेंगे कामRed Bull से Monster तक कई एनर्जी ड्रिंक कंपनियों पर FSSAI का शिकंजा, भ्रामक दावों पर भेजा नोटिस

संयुक्त राष्ट्र जलवायु वार्ता: COP28 के अध्यक्ष ने कहा- जीवाश्म ईंधनों पर करेंगे विचार

Advertisement

जीवाश्म ईंधनों कोयला, तेल और गैस के उपयोग में चरणबद्ध तरीके से कमी लाने के लिए वैश्विक दबाव बढ़ता जा रहा है।

Last Updated- November 30, 2023 | 10:14 PM IST

कॉन्फ्रेंस ऑफ पार्टीज (कॉप28 ) के अध्यक्ष सुल्तान अल जाबेर ने गुरुवार को कहा कि इस साल की संयुक्त राष्ट्र जलवायु वार्ता में जीवाश्म ईंधनों पर प्रमुखता से विचार किया जाएगा और कोई भी मुद्दा बातचीत के दायरे से बाहर नहीं है।

कॉप28 के पूर्ण सत्र का उद्घाटन करते हुए अल जाबेर ने कहा, ‘यह कॉप जीवन को बेहतर बनाने के लिए और लोगों के बारे में है।’ उन्होंने मिस्र के सामेह शौकरी से कॉप28 का प्रभार आधिकारिक रूप से संभाला है।

जीवाश्म ईंधनों कोयला, तेल और गैस के उपयोग में चरणबद्ध तरीके से कमी लाने के लिए वैश्विक दबाव बढ़ता जा रहा है। यह ईंधन वैश्विक जलवायु परिवर्तन में सबसे बड़ी भूमिका निभाता है। यह 75 प्रतिशत से अधिक वैश्विक ग्रीन हाउस गैस उत्सर्जन और सभी कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन के करीब 90 प्रतिशत के लिए जिम्मेदार है।

वहीं, जीवाश्म ईंधन का उत्पादन करने वाले देशों की ओर से इसका प्रतिरोध किया जा रहा है और कंपनियां दलील दे रही हैं कि जब तक वे अत्याधुनिक प्रौद्योगिकियों का उपयोग कर कार्बन उत्सर्जन से निपट रही हैं, उन्हें तेल और गैस निकालना जारी रखने की अनुमति दी जानी चाहिए।

‘2023 की उत्पादन अंतराल रिपोर्ट’ के निष्कर्षों से खुलासा हुआ कि सरकारें वैश्विक ग्लोबल वार्मिंग को 1.5 डिग्री सेल्सियस से अधिक न बढ़ने देते हुए दोगुनी से अधिक मात्रा में जीवाश्म ईंधन का उत्पादन करने की योजना बना रही हैं। यह रिपोर्ट 20 नवंबर को जारी की गई है। इसमें चेतावनी दी गई है कि यदि विभिन्न देशों की सरकारें अधिक महत्वाकांक्षी लक्ष्यों पर सहमत नहीं होती हैं और उन्हें लागू नहीं करती हैं तो विश्व करीब तीन डिग्री सेल्सियस वार्मिंग की ओर बढ़ेगा।

ग्लासगो में 2021 में, कॉप26 में देशों से कोयले का उपयोग चरणबद्ध तरीके से कम करने की अपील की गई थी। इसे आगे बढ़ाते हुए, पिछले साल के कॉप27 में करीब 80 विकसित और विकासशील देशों ने न केवल कोयला, बल्कि सभी जीवाश्म ईंधनों के उपयोग में चरणबद्ध तरीके से कमी लाने का समर्थन किया था।

अल जाबेर ने प्रतिनधियों से अनुरोध किया, ‘मैं जानता हूं कि वार्ता के विषय में जीवाश्म ईंधन और नवीकरणीय ऊर्जा को शामिल करने के मजबूत विचार हैं। हमारे पास कुछ अभूतपूर्व करने की शक्ति है। मैं आपसे साथ मिलकर काम करने की अपील करता हूं।’

Advertisement
First Published - November 30, 2023 | 10:14 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement