facebookmetapixel
Advertisement
रूसी तेल खरीद पर भारत पर 100% अमेरिकी शुल्क का प्रस्ताव, संशोधित प्रतिबंध विधेयक से बढ़ सकती है चुनौतीकैबिनेट ने सेमीकंडक्टर मिशन 2.0 को दी मंजूरी, ₹1.27 लाख करोड़ की योजना से चिप और मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगा बूस्ट ₹250 वाली छोटी SIP का बढ़ा दायरा, लेकिन निवेश बंद होने की दर अब भी चिंता का विषयEditorial: सेवा उत्पादन सूचकांक से मिलेगी अर्थव्यवस्था की सटीक तस्वीरमानव पूंजी की खाई पाटे बिना अधूरा रहेगा भारत का विकासAI से एंट्री-लेवल नौकरियों पर खतरा, स्किलिंग बनी राष्ट्रीय प्राथमिकताInstamart-HPCL की साझेदारी, अब ऑन-डिमांड मिलेगी 10 किलो HP Navya LPG सिलिंडर की डिलिवरीAI से खुलेंगे आईटी कंपनियों के लिए नए अवसर, ग्राहकों को बदलाव में मदद करने की बेहतर स्थिति में हैं: प्रेमजीCCI के समझौता ढांचे को दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती, उपभोक्ताओं के अधिकारों की अनदेखी का आरोपIPO प्राइस से नीचे फिसला SpaceX का शेयर, निवेशकों की बढ़ी चिंता; वैल्यूएशन पर फिर उठे सवाल

Adani Group की बिजली आपूर्ति क्षमता पर संदेह नहींः बांग्लादेश

Advertisement
Last Updated- February 07, 2023 | 12:10 PM IST
electricity consumption

बांग्लादेश ने सोमवार को कहा कि झारखंड स्थित एक बिजली संयंत्र से बिजली आपूर्ति कर पाने की अदाणी समूह की क्षमता को लेकर वह चिंतित नहीं है। बांग्लादेशी प्रधानमंत्री शेख हसीना के सलाहकार तौफीक-ए-इलाही चौधरी ने कहा कि बांग्लादेश को बिजली आपूर्ति के बारे में अदाणी समूह के साथ हुई बातचीत निजी है और इसे सार्वजनिक नहीं किया जा सकता है।

‘भारत ऊर्जा सप्ताह’ सम्मेलन में शिरकत करने आए चौधरी ने कहा, ‘अदाणी पावर के इस संयंत्र से बिजली समय पर आएगी। गर्मियों के दौरान मांग बढ़ने का समय आ रहा है और ऐसे में अदाणी पावर से मिलने वाली 600 मेगावाट बिजली काफी मददगार होगी।’

उन्होंने कहा कि अदाणी पावर का झारखंड के गोड्डा में ताप-विद्युत संयंत्र पहले से स्थापित है लिहाजा चिंतित होने का कोई कारण नहीं है। ऐसी आशंका जताई जा रही थी कि गोड्डा संयंत्र से बांग्लादेश तक बिजली पारेषण लाइन के पूरी नहीं होने से अदाणी पावर आपूर्ति नहीं कर पाएगी।

यह भी पढ़ें: Hindenburg के भंवर से निकले Adani Group के शेयर ! अदाणी एंटरप्राइजेज 15 फीसदी तक चढ़ा

इस बीच बांग्लादेश पावर डेवलपमेंट बोर्ड (BPDP) की तरफ से बिजली खरीद पर रियायत देने की मांग भी रखी गई है। अदाणी पावर की एक इकाई ने वर्ष 2018 में BPDP के साथ 1,496 मेगावॉट बिजली की खरीद का समझौता किया था। इस समझौते को कार्यरूप देने के लिए गोड्डा में 800 मेगावाट क्षमता की दो इकाइयां लगाई जा रही हैं।

Advertisement
First Published - February 7, 2023 | 12:10 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement