facebookmetapixel
Advertisement
Bharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेतवैश्विक चुनातियों के बावजूद भारतीय ऑफिस मार्केट ने पकड़ी रफ्तार, पहली तिमाही में 15% इजाफाJio IPO: DRHP दाखिल करने की तैयारी तेज, OFS के जरिए 2.5% हिस्सेदारी बिकने की संभावनाडेटा सेंटर कारोबार में अदाणी का बड़ा दांव, Meta और Google से बातचीतभारत में माइक्रो ड्रामा बाजार का तेजी से विस्तार, 2030 तक 4.5 अरब डॉलर तक पहुंचने का अनुमानआध्यात्मिक पर्यटन में भारत सबसे आगे, एशिया में भारतीय यात्रियों की रुचि सबसे अधिकबांग्लादेश: चुनौतियों के बीच आजादी का जश्न, अर्थव्यवस्था और महंगाई बनी बड़ी चुनौतीपश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सतर्क, रणनीतिक तेल भंडार विस्तार प्रक्रिया तेजGST कटौती से बढ़ी मांग, ऑटो और ट्रैक्टर बिक्री में उछाल: सीतारमण

PM Modi China Visit: SCO समिट में हिस्सा लेंगे PM Modi! गलवान झड़प के बाद चीन का पहला दौरा

Advertisement

PM Modi China Visit: अपनी यात्रा के पहले चरण में पीएम मोदी जापान जाएंगे, जहां वे अपने जापानी समकक्ष के साथ वार्षिक शिखर बैठक में हिस्सा लेंगे।

Last Updated- August 06, 2025 | 6:29 PM IST
PM Modi and Xi Jinping
Photo: X/@narendramodi

PM Modi China Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 अगस्त के आसपास जापान और चीन की यात्रा पर जा सकते हैं। समाचार एजेंसी पीटीआई ने बुधवार को इस मामले से परिचित सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी। अपनी यात्रा के पहले चरण में पीएम मोदी जापान जाएंगे, जहां वे अपने जापानी समकक्ष के साथ वार्षिक शिखर बैठक में हिस्सा लेंगे।

गलवान झड़प के बाद चीन का पहला दौरा

जापान की यात्रा के बाद प्रधानमंत्री मोदी के शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की वार्षिक शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए चीन जाने की संभावना है।

यदि यह चीन यात्रा होती है, तो यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 2020 में गलवान में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) के पास सैन्य संघर्ष के बाद पहली चीन यात्रा होगी। दोनों नेताओं की आखिरी मुलाकात कज़ान में हुए ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान हुई थी, जहां उन्होंने द्विपक्षीय संबंधों को स्थिर करने के लिए कदम उठाने पर सहमति जताई थी। SCO शिखर सम्मेलन 31 अगस्त से 1 सितंबर के बीच आयोजित किया जाएगा।

हालांकि, प्रधानमंत्री मोदी की प्रस्तावित जापान और चीन यात्रा को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

Also Read: RBI Retail Direct: क्या है रिजर्व बैंक का रिटेल डायरेक्ट प्लेटफॉर्म? जहां ट्रेजरी बिल्स में शुरू कर सकेंगे SIP

राजनाथ सिंह ने किया था चीन का दौरा

जून में, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चीन के चिंगदाओ (Qingdao) में आयोजित SCO रक्षा मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लिया था। हालांकि, उन्होंने उस दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से इनकार कर दिया था, जिससे आतंकवाद को लेकर भारत की सख्त नीति कुछ हद तक नरम पड़ सकती थी—विशेष रूप से पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद, जिसमें 26 लोगों की जान गई थी। सदस्य देशों के बीच आतंकवाद पर सहमति नहीं बन पाने के कारण SCO की ओर से कोई संयुक्त बयान जारी नहीं किया गया।

(PTI इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - August 6, 2025 | 6:17 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement