facebookmetapixel
Advertisement
ईरानी तेल खरीद का दावा गलत, रिलायंस ने रिपोर्टों को बताया बेबुनियादरनवे से रियल्टी तक: जेवर एयरपोर्ट ने बदली नोएडा की प्रोपर्टी की कहानी, 2027 तक आ सकती है 28% और तेजी‘हेडलाइन्स’ से कहीं आप भी तो नहीं हो रहे गुमराह? SIP पर जारी रखें ये स्ट्रैटेजीAM/NS India में बड़ा बदलाव: दिलीप ओम्मन होंगे रिटायर, अमित हरलका बनेंगे नए सीईओभारत में पेट्रोल, डीजल या LPG की कोई कमी नहीं, 60 दिन का स्टॉक मौजूद: सरकारभारत की तेल जरूरतें क्यों पूरी नहीं कर पा रहा ईरानी क्रूड ऑयल? चीन की ओर मुड़े जहाजलाइन लगाने की जरूरत नहीं, घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर: सीएम योगी आदित्यनाथऑल टाइम हाई के करीब Oil Stock पर ब्रोकरेज सुपर बुलिश, कहा- खरीद लें, 65% और चढ़ने का रखता है दमBharat PET IPO: ₹760 करोड़ जुटाने की तैयारी, सेबी में DRHP फाइल; जुटाई रकम का क्या करेगी कंपनीतेल, रुपये और यील्ड का दबाव: पश्चिम एशिया संकट से बढ़ी अस्थिरता, लंबी अनिश्चितता के संकेत

यूरोपीय संघ के निगरानी प्रस्ताव का विरोध

Advertisement

यूरोपीय संघ ने भारत के सामने रखे गए प्रस्ताव में कारोबार और निवेश की नीति को लेकर निगरानी समिति बनाने का सुझाव दिया है।

Last Updated- July 24, 2025 | 11:03 PM IST

भारत ने मुक्त व्यापार समझौते के तहत पूंजी प्रवाह को लेकर यूरोपीय संघ (ईयू) के प्रस्ताव का  विरोध किया है। 27 देशों वाले यूरोपीय संघ ने पूंजी प्रवाह से जुड़े फैसलों के लिए निगरानी समिति बनाने का प्रस्ताव रखा है।

इस मामले से जुड़े दो सूत्रों ने बताया कि यह प्रस्ताव मुक्त व्यापार समझौतों में असामान्य है, जिसे लेकर भारत ने चिंता जताई है। भारत का कहना है कि इससे संकट के दौरान एकतरफा फैसला ले पाने की उसकी क्षमता सीमित हो जाएगी।  दोनों पक्षों ने 2025 के अंत तक समझौते को अंतिम रूप देने का लक्ष्य रखा है।  भारत ने पहले भी देश से धन निकासी पर प्रतिबंध लगाया है। 2013 में मुद्रा संकट के दौरान भी ऐसा किया गया था। 

यूरोपीय संघ ने भारत के सामने रखे गए प्रस्ताव में कारोबार और निवेश की नीति को लेकर निगरानी समिति बनाने का सुझाव दिया है। प्रस्ताव के मुताबिक यह समिति भुगतान संतुलन या वित्तीय संकट सहित विभिन्न मसलों पर नीतिगत कार्रवाई की समीक्षा करेगी।

 एक सूत्र ने कहा, ‘भारत को डर है कि इस तरह की निगरानी का अधिकार होने से संकट के समय के नीतिगत फैसलों पर समिति सवाल उठा सकती है, या उसे पलट सकती है। यह फैसला करने के संप्रभु अधिकारों के साथ समझौता होगा।’

Advertisement
First Published - July 24, 2025 | 10:44 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement