facebookmetapixel
Advertisement
इनकम टैक्स के नए ड्राफ्ट नियम जारी: जानें अब ITR फॉर्म 1 से 7 में आपके लिए क्या-क्या बदल जाएगाUP Budget Session 2026: राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान सपा का भारी हंगामा, लगे ‘गो बैक’ के नारेMirae Asset ने उतारा Nifty Metal ETF FoF, ₹5,000 से मेटल और माइनिंग सेक्टर में निवेश का मौकाUP Economic Survey 26: ₹36 लाख करोड़ की होगी प्रदेश की अर्थव्यवस्था, कर्ज घटा व निर्यात में रिकॉर्ड बढ़ोतरीPFC और REC का बड़ा मर्जर: सरकार की हिस्सेदारी और पावर सेक्टर निवेश पर सबकी नजरFY27 में 6.4% रहेगी भारत की GDP ग्रोथ, मूडीज ने जताया अनुमान; कहा- G20 में सबसे तेजKalyan Jewellers: 76% उछल सकता है ये शेयर, BUY रेटिंग बरकरार; Q3 नतीजों के बाद बना ब्रोकरेज की पसंदAI और मजबूत ग्रोथ से IT शेयर चमक सकते हैं, ब्रोकरेज ने इन 6 स्टॉक्स पर दी BUY की सलाहTata Steel का भारत का कारोबार चमक रहा! 4 ब्रोकरेज ने दिए ₹240 तक के टारगेटराजस्थान की धूप से चलेंगी देश की फैक्ट्रियां! अदाणी को जापान से लंबी अवधि की फंडिंग

Modi-Trump Meet: आतंकवाद पर सख्ती, अमेरिका से भारत आएगा 26/11 हमले का मास्टरमाइंड Tahawwur Rana

Advertisement

Modi-Trump Meet: प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय प्रवासियों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए अमेरिका में दो नए भारतीय वाणिज्य दूतावास खोलने की घोषणा की।

Last Updated- February 14, 2025 | 8:49 AM IST
Trump_Modi
Modi-Trump Meet

Modi-Trump Meet: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को व्हाइट हाउस में द्विपक्षीय बैठक की। यह बैठक ट्रंप के दोबारा राष्ट्रपति बनने के बाद दोनों नेताओं की पहली मुलाकात थी।

इस बैठक में दोनों देशों के बीच व्यापार, तेल और गैस कारोबार, परमाणु ऊर्जा और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने को लेकर चर्चा हुई। भारत-
अमेरिका ने नए व्यापार समझौते पर बातचीत शुरू करने का ऐलान किया, जिससे दोनों देशों को लाभ होगा।

प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय प्रवासियों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए अमेरिका में दो नए भारतीय वाणिज्य दूतावास खोलने की घोषणा की। ये दूतावास लॉस एंजेलेस और बोस्टन में खोले जाएंगे।

आतंकवाद पर सख्ती, 26/11 हमले के आरोपी का होगा प्रत्यर्पण

भारत और अमेरिका ने सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ मिलकर काम करने का फैसला किया। अमेरिका ने 26/11 मुंबई आतंकी हमले के आरोपी ताहव्वुर
राणा को भारत को सौंपने पर सहमति जताई। राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, “हम कट्टरपंथी इस्लामिक आतंकवाद से मिलकर लड़ेंगे। हमने सबसे खतरनाक अपराधियों में से एक के प्रत्यर्पण पर सहमति बनाई है।”

विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा कि अमेरिका ने तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण पर एक स्पष्ट फैसला लिया है। उन्होंने बताया कि अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने खुद व्हाइट हाउस से इस फैसले की घोषणा की थी।

मिस्री ने कहा, “हम उनके आत्मसमर्पण और भारत प्रत्यर्पण की प्रक्रिया पर काम कर रहे हैं। कुछ अंतिम चरण पूरे किए जाने बाकी हैं। इस मुद्दे पर दोनों देशों के बीच लगातार बातचीत हो रही है।”

तहव्वुर राणा 2008 के मुंबई हमलों में शामिल होने के आरोपों का सामना कर रहा है और भारत उसे प्रत्यर्पित कराने की कोशिश कर रहा है।

भारत-अमेरिका रक्षा, टेक और ऊर्जा साझेदारी होगी मजबूत

भारत और अमेरिका ने रक्षा साझेदारी को और मजबूत करने पर सहमति जताई है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने भारत को अत्याधुनिक F-35 लड़ाकू विमान सहित सैन्य उपकरणों की बिक्री बढ़ाने की घोषणा की। प्रधानमंत्री मोदी ने दोनों देशों के बीच डिफेंस कोऑपरेशन फ्रेमवर्क विकसित करने की बात कही।

ऊर्जा क्षेत्र में सहयोग को लेकर भी परमाणु ऊर्जा पर फोकस किया गया। भारत की ऊर्जा जरूरतों को ध्यान में रखते हुए, दोनों देशों ने स्मॉल मॉड्यूलर न्यूक्लियर रिएक्टर पर साझेदारी की घोषणा की। ट्रंप ने भारत को तेल और गैस निर्यात बढ़ाने पर भी जोर दिया और कहा, “भारत को इनकी जरूरत है, और हमारे पास इनकी कोई कमी नहीं है।”

यह भी पढ़ें: Modi US Visit: ट्रंप ने व्हाइट हाउस में पीएम मोदी का किया स्वागत, बोले- ‘हमने आपको बहुत मिस किया!’

तकनीक के क्षेत्र में भी भारत-अमेरिका साझेदारी को नई ऊंचाई देने पर सहमत हुए। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, सेमीकंडक्टर्स और अन्य एडवांस्ड टेक्नोलॉजी में सहयोग बढ़ाने की योजना बनाई गई। पीएम मोदी ने बताया कि इसरो-नासा का संयुक्त प्रोजेक्ट ‘NISAR’ एक भारतीय लॉन्च व्हीकल के जरिए लॉन्च किया जाएगा।

MAGA से MIGA और फिर MEGA: PM मोदी ने समझाया भारत-अमेरिका साझेदारी का विजन

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्रंप के Make America Great Again (MAGA) अभियान का जिक्र करते हुए भारत के 2047 तक ‘विकसित भारत’ बनने के लक्ष्य को रेखांकित किया। उन्होंने कहा, “अमेरिका की भाषा में इसे MIGA कह सकते हैं, यानी Make India Great Again”।

मोदी ने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच सहयोग MEGA (MAGA + MIGA) पार्टनरशिप का रूप ले सकता है, जिससे दोनों देशों के संबंध और मजबूत होंगे।

यह भी पढ़ें: OpenAI खरीदने पर बढ़ी खींचतान! ऑल्टमैन के वकीलों ने कहा, कोर्ट ने खारिज किया मस्क का ‘तर्क

अवैध प्रवास पर मोदी का बयान

बातचीत के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि अवैध प्रवास एक वैश्विक समस्या है और भारत अमेरिका में गैरकानूनी तरीके से रह रहे किसी भी ‘सत्यापित’ भारतीय को वापस लेने के लिए तैयार है।

उन्होंने यह भी कहा कि मानव तस्करी के नेटवर्क पर लगाम लगाना जरूरी है, क्योंकि इसमें गरीब और महत्वाकांक्षी लोग सबसे ज्यादा ठगे जाते हैं।
इसके अलावा, प्रधानमंत्री मोदी ने ट्रंप को जल्द भारत आने का न्योता भी दिया।

Advertisement
First Published - February 14, 2025 | 8:49 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement